logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोरना जीएन बांध पर शुरू हुआ कम्युनिटी किचन, मुखिया प्रतिनिधि ने खुद परोस कर बाढ़ प्रभावित को कराया भोजन। गोगरी (खगड़िया)। बोरना पंचायत के जीएन बांध पर बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा को लेकर सोमवार देर रात से कम्युनिटी किचन का शुभारंभ किया गया। कम्युनिटी किचन में बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने खुद भोजन परोसकर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया और बाद में स्वयं भी भोजन कर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जांच की। वहीं, बोरना पंचायत के सरपंच नवल किशोर सिंह ने भी जीएन बांध पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कम्युनिटी किचन में लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनकी अन्य आवश्यकताओं का भी जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल के साथ वार्ड सदस्य मोहम्मद अजीम, वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद साबिर, सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद फैयाज अहमद, समाजसेवी मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद सिकंदर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन परोसकर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है।

7 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ प्रभावित के बीच समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बांटा सुखा राशन हर संभव मदद का दिलाया भरोसा। गोगरी। गोगरी पंचायत क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मंगलवार को समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव आगे आए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली। राशन वितरण के दौरान धर्मेंद्र कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भोजन, पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस आपदा से हुए नुकसान की पूरी भरपाई उनके लिए संभव नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार वे बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के साथ वे आगे भी खड़े रहेंगे और जहां तक संभव होगा, सहयोग जारी रखेंगे। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) नेता अमल किशोर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बाढ़ प्रभावित के बीच समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बांटा सुखा राशन हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।
गोगरी। गोगरी पंचायत क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मंगलवार को समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव आगे आए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली।
राशन वितरण के दौरान धर्मेंद्र कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भोजन, पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस आपदा से हुए नुकसान की पूरी भरपाई उनके लिए संभव नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार वे बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के साथ वे आगे भी खड़े रहेंगे और जहां तक संभव होगा, सहयोग जारी रखेंगे।
इस मौके पर लोजपा (रामविलास) नेता अमल किशोर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बोट एंबुलेंस लगातार सक्रिय है। जलमग्न एवं दुर्गम क्षेत्रों में बोट एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए बोट एंबुलेंस का लगातार परिचालन जारी है।
    1
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बोट एंबुलेंस लगातार सक्रिय है। जलमग्न एवं दुर्गम क्षेत्रों में बोट एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए बोट एंबुलेंस का लगातार परिचालन जारी है।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी गोगरी पंचायत के इमादपुर बिंद टोली के 70 वर्षीय वृद्ध मवेशी का चारा लाने को दौरान लापता हो गये, काफी खोजबीन किया गया,दो दिन बाद बाढ़ के पानी में तैरता शव मिला।
    1
    गोगरी गोगरी पंचायत के इमादपुर बिंद टोली के 70 वर्षीय वृद्ध मवेशी का चारा लाने को दौरान लापता हो गये,  काफी खोजबीन किया गया,दो दिन बाद बाढ़ के पानी में तैरता शव मिला।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 11 से 18 सितम्बर रेलवे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में होगा संपन्न मानव विचार महासंघ के सौजन्य से रेलवे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर ईस्ट कॉलोनी में कार्यक्रम होगा संपन्न श्रीधाम वृंदावन से आए श्री अनुराग दास जी महाराज भागवत ज्ञान की करेंगे अमृत वर्षा
    1
    श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 11 से 18 सितम्बर रेलवे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में होगा संपन्न
मानव विचार महासंघ के सौजन्य से रेलवे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर ईस्ट कॉलोनी में कार्यक्रम होगा संपन्न 
श्रीधाम वृंदावन से आए श्री अनुराग दास जी महाराज भागवत ज्ञान की करेंगे अमृत वर्षा
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर संस्कार भारती ने झांकी निकाली।
    1
    कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर संस्कार भारती ने झांकी निकाली।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज
    1
    पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज
पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट, रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे पानी,मालदा रेल मंडल ने मानसून पेट्रोलिंग किया तेज
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण आज जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं राहत-बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजनों को निःशुल्क नाव परिचालन की सुविधा एवं उपलब्ध नावों के संबंध में नियमित रूप से जानकारी देने, नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण आज जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं राहत-बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजनों को निःशुल्क नाव परिचालन की सुविधा एवं उपलब्ध नावों के संबंध में नियमित रूप से जानकारी देने, नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    1
    जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
आज जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं राहत-बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही आमजनों को निःशुल्क नाव परिचालन की सुविधा एवं उपलब्ध नावों के संबंध में नियमित रूप से जानकारी देने, नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    17 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना जीएन बांध पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को शौचालय तक की सुविधा नहीं,परेशान है बाढ़ पीड़ित गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित जीएन बांध पर पिछले तीन दिनों से रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अब तक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय नहीं होने के कारण महिला, पुरुष और बच्चों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बाढ़ पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गोगरी के अंचलाधिकारी आमिर हुसैन से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही पीएचईडी विभाग को शौचालय निर्माण के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी और दुख जताया। अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आज से कल तक शौचालय का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। अब देखना है कि प्रशासन का यह आश्वासन बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी जल्दी राहत में बदलता है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना जीएन बांध पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को शौचालय तक की सुविधा नहीं,परेशान है बाढ़ पीड़ित
गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित जीएन बांध पर पिछले तीन दिनों से रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अब तक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय नहीं होने के कारण महिला, पुरुष और बच्चों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बाढ़ पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में गोगरी के अंचलाधिकारी आमिर हुसैन से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही पीएचईडी विभाग को शौचालय निर्माण के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी और दुख जताया।
अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आज से कल तक शौचालय का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
अब देखना है कि प्रशासन का यह आश्वासन बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी जल्दी राहत में बदलता है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.