Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस की कई टीमों द्वारा ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सौरभ वर्मा को दबोचने में पुलिस अब तक नाकाम रही है और उसके हाथ खाली हैं। इस बीच, सौरभ वर्मा का जमीन पर कब्जा करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आए दिन जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले और अधिवक्ता का चोला ओढ़े सौरभ वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। सौरभ वर्मा के खिलाफ अब तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे पूर्व उस पर चोरी की भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी है। लगातार जारी पुलिस की कार्रवाई के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Khabro Ki Paini Najar News New
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस की कई टीमों द्वारा ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सौरभ वर्मा को दबोचने में पुलिस अब तक नाकाम रही है और उसके हाथ खाली हैं। इस बीच, सौरभ वर्मा का जमीन पर कब्जा करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आए दिन जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले और अधिवक्ता का चोला ओढ़े सौरभ वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। सौरभ वर्मा के खिलाफ अब तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे पूर्व उस पर चोरी की भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी है। लगातार जारी पुलिस की कार्रवाई के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत महिंगवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसपिपरी के मजरा बेलाही में करीब 60 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क का पक्का निर्माण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव और गड्ढों से जूझ रही करीब आधा किलोमीटर सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में यह मुख्य मार्ग पूरी तरह खेत और तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीण विजय सिंह के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाना पड़ता है और कीचड़ व गड्ढों में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने जून तक पैमाइश कराकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। समस्या हल न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। मामले पर क्षेत्रीय विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सड़क की समस्या उनके संज्ञान में आई है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बात कर निरीक्षण और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं बीकेटी की खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे ने बताया कि बेलाही गांव की सड़क के निरीक्षण के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसकी जानकारी कर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान का प्रयास होगा।4
- लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र स्थित सम्मिट बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को विभूतिखंड पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर क्रेन की मदद से कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को उठाकर हटाया गया। पुलिस की क्रेन को अचानक आते देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और अपनी-अपनी गाड़ियां हटाने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लंबे समय से सड़क किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना विभूतिखंड पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले लगभग एक महीने में 100 से अधिक वाहनों को सीज किया जा चुका है। यह कार्रवाई डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के दिशा-निर्देशों पर चलाई गई। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, सम्मिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करती नजर आई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- बिहार के मोतिहारी में एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारी ने सीधे पुलिस पर तंज कसते हुए पूछा, "आपके पास टियर गैस की व्यवस्था नहीं है क्या? आपके पास कुछ भी नहीं है क्या?"1
- लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाया जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर नियमों को ताक पर रखकर पूरी रात अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शराब पीने के बाद नशेड़ी देर रात तक सड़कों पर ही बेसुध पड़े रहते हैं, जिससे स्थानीय राहगीरों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या थाने की नाक के नीचे चल रहे इस खेल से पुलिस पूरी तरह अनजान है या फिर खाकी की मेहरबानी से यह सब बेखौफ जारी है।1
- लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहनों की वजह से आए दिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। व्यस्त समय में मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, मरीजों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण मार्ग काफी संकरा हो जाता है, जिससे यातायात बार-बार बाधित होता है। लंबे समय से जारी अवैध पार्किंग की इस समस्या पर कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि वजीरगंज क्षेत्र में नियमित व विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।1
- सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक जांच की रिपोर्ट मांगी है, वहीं सुरक्षा उपायों के तहत नई दिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ से संवाददाता आशीष मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक भी हुई है। दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने का कारण सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखना या बड़े राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन होते हैं। दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से समय-समय पर चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जाता है और इसका पेपर लीक मामले की अदालती कार्रवाई से कोई सीधा जुड़ाव नहीं है।1
- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी जर्जर इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस इमारत को गिराने का अभियान रात भर लगातार चलता रहा, जिसके चलते मौके पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दूसरी तरफ, भू-खंड स्वामी के अधिवक्ताओं को आदेश की नकल न सौंपनी पड़े, इसके लिए बीते शनिवार से विहित प्राधिकारी का कार्यालय पूरी तरह बंद रखा गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार को आदेश की प्रति न मिलने पर नाराज दर्जनों अधिवक्ताओं ने परिसर में जमकर हंगामा किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।1
- लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन हुई चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर लाखों रुपये के जेवरात और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा बीती रात चोर 13 बकरियां भी चोरी कर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी नाराजगी है। पीड़ितों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात की गश्त प्रभावी नहीं है और काकोरी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस की ढिलाई को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि "काकोरी पुलिस गश्त में पस्त, चोर चोरी में मस्त।" फिलहाल पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और मामले की जांच जारी है।1