logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 25 फरवरी से शुरू होने वाली विभिन्न परीक्षाओं को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने परीक्षाओं में शुचिता बनाए रखने तथा अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसके पीछे सरकार और जिला प्रशासन का ध्येय परीक्षाओं में नकल को रोकना और ईमानदार व परिश्रमी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का नकल रहित, स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षाएं आयोजित करने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्यवाही करने लिए एचसीएस अधिकारियों व डीएसपी की फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्धारित निर्देशों और नियमों की पालना करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं विशेषकर शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। उपायुक्त ने कहा कि जिला में 12वीं की कक्षा की परीक्षा को लेकर 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 15132 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तथा 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 16089 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी से आयोजित की जाएगी, जिनका समय दोपहर 12 : 30 से लेकर सायं 3 : 30 तक रहेगा। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग सहित सभी निजी और सरकारी संस्थानों को परीक्षाओं के दौरान कड़ी निगरानी रखने के लिए उचित कदम उठाने तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल करते और करवाते हुए पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। हरियाणा सरकार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व जिला प्रशासन पलवल जिला में नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

20 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•

More news from Haryana and nearby areas
  • गुरुग्राम के सेक्टर-69 से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी बायोटेक छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। आरोप है कि चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, सिर पर वार किए, चाकू से हमला किया और हैवानियत की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    गुरुग्राम के सेक्टर-69 से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी बायोटेक छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। आरोप है कि चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, सिर पर वार किए, चाकू से हमला किया और हैवानियत की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Riddhima Yadav
    Riddhima Yadav
    Advocate Faridabad, Haryana•
    20 hrs ago
  • Post by चौधरी आबिद टपकन
    1
    Post by चौधरी आबिद टपकन
    user_चौधरी आबिद टपकन
    चौधरी आबिद टपकन
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के लुक्सर गांव में आज दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कैलाश हॉस्पिटल में मचा हड़कंप वारदात के तुरंत बाद घायल युवक को आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो चुका है। भारी संख्या में पुलिस बल और मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। CCTV में कैद हुई वारदात पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस इस फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सुरक्षा पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लुक्सर गांव और कैलाश हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष और डर का माहौल है।
    1
    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के लुक्सर गांव में आज दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
कैलाश हॉस्पिटल में मचा हड़कंप
वारदात के तुरंत बाद घायल युवक को आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो चुका है। भारी संख्या में पुलिस बल और मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
CCTV में कैद हुई वारदात
पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस इस फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक:
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं।
प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
सुरक्षा पर सवाल
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लुक्सर गांव और कैलाश हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष और डर का माहौल है।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मंगलवार के दिन भक्तगण ये तीन काम करें हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी ये तीन काम कौन से हैँ ये आस्था विश्वास का विषय है :जिसे आस्था हो वो करें
    1
    मंगलवार के दिन भक्तगण ये तीन काम करें हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी ये तीन काम कौन से हैँ 
ये आस्था विश्वास का विषय है :जिसे आस्था हो वो करें
    user_G B music
    G B music
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • मशरूम की खेती का लोगों बढ़ रहा उत्साह। खर्चा कम आमदनी ज्यादा यही तो हम चहाते थे।
    1
    मशरूम की खेती का लोगों बढ़ रहा उत्साह। खर्चा कम आमदनी ज्यादा यही तो हम चहाते थे।
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • shuruaat mein upload karke gadi humne Bhari hai
    1
    shuruaat mein upload karke gadi humne Bhari hai
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • Post by चौधरी आबिद टपकन
    1
    Post by चौधरी आबिद टपकन
    user_चौधरी आबिद टपकन
    चौधरी आबिद टपकन
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • ward no 53 ghatal bhiwadi 9649257455
    3
    ward no 53 ghatal bhiwadi 9649257455
    user_ब्लॉक अध्यक्ष भिवाड़ी
    ब्लॉक अध्यक्ष भिवाड़ी
    भिवाड़ी, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Jay Sri ram
    1
    Jay Sri ram
    user_Prabhat Maurya  Prabhat Maurya
    Prabhat Maurya Prabhat Maurya
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.