सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, आरती पूजन कर वितरित की महाप्रसाद हाटपीपल्या ! सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के तत्वावधान में अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के पावन पुनीत अवसर पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की आरती पूजन का कार्यक्रम स्थानीय गीता भवन मंदिर पर रखा गया ! जिसमें क्षैत्र व नगर के विप्र जन उपस्थित हुए और एक दूसरे को तिलक लगाकर अंगवस्त्र से अभिनंदन कर परशुराम जयंती की बधाई दी तथा भगवान परशुराम जी की महाआरती व पूजन किया गया ! साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया ! उक्त कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के संरक्षक पं. बाबूलाल शर्मा, अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा, पं. रमेश चंद्र कानूनगो, पं. ईश्वरीय मोदी, पं. महेश मोदी, पं. आशीष द्विवेदी, पं. नटवर जोशी, पं. अनुज शर्मा, पं. प्रवीण ठक्कर, पं. सिद्धार्थ चौधरी, पं. संजय दुबे, पं. श्रवण जोशी, पं.राजेश जोशी, पं. वासुदेव जोशी, पं. अमित व्यास, पं. कपिल त्रिवेदी, पं.आर्य भूषण शर्मा, पं. सन्नी जोशी, पं. ऋतेष जोशी, पं. ऋषि जोशी, पं. प्रणव शर्मा आदि उपस्थित थे !
सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, आरती पूजन कर वितरित की महाप्रसाद हाटपीपल्या ! सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के तत्वावधान में अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के पावन पुनीत अवसर पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की आरती पूजन का कार्यक्रम स्थानीय गीता भवन मंदिर पर रखा गया ! जिसमें क्षैत्र व नगर के विप्र जन उपस्थित हुए और एक दूसरे को तिलक लगाकर अंगवस्त्र से अभिनंदन कर परशुराम जयंती की बधाई दी तथा भगवान परशुराम जी की महाआरती व पूजन किया गया !
साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया ! उक्त कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के संरक्षक पं. बाबूलाल शर्मा, अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा, पं. रमेश चंद्र कानूनगो, पं. ईश्वरीय मोदी, पं. महेश मोदी, पं. आशीष द्विवेदी, पं. नटवर जोशी, पं. अनुज शर्मा, पं. प्रवीण ठक्कर, पं. सिद्धार्थ चौधरी, पं. संजय दुबे, पं. श्रवण जोशी, पं.राजेश जोशी, पं. वासुदेव जोशी, पं. अमित व्यास, पं. कपिल त्रिवेदी, पं.आर्य भूषण शर्मा, पं. सन्नी जोशी, पं. ऋतेष जोशी, पं. ऋषि जोशी, पं. प्रणव शर्मा आदि उपस्थित थे !
- जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप इंदौर के बड़ा नेहरू स्टेडियम में रखी गई वही दस्तक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक,(गोल्ड मेडल) एवं 2 रजत पदक (सिल्वर मेडल)1 कांस्य पदक ( ब्रॉन्ज मैडम( हासिल किए। विद्यालय की 9 वर्षीय अनाबिया खान एवं 12 वर्षीय शबनूर खान ने शानदार खेल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया इसके साथ ही अक्सा ज़िन्दरान ने रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं महम खान, शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक दस्तक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री अबरार सर ने एवं विद्यालय के प्रिंसिपल श्री मजीद शेख़ ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ फ़ुनाकोशी शोतोकान कराटे एकेडमी के चीफ सिहान अशोक सेन , एवं श्री मोना लीसा, सीनियर रश्मि ,जी दीपक कर्दम,दस्तक पब्लिक स्कूल की ओर से सीनियर कोच फारुख शेख शाउपस्थित रहे।4
- Post by Sajid Pathan1
- सरकारी डाक्टर की ग्रामीण ने खोली पोल,वीडियो हो गया वायरल1
- Post by Ck_news1
- सिविल लाइंस के पॉश इलाके सुभाष चौराहे पर रविवार सुबह बिना नंबर प्लेट के थार गाड़ी के अचानक स्टंट करने से खलबली मच गई। इस दौरान एक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी जिस पर पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस चौकी के ठीक सामने पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक फरार हो गया। करीब 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, सिविल लाइंस पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की थार कार अचानक सुभाष चौराहे पर पहुंची। इसके बाद चालक ने गाड़ी तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाता रहा। इससे चौराहे पर अन्य वाहन चालकों व राहगीरों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि सुबह के वक्त चहल-पहल कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि चौराहे पर ही पुलिस चौकी है, इसके बावजूद चालक बेखौफ अंदाज में स्टंट कर आसानी से फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। #virelreels #LatestNews #viralnews #viralvideo #UPNews #UttarPradesh #prayagraj1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर देशभर में महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। रीना के मुताबिक अधिनियम 2023 में ही राज्यसभा में पारित हो चुका है, लेकिन बीजेपी इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है।1
- मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतीया ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित किया स्थान इंदौर प्रेस क्लब मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया जी,इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे जी एवं इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जीद्वारा महिला 33 परसेंट आरक्षण बिल पर कांग्रेस का पक्ष रखा ओट समसामयिक विषयों पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और इन्होंने कहा की यह बिल कांग्रेस लाई थी पिछला इतिहास उठाकर देखें इन्होंने इस दिल को क्यों पास नहीं होने दिया1
- **जहांगीरपुरी में पियाजियो सर्विस सेंटर की गुंडागर्दी! ग्राहक पर जानलेवा हमला** दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित मैक्स ऑटो पियाजियो सर्विस सेंटर (Max Auto Piaggio Service Center) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक जीत यादव ने आरोप लगाया कि सर्विस सेंटर के स्टाफ ने उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे। जब उन्होंने सामान्य दर से ज्यादा बिल देने से इनकार कर दिया तो स्टाफ ने बदसलूकी शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी पवन नामक व्यक्ति और उसके साथी ग्राहक को गालियां देते हुए मारपीट पर उतर आए। ग्राहक ने पुलिस को फोन किया, लेकिन मदद नहीं पहुंची। स्टाफ ने ग्राहक को धमकाया और थप्पड़-लातों से पीटा। यह घटना मेट्रो पिलर नंबर 147 के पास हुई। ग्राहक का कहना है कि वे नियमित सर्विसिंग कराते थे, लेकिन इस बार बिल बढ़ा-चढ़ाकर मांगा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टाफ की गुंडागर्दी खुलकर सामने आई है। लोग पियाजियो कंपनी और दिल्ली पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित ने कहा, “ये लोग चोर और गुंडे हैं, जान का खतरा है।” यह मामला उपभोक्ता अधिकारों और अधिकृत सर्विस सेंटरों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पहले भी शिकायतें आई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली पुलिस से अब सख्त एक्शन की मांग हो रही है। पियाजियो कंपनी को भी जवाब देना चाहिए कि उनके नाम पर ऐसे गुंडे कैसे काम कर रहे हैं। ग्राहकों को सलाह है कि बिल की डिटेल चेक करें और विवाद होने पर तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करें। जहांगीरपुरी का यह सेंटर अब चर्चा में है। उम्मीद है कि जल्द न्याय मिलेगा।1