*प्रेस विज्ञप्ति* *श्री उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष* *जबलपुर, 01 मई 2026* *बरगी डैम क्रूज हादसा: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया घटनास्थल का दौरा, जताया गहरा दुख, सरकार की लापरवाही पर भी उठाए सवाल* *जबलपुर, 1 मई 2026* मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार आज जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे वाली जगह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। श्री सिंघार ने मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली तथा वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम को समझा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। *नेता प्रतिपक्ष ने इस गंभीर घटना* को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है और हर बड़े हादसे के बाद केवल जांच की औपचारिकता निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अपनी जगह लेकिन जो घटना सरकारी कारणों और लापरवाही से हो तो फिर संबंधित विभाग और अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री बताएं कब कार्यवाही होगी ? *श्री सिंघार ने विशेष रूप से* सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारी चूक की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि घटना स्थल पर आंधी-तूफान मापक यंत्र का अभाव था, ऐसे मौसम में क्रूज को अनुमति साथ ही पर्यटकों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई गई थीं तथा अन्य कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। *श्री सिंघार ने मुख्यमंत्री से मांग की* कि इस मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा भविष्य में भी ऐसे हादसे होते रहेंगे और कोई जिम्मेदारी तय नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की जनता केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहती है। अंत में, श्री सिंघार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। *सादर प्रकाशनार्थ* *कार्यालय नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा*

- गैस सिलेंडर के बड़े हुए दम उगल रहे हैं आज छोटे दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराया2
- Post by Naved khan2
- पूर्व DGP अनिल प्रथम के निजी सचिव विनय श्रीवास्तव पहुंचे विदिशा के नागौर हनुमान मंदिर प्राचीन हनुमान मंदिर का निर्माण के बाद पूजा मे समलित हुआ..1
- Under the leadership of Bhopal District Congress's acting president Mohammad Shawar, the Congress paid tribute to the deceased in the accident at Jabalpur's Bargi Dam by marching on foot and lighting candles.1
- *घटना का विवरण :* पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई। दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए। उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। *जप्त मशरूका :* *320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर) कीमती लगभग 25,600/- रुपये *एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) *कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।2
- जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। अब तक 29 लोगों को बचाया जा चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता घोषित की गई है।1
- Post by AM NEWS1
- भोपाल बना पहला शहरः गर्मी, कार्बन और शहरी चुनौतियों के बीच मशरूम ग्रुप की विश्वस्तरीय तकनीक की शुरुआत.... विश्वास सारंग देश का पहला कार्बन कैप्चरिंग एल्मी ट्री हुआ स्थापित, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया उद्घाटन किया2
- भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को भानपुरा ब्रिज के पास ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेम थापा सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।1