मिर्जापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र----- स्थानीय मिर्जापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम छः बजे से ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ उठा रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि विगत रविवार को कलशयात्रा से कथा की शुरुआत हुई थी तथा इसका समापन शनिवार को हवन एवंभंडारे के साथ होगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य विष्णु महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पंडाल को गुंजायमान कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन संध्या छः बजे से रात दस बजे तक चल रहे इस कार्यक्रम में इलाके से बड़ी संख्या में लोग शिरकत भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज भी धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास अटूट है।

- CRPF1
- वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा रिपोर्ट: रमेन्द्र कुमार बिहारशरीफ, नालंदा (21 फरवरी 2026): बिहारशरीफ में आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में एकत्र होकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि वे देशहित के मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा के लिए रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट1
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन1
- रामदेव चौधरी के नेतृत्व में स्वर्गीय सिया शरण महतो जी का आगमन हुआ जिसमें बहुजन को विस्तार करने के लिए चुनौती लिए1
- बिहार में एक युवक का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनोखे तरीके से तैयार इस वाहन को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे ‘Pushpa फेल’ जुगाड़ बता रहे हैं।1
- परवलपुर प्रखंड के गांधीनगर गांव में मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। विशाल भंडारा करवाया गया जिसमें लगभग 6 से 7 हजार आदमी प्रसाद ग्रहण किए। परवलपुर1
- जहानाबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला इकाई की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय उपस्थिति देखी गई।1
- हम कथा सुनाते राम स्कल गुण धाम की 💫♥️🙏🤗1
- गयाजी में एक साल से फरार चल रहे दो बदमाश को पटना से मुफ्फसिल पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी चोंचा उर्फ आलोक सिंह और पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह के खिलाफ 50-50 हजार रुपए के इनाम घोषित थे। चोंचा के खिलाफ 15 और पलटन के खिलाफ 4 केस मुफस्सिल व बुनियादगंज थाने में दर्ज है। इस बात की जनाकरी वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे और मुफस्सिल इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी ने दी। बता दें कि बीती 11 नवंबर 2024 की रात चोंचा व पलटन ने अपने साथियों के साथ मिल कर मर्डर किया था। इन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विशाल पेट्रोल पंप के मालिक केभतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जबकि उस वारदात में शामिल 10 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के घर की मुफस्सिल पुलिस ने कुर्की भी की थी। बावजूद इसके दोनों ने खुद से न तो गिरफ्तारी दी और न ही सरेंडर किया था। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद से मुफस्सिल पुलिस ने राहत की सांस ले रही है।एसडीपीओ वजीरगंज पांडे ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की हत्या मामले में 11 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में अब केवल एक आरोपी फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा इनाम की राशि टीम के सदस्यों के बीच बराबर बांटी जाएगी।2