तेंदुआ के हमले में बकरी की मौत— 10 मिनट तक महिला और तेंदुआ के बीच चला संघर्ष बहराइच। कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य की कतर्निया घाट रेंज के सदर बीट अंतर्गत कुरकुरी कुमार गांव में बीती रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी ध्रुव कुमार निषाद उम्र 47 निवासी कुरकुरी कुआं ने बताया कि रात लगभग 1 बजे बकरी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि तेंदुआ बकरी पर हमला किए हुए है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुए ने बकरी को छोड़ दिया और अचानक उन पर ही हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, पेट और हाथ में गहरे जख्म आए हैं। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष के बाद महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन बकरी को नहीं बचा सकीं। हमले के बाद तेंदुआ गेहूं के खेत की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, जिस पर मौके पर वॉचर अमरजीत पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि हर घटना के बाद न तो रेंजर और न ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, केवल वॉचर को भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। घटना से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाए जाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
तेंदुआ के हमले में बकरी की मौत— 10 मिनट तक महिला और तेंदुआ के बीच चला संघर्ष बहराइच। कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य की कतर्निया घाट रेंज के सदर बीट अंतर्गत कुरकुरी कुमार गांव में बीती रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी ध्रुव कुमार निषाद उम्र 47 निवासी कुरकुरी कुआं ने बताया कि रात लगभग 1 बजे बकरी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि तेंदुआ बकरी पर हमला किए हुए है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुए ने बकरी को छोड़ दिया और अचानक उन पर ही हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, पेट और हाथ में गहरे जख्म आए हैं। करीब 10 मिनट
तक चले संघर्ष के बाद महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन बकरी को नहीं बचा सकीं। हमले के बाद तेंदुआ गेहूं के खेत की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, जिस पर मौके पर वॉचर अमरजीत पहुंचे। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि हर घटना के बाद न तो रेंजर और न ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, केवल वॉचर को भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। घटना से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाए जाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
- कल्याणपुरवा इलाके में दो बसों की हुई टक्कर, कई घायल सीतापुर-बहराइच हाईवे पर कल्याणपुरवा के पास आज सुबह लगभग 1 बजे दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी रामपुरवा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राहत कार्य जारी है।3
- आज होलिका दहन के पर्व पर प्रदेश में होलिका दहन कर देशवासियों ने अपने क्षेत्र गांव अपने देश की प्रसिद्ध प्रभुता अक्षुण्ण रहने की ईश्वर से कामना की और हमेशा इसी प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत होती रहे पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान विष्णु के आनंद ने भक्त प्रहलाद जी को उनके ही पिताजी के द्वारा कई बार दंडित किया गया अंत में हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की सहायता से भक्त प्रहलाद जी को अग्निकुंड में भस्म करने का इरादा बनाया और होलिका शिव प्रहलाद जी को अपनी गोदी में लेकर अग्निकुंड में बैठी उसे देवों का वरदान था कि उसे अग्नि नहीं जला सकती है लेकिन वह बुराई के साथ थी वह बुराई स्वरूप थी अतः ईश्वरों का वरदान भी उसके साथ में नहीं रहा प्रहलाद जी सकुशल अग्निकुंड से बाहर आए और होलिका का उसी में जलकर शरीर भस्म हो गई तभी से या परंपरा चला आ रहा है बुराई परअच्छाई की जीत2
- बहराइच : SDM पयागपुर की गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा,,,,पैदल जा रहे 4 वर्षीय मासूम समेत 4 लोग घायल,,,घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस,,,पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया,,,हादसे के वक्त गाड़ी में नहीं थे SDM पयागपुर,,,घायलों का CHC पयागपुर में चल रहा इलाज,,,आरोपी ड्राइवर हिरासत में, पुलिसिया जांच जारी,,,थाना पयागपुर के बस स्टॉप चौराहे का मामला।1
- Post by Kasim1
- बहराइच। होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, सालरगंज चौकी प्रभारी मैदान में देर रात छावनी चौराहे पर खुद संभाली सुरक्षा की कमान हुड़दंगियों और नशेबाजों को सख्त चेतावनी “जबरदस्ती नहीं, प्यार से मनाएं होली” — चौकी प्रभारी क्षेत्रवासियों से शांति और भाईचारे की अपील त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर आम जनता से सहयोग की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने का संदेश पुलिस बोली— “त्योहार खुशियों का है, विवाद का नहीं”1
- हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें) शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !1
- महसी: बेहड़ा से दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति, पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया गया1
- बहराइच जिले में होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, घंटाघर पर कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने रूट मार्च किया। कोतवाल प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया, सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।4