logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के कासमा बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान पर सोमवार रात्रि दवा वापसी को लेकर चौकीदार और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। कासमा निवासी चौकीदार बनवारी पासवान सोमवार की शाम मेडिकल दुकान से जानवर की दवा खरीदकर ले गए थे। कुछ देर बाद वह अपने पुत्र के साथ दुकान पहुंचे और दवा को एक्सपायरी बताते हुए वापस करने की मांग की। दुकानदार रौशन कुमार ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन दवा का रेपर फटा होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन उनके साथ मारपीट पुलिस प्रशासन के सामने ही हुई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित व्यवसायियों ने मंगलवार की सुबह से करीब 6 घंटे तक कासमा बाजार बंद करा दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की, जिसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कुछ घंटों के बाद बाजार की दुकानें पुनः खुल गईं। व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। दर्जनों व्यवसायियों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर एसडीपीओ-2 को ज्ञापन सौंपा, जिसमें चौकीदार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस बीच, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना वाली शाम को ही दोनों पक्षों के बीच थाना परिसर में लिखित समझौता करा दिया गया था, इसके बावजूद मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बाजार बंद रखा गया। एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

2 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के कासमा बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान पर सोमवार रात्रि दवा वापसी को लेकर चौकीदार और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। कासमा निवासी चौकीदार बनवारी पासवान सोमवार की शाम मेडिकल दुकान से जानवर की दवा खरीदकर ले गए थे। कुछ देर बाद वह अपने पुत्र के साथ दुकान पहुंचे और दवा को एक्सपायरी बताते हुए वापस करने की मांग की। दुकानदार रौशन कुमार ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन दवा का रेपर फटा होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन उनके साथ मारपीट पुलिस प्रशासन के सामने ही हुई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित व्यवसायियों ने मंगलवार की सुबह से करीब 6 घंटे तक कासमा बाजार बंद करा दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की, जिसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कुछ घंटों के बाद बाजार की दुकानें पुनः खुल गईं। व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। दर्जनों व्यवसायियों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर एसडीपीओ-2 को ज्ञापन सौंपा, जिसमें चौकीदार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस बीच, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना वाली शाम को ही दोनों पक्षों के बीच थाना परिसर में लिखित समझौता करा दिया गया था, इसके बावजूद मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बाजार बंद रखा गया। एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बढ़ती महंगाई और खेती की लगातार बढ़ती लागत के कारण किसान गंभीर आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। डीजल, बीज और कीटनाशकों की कीमतों में लगातार वृद्धि ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इसी चिंता के बीच, मंगलवार की अल सुबह से ही गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको गोदाम के पास किसानों की भारी भीड़ देखी गई। किसानों ने बताया कि उन्हें इफको केंद्र पर समय पर खाद न मिलने का डर सता रहा है, जिसके चलते वे बेहद परेशान हैं। इसी आशंका के मद्देनजर, किसान खेती के समय होने वाली संभावित परेशानियों से बचने के लिए समय से पहले ही खाद जमा कर लेना चाहते हैं।
    1
    बढ़ती महंगाई और खेती की लगातार बढ़ती लागत के कारण किसान गंभीर आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। डीजल, बीज और कीटनाशकों की कीमतों में लगातार वृद्धि ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इसी चिंता के बीच, मंगलवार की अल सुबह से ही गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको गोदाम के पास किसानों की भारी भीड़ देखी गई।

किसानों ने बताया कि उन्हें इफको केंद्र पर समय पर खाद न मिलने का डर सता रहा है, जिसके चलते वे बेहद परेशान हैं। इसी आशंका के मद्देनजर, किसान खेती के समय होने वाली संभावित परेशानियों से बचने के लिए समय से पहले ही खाद जमा कर लेना चाहते हैं।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • यह पोस्ट अखबारों की सुर्खियों के बारे में है।
    1
    यह पोस्ट अखबारों की सुर्खियों के बारे में है।
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • गया जिले के शेरघाटी प्रखंड स्थित योगापुर मध्य विद्यालय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा (PBL) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शेरघाटी प्रखंड से करीब 200 शिक्षकों ने भाग लिया। PBL की पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से समझाया गया, जिसमें विशेष रूप से विज्ञान और गणित के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    गया जिले के शेरघाटी प्रखंड स्थित योगापुर मध्य विद्यालय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा (PBL) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शेरघाटी प्रखंड से करीब 200 शिक्षकों ने भाग लिया। PBL की पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से समझाया गया, जिसमें विशेष रूप से विज्ञान और गणित के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • आज मंगलवार को गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घंटों तक माता मंगला गौरी के दर्शन का इंतजार करते देखे गए, क्योंकि उनकी गहरी आस्था है कि मंगलवार को माता के दर्शन से सुख, शांति, समृद्धि और पुत्र की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
    1
    आज मंगलवार को गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घंटों तक माता मंगला गौरी के दर्शन का इंतजार करते देखे गए, क्योंकि उनकी गहरी आस्था है कि मंगलवार को माता के दर्शन से सुख, शांति, समृद्धि और पुत्र की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    12 hrs ago
  • Post by Mantu Paswan
    1
    Post by Mantu Paswan
    user_Mantu Paswan
    Mantu Paswan
    Architects association सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    23 hrs ago
  • chamandih makhdumpur gjdbxbbdhfbbdgbbfnbfbfbdbfhfbhdbhd chamandih makhdumpur hhhdbzjfvxjbdbxndb hdjrbbffh
    1
    chamandih makhdumpur gjdbxbbdhfbbdgbbfnbfbfbdbfhfbhdbhd
chamandih makhdumpur hhhdbzjfvxjbdbxndb hdjrbbffh
    user_Aditiya raj
    Aditiya raj
    मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • औरंगाबाद के गोह में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के स्थानांतरण के उपरांत सोमवार की शाम थाना परिसर में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशांत कुमार सिंह का तबादला पिछले दिनों पटना विशेष शाखा में हो गया है। इस अवसर पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और पदस्थापन सामान्य बात है, लेकिन लोगों को अपना कार्यकाल सही तरीके से निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
    2
    औरंगाबाद के गोह में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के स्थानांतरण के उपरांत सोमवार की शाम थाना परिसर में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशांत कुमार सिंह का तबादला पिछले दिनों पटना विशेष शाखा में हो गया है। इस अवसर पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और पदस्थापन सामान्य बात है, लेकिन लोगों को अपना कार्यकाल सही तरीके से निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • गया शहर में आम जनता को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'बिहार जल' जैसी स्मार्ट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से लोगों को मात्र ₹5 में शुद्ध और ठंडा पानी प्रदान किया जा रहा है। ग्राहक केवल ₹5 का सिक्का डालकर अपनी प्यास बुझा सकते हैं और ठंडे पानी का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा मुख्य रूप से शहर के व्यस्त सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई है। गया शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित इन 'बिहार जल वाटर कियोस्क' से कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी चौराहे पर जाकर ₹5 में शुद्ध ठंडा पानी प्राप्त कर सकता है, जिससे उन्हें गर्मी से तुरंत राहत मिल सके।
    1
    गया शहर में आम जनता को भीषण गर्मी से राहत दिलाने और उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'बिहार जल' जैसी स्मार्ट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से लोगों को मात्र ₹5 में शुद्ध और ठंडा पानी प्रदान किया जा रहा है। ग्राहक केवल ₹5 का सिक्का डालकर अपनी प्यास बुझा सकते हैं और ठंडे पानी का लाभ ले सकते हैं।

यह सुविधा मुख्य रूप से शहर के व्यस्त सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई है। गया शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित इन 'बिहार जल वाटर कियोस्क' से कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी चौराहे पर जाकर ₹5 में शुद्ध ठंडा पानी प्राप्त कर सकता है, जिससे उन्हें गर्मी से तुरंत राहत मिल सके।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    23 hrs ago
  • विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से यात्रा कर रहे जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
    1
    विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से यात्रा कर रहे जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.