खटीक समाज का फूटा गुस्सा, SP कार्यालय का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पाली,मनीष राठौड़ | नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी सरिता नागौरा सहित अन्य दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी कैलाश नागौरा ने बीते 12 फरवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले कैलाश ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आंकड़ावास गांव में कार्यरत ANM सरिता नागौरा को ठहराया था। मृतक कैलाश ने वीडियो साक्ष्य में गंभीर आरोप लगाए थे कि आरोपी महिला ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अब तक करीब 30 से 40 लाख रुपये वसूल लिए थे। पैसे देने के बावजूद सरिता नागौरा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी दे रही थी। कैलाश ने आरोप लगाया था कि यह एक पूरा गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नू भीलावरा, रमेश चावला, जीवराज बोराणा,किशन नागौरा, चेतन नागौरा, भंवर तसावड़ा, रवि वागोरिया, एडवोकेट अमरचंद, अशोक चावला, पिंटू तुसावड़ा, नेमीचंद चौहान, मनीष, जीवराज खींची, भंवर चावला, जगदीश खींची, राकेश चंदेल, सोहन नागौर और दिनेश चंदेल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाईट-मृतक की पत्नी
खटीक समाज का फूटा गुस्सा, SP कार्यालय का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पाली,मनीष राठौड़ | नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी सरिता नागौरा सहित अन्य दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में
बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी कैलाश नागौरा ने बीते 12 फरवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले कैलाश ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आंकड़ावास गांव में कार्यरत ANM सरिता नागौरा को ठहराया था। मृतक कैलाश ने वीडियो साक्ष्य में गंभीर आरोप लगाए थे कि आरोपी महिला ने बलात्कार
के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अब तक करीब 30 से 40 लाख रुपये वसूल लिए थे। पैसे देने के बावजूद सरिता नागौरा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी दे रही थी। कैलाश ने आरोप लगाया था कि यह एक पूरा गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नू
भीलावरा, रमेश चावला, जीवराज बोराणा,किशन नागौरा, चेतन नागौरा, भंवर तसावड़ा, रवि वागोरिया, एडवोकेट अमरचंद, अशोक चावला, पिंटू तुसावड़ा, नेमीचंद चौहान, मनीष, जीवराज खींची, भंवर चावला, जगदीश खींची, राकेश चंदेल, सोहन नागौर और दिनेश चंदेल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाईट-मृतक की पत्नी
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- Post by Govind Singj1
- गौर पूर्णिमा महोत्सव जोधपुर में इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा चंद्र ग्रहण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे जिसको लेकर महोत्सव की समय सूची इस वीडियो में दर्शाई गई हे महोत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत है1
- सेवा में, अधिशासी अभियंता महोदय, Public Works Department ग्रामीण खण्ड द्वितीय, जिला जोधपुर (राजस्थान) विषय :सड़क चौड़ीकरण कार्य (उचियारड़ा–बिसलपुर–खातियासनी/बावड़ी मार्ग,ग्राम-पोस्ट पीथावास आबादी क्षेत्र) के संबंध में स्वीकृत ROW के अनुसार स्थल-सीमांकन कराए जाने बाबत। महोदय, निवेदन है कि उपर्युक्त मार्ग पर प्रस्तावित/प्रचलित सड़क चौड़ीकरण कार्य के संबंध में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि स्वीकृत Alignment Map / Approved Drawings में दर्शित ROW के अनुरूप स्थल-सीमांकन अब तक विधिवत रूप से प्रदर्शित/अंकित नहीं किया गया है, जबकि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित/प्रारम्भ की जा रही है। कानून एवं स्थापित प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार अतिक्रमण निर्धारण से पूर्व— स्वीकृत Alignment Map / Approved Drawings का अस्तित्व, स्वीकृत ROW के भीतर-भीतर स्थल-सीमांकन (पिलर/चूना/रेखा द्वारा), तथा सीमांकन सहित पूर्व सूचना अनिवार्य है। सीमांकन के अभाव में किसी भी निजी निर्माण को अतिक्रमण घोषित करना एवं उसे हटाना कानूनन त्रुटिपूर्ण एवं प्रक्रिया-विरुद्ध होगा। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि— संलग्न Approved Alignment Map / Drawings के अनुसार स्थल-सीमांकन तत्काल कराया जाए, सीमांकन की कार्यवाही की तिथि पूर्व से लिखित रूप में सूचित की जाए, सीमांकन केवल स्वीकृत ROW सीमा तक ही किया जाए,तथा सीमांकन की पंचनामा/प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही स्थगित रखी जाए,ताकि अनावश्यक विवाद एवं अपूरणीय क्षति से बचा जा सके। संलग्नक : Approved Alignment Map (प्रमाणित प्रति) Approved Drawings / Cross-Section (प्रमाणित प्रति) स्थल/खसरा संख्या :227, 228, 229 दिनांक :27/02/2026 स्थान :पीथावास,जोधपुर भवदीय, देवाराम बिश्नोई1
- पाली,राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में शुक्रवार को खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय दायित्वबोध की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक प्रणाली नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता से सशक्त होने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने संसदीय कार्यवाही की गरिमा, संविधान की सर्वोच्चता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ने युवाओं को समय प्रबंधन, पुरुषार्थ एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। महेंद्र सिंह मेहता ने युवाओं को संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं अभिभावकों का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजन के संयोजक डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित रहे तथा जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे सभागार में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित हुआ। जिले के कुल 15 प्रतिभागियों ने “आपातकाल के पचास वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक शैली में प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों की महत्ता तथा लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। पाँच सदस्यीय निर्णायक मंडल में महेंद्र बोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद पाली), गौतमचंद (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. वैभव भंडारी (सामाजिक कार्यकर्ता, स्वावलंबन फाउंडेशन), डॉ. सोहनलाल गोसाईं (राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी (सहायक आचार्य, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली) शामिल रहे। *प्रतियोगिता परिणाम:* प्रथम स्थान – डिम्पल प्रजापत, द्वितीय स्थान – दिव्या डागा, तृतीय स्थान – रामराज राजपुरोहित, तृतीय स्थान – भावाराम, चतुर्थ स्थान – मनीष सोमानी रहे। ये पाँचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल युवाओं की वक्तृत्व प्रतिभा का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।7
- जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सड़क पार कर रही एक छोटी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, बच्ची हवा में उछलकर दूर जा गिरी हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही क्षण बाद बच्ची खुद उठकर चलती हुई दिखाई दी, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली 26 फरवरी । स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को क्रिकेट के साथ साथ महिलाओ की सन्तोलिया,भाषण और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिसा लिया । संयोजक प्रियंका व्यास,सुमन सैन एवं प्रमिला परमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में तब्बू प्रथम स्थान पर रही और सीमा राठौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , महिला नेता खुशबू सोनी, नीतू अमरनानी,नेहल बिनावरा ने प्रभावी उद्बोधन दिया । निर्णायक के रूप में विमला मंत्री एवं सोनल जैन ने मौजूद रही । सन्तोलिया प्रतियोगिता में शिवाजी मण्डल की टीम प्रथम और महाराणा प्रताप मण्डल की टीम द्वितीय स्थान पर रही । म्यूजिकल चेयर में नयना व्यास प्रथम और सिद्धू कंवर द्वितीय स्थान पर रही । क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शिवाजी मण्डल वन का मैच महाराणा प्रताप मण्डल वन के बीच खेला गया ,जिसमे महाराणा प्रताप मण्डल की टीम विजेता रही । अम्पायर की भूमिका भवानीसिंह और शैलेन्द्र सिंह निभा रहे है । महिला मंडल का मैच जीजाबाई और झांसी की रानी टीम के मध्य खेला गया एवम पुरुष वर्ग का दूसरा मैच शिवाजी मण्डल टू एवम महाराणा प्रताप मण्डल टू के मध्य देर रात्रि तक खेला गया । कार्यक्रम में प्रायोजक महेन्द्रकुमार नरेश कुमार तलेसरा परिवार, ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल परिवार एवम श्याम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । सप्ताह के सफल संचालन में कार्यक्रम में समिति के सुजाराम गहलोत, अन्नू सोलंकी,नवीन वागोरिया, जितेंद्र भंसाली, अजयसिंह भाटी, बहादुरसिंह राठौड़ ,मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र पटेल,सुरेश पंवार, मानवेन्द्रसिंह भाटी,दिनेश देवासी , श्रीमती सुमन सैन, प्रमिला परमार,लक्ष्मी बंजारा,नयना व्यास,नेहल बिनावरा,सीमा राठौड़, कृष्णा कंवर पाल, हुकमीदेवी सोनी,नीतू अमरनानी,सिद्धू कंवर,कंचन प्रजापत सहित दर्जनों कार्यकर्ता जूट हुए है।2
- श्री राजेश मीना महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशन में रेंज आईजी स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही रेंज आईजी स्पेशल टीम प्रभारी देवा राम उप निरीक्षक के नेतृत्व में 10 हज़ार के ईनामी अपराधी रितिक पटेल निवासी बिलाडा को जोधपुर शहर से किया दस्तयाब। तीन साल से फरार चल रहा था रितिक। फ़ोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित के साथ की थी 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी। धोखाधड़ी से आहत होकर पीड़ित ने कर ली थी आत्महत्या। लोगो के साथ करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है रितिक पटेल। आरोपी ब्लॉक चेन के ज़रिए भारी मुनाफ़े का झाँसा देकर करवाता था इन्वेस्ट। धोखाधड़ी के कई अन्य प्रकरणों का भी हो सकता है खुलाशा। रेंज आईजी स्पेशल टीम एवं बिलाडा थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।1