क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? 🚨 पटना में खुलेआम नशा? आखिर कानून का डर क्यों नहीं? पटना में एक युवती द्वारा कथित तौर पर सिरिंज के जरिए नशीला पदार्थ लेते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो बनाए जाने पर युवती और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। सवाल सिर्फ इन लोगों से नहीं, सिस्टम और सरकार से भी है—अगर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह नशे का इस्तेमाल हो रहा है, तो रोकथाम और कार्रवाई कहां है? बिहार को नशामुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर ऐसी तस्वीरें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। ❓ क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल #PatnaNews #BiharNews #DrugFreeBihar #Patna #BiharPolice #RRPNEWS
क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? 🚨 पटना में खुलेआम नशा? आखिर कानून का डर क्यों नहीं? पटना में एक युवती द्वारा कथित तौर पर सिरिंज के जरिए नशीला पदार्थ लेते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो बनाए जाने पर युवती और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। सवाल सिर्फ इन लोगों से नहीं, सिस्टम और सरकार से भी है—अगर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह नशे का इस्तेमाल हो रहा है, तो रोकथाम और कार्रवाई कहां है? बिहार को नशामुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर ऐसी तस्वीरें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। ❓ क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल #PatnaNews #BiharNews #DrugFreeBihar #Patna #BiharPolice #RRPNEWS
- हसपुरा औरंगाबाद, अहियापुर गांव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षाविद की 9 वीं पुण्यतिथि मनाई गई हसपुरा प्रखंड के अहियापुर गांव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षाविद की 9 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।जिसमें दर्जनों लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया1
- मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब मधेपुरा के कुमारखंड में शहीद जगदेव सेना के बैनर तले बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 51वां शहादत दिवस मनाया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। “सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है।” 🎥 वीडियो उपलब्ध कराया: अरुण कुमार उर्फ अरुण मंडल प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, शहीद जगदेव सेना, बिहार RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल #JagdevPrasad #Madhupura #Kumarkhand #ShaheedJagdevSena #BiharNews #RRPNEWS #रिपोर्टररौशनपटेल1
- गोह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की निकली भव्य शोभायात्रा गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय में श्रीकृष्ण सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महोत्सव स्थल से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चारों दिशाओं में भ्रमण कर पुनः महोत्सव स्थल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण की झांकी समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गोह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक से मारपीट, 5 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज थाना क्षेत्र के भादवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में माडि़पुर गांव निवासी राकेश यादव के पुत्र बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं। सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- वीडियो वायरल होने... एवं खबर प्रकाशित होने के बाद... प्रशासन की नींद खुली! चरपोखरी बाजार में... जर्जर सड़कों की आखिरकार मरम्मत कराई गई। दरअसल... चरपोखरी बाजार के विभिन्न जगहों पर... सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे... और टूटी सड़कों के कारण... लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच... जर्जर सड़क को लेकर खबर प्रकाशित हुई... और सड़क की बदहाली का वीडियो भी... सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही... प्रशासन हरकत में आया... और सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। वहीं... खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों में भी... काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लोग लगातार... सड़क की बदहाली को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसके बाद... ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए... प्रशासन ने सड़क की मरम्मत कराई। रविवार की शाम 4 बजे के करीब ग्रामीणों ने कहा की अब देखना होगा... कि यह मरम्मत... कितने दिनों तक टिकती है... क्योंकि मांग है कि... सिर्फ खानापूर्ति नहीं... बल्कि सड़क की स्थायी मरम्मत होनी चाहिए!1
- श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम विक्रमगंज (रोहतास)क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन आयोजन में श्रद्धालुओं और भक्तजनों की भारी उपस्थिति देखने को मिल रही है जिससे पूरा कथा स्थल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। दूर-दराज के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर रही हैं। सुबह से ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है और भजन कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय हो जाता है। कथा वाचक द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों जैसे श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, गोवर्धन धारण, रास लीला और उद्धव संवाद का सरल और भावपूर्ण भाषा में वर्णन किया जा रहा है जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो रहे हैं। कथा के प्रत्येक प्रसंग से भक्तों के मन में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। कई श्रद्धालु कथा सुनते समय भावुक होकर भजन पर झूमते और नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पीने के पानी, प्रसाद और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक लगातार सेवा में लगे हुए हैं और बुजुर्गों व महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रोज शाम को आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बढ़ता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह भव्य आयोजन सभी के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। राधे कृष्ण के जयकारों से गूंजता कथा स्थल सभी को शांति और आनंद का अनुभव करा रहा है।1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक उतरी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में बूथ स्तर तक लोगो को पहुचायेंगे1
- बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहार (गोह प्रखंड) में स्थित पुनपुन नदी के जलस्तर बढ़ने से आस पास के निकले इलाकों और गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो चुका है बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहार (गोह प्रखंड) में स्थित पुनपुन नदी के जलस्तर बढ़ने से आस पास के निकले इलाकों और गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो चुका है1