अपंगता सहायता राशि में गड़बड़ी का आरोप:2 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर, सीईओ व शाखा लिपिक पर लगे आरोप अपंगता सहायता राशि में गड़बड़ी का आरोप: 2 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर, सीईओ व शाखा लिपिक पर लगे आरोप कटनी/विजयराघवगढ़: जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में अपंगता सहायता राशि को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत झिरिया के ग्राम सलैया बड़गैयां निवासी भोला भूमिया ने आरोप लगाया है कि उनकी स्वीकृत 2 लाख रुपये की सहायता राशि दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मामले में जनपद पंचायत के सीईओ और शाखा लिपिक फूलचंद्र पयासी पर भी आरोप लगाए गए हैं। जनसुनवाई में की गई शिकायत के अनुसार, भोला भूमिया (पिता सम्मन भूमिया) ने 24 सितंबर 2022 को लोक सेवा केंद्र विजयराघवगढ़ में मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत अपंगता सहायता राशि के लिए आवेदन किया था, जिसका पंजीयन क्रमांक RS/450/1601/2/2022 है। आवेदक का कहना है कि समय सीमा पूरी होने के बाद जब उन्होंने जनपद कार्यालय में जानकारी ली, तो उन्हें अपात्र बताकर आवेदन निरस्त होने की बात कही गई। बाद में अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर उन्हें पता चला कि वे योजना के लिए पात्र हैं और उनके नाम से सहायता राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। भोला भूमिया का आरोप है कि शाखा लिपिक द्वारा उनकी स्वीकृत राशि कथित रूप से अपने परिचित भीखम ढीमर के बैंक खाते में जमा करा दी गई, जबकि आवेदन के साथ उन्होंने अपने ही दो बैंक खातों की जानकारी दी थी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में शिकायत करने पर उन्हें गुमराह किया गया तथा कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे सुनियोजित गड़बड़ी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से जांच दल गठित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे उसकी स्वीकृत सहायता राशि दिलाने की मांग की है। जनपद सीईओ को फोन लगाया गया लेकिन उनके द्वारा फोन को कट कर दिया गया कोई जवाब नहीं मिला।
अपंगता सहायता राशि में गड़बड़ी का आरोप:2 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर, सीईओ व शाखा लिपिक पर लगे आरोप अपंगता सहायता राशि में गड़बड़ी का आरोप: 2 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर, सीईओ व शाखा लिपिक पर लगे आरोप कटनी/विजयराघवगढ़: जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में अपंगता सहायता राशि को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत झिरिया के ग्राम सलैया बड़गैयां निवासी भोला भूमिया ने आरोप लगाया है कि उनकी स्वीकृत 2 लाख रुपये की सहायता राशि दूसरे व्यक्ति
के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मामले में जनपद पंचायत के सीईओ और शाखा लिपिक फूलचंद्र पयासी पर भी आरोप लगाए गए हैं। जनसुनवाई में की गई शिकायत के अनुसार, भोला भूमिया (पिता सम्मन भूमिया) ने 24 सितंबर 2022 को लोक सेवा केंद्र विजयराघवगढ़ में मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत अपंगता सहायता राशि के लिए आवेदन किया था, जिसका पंजीयन क्रमांक RS/450/1601/2/2022 है। आवेदक का कहना है कि समय सीमा पूरी होने के बाद जब
उन्होंने जनपद कार्यालय में जानकारी ली, तो उन्हें अपात्र बताकर आवेदन निरस्त होने की बात कही गई। बाद में अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर उन्हें पता चला कि वे योजना के लिए पात्र हैं और उनके नाम से सहायता राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। भोला भूमिया का आरोप है कि शाखा लिपिक द्वारा उनकी स्वीकृत राशि कथित रूप से अपने परिचित भीखम ढीमर के बैंक खाते में जमा करा दी गई, जबकि आवेदन के साथ उन्होंने अपने ही दो बैंक
खातों की जानकारी दी थी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में शिकायत करने पर उन्हें गुमराह किया गया तथा कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे सुनियोजित गड़बड़ी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से जांच दल गठित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे उसकी स्वीकृत सहायता राशि दिलाने की मांग की है। जनपद सीईओ को फोन लगाया गया लेकिन उनके द्वारा फोन को कट कर दिया गया कोई जवाब नहीं मिला।
- महापौर प्रीति संजीव सूरी के सख्त निर्देशों पर कटनी में जल निकासी सुधारने का अभियान शुरू हुआ है। बस स्टैंड के नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर व्यापक सफाई की गई ताकि आगामी बरसात में जलभराव न हो। निगम प्रशासन ने मुनादी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की है।3
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सिहरा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सहायिका की अनुपस्थिति में मासूमों को यह काम करना पड़ा, जो बाल अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। पहले भी बकरियों के साथ बच्चों के भोजन करने के मामले में विवादों में रहे इस केंद्र को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर फिर सवाल उठ रहे हैं।1
- ऑपरेशन शिकंजा : रीठी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में शराब जब्त कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत रीठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को मौके से पकड़कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। रीठी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- भाईचारा one top #bhaichara #bhaichara #वायरल1
- या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता, या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता, सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥ प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!2
- जिला मैहर स्थित कस्तूरी होटल के संचालक व मैनेजर पर कानूनी कार्रवाई मैहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं बाइक चोरी तो कहीं घरों में चोरी के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि कस्तूरी होटल के मैनेजर द्वारा ग्राहक के कमरे को मास्टर की से खोलकर चोरी करने का किया गया जानकारी के अनुसार, होटल में ठहरे एक ग्राहक के कमरे की बुकिंग पहले से थी। ग्राहक किसी काम से बाहर गया था, तभी कथित तौर पर होटल मैनेजर ने मास्टर की की मदद से कमरे का लॉक खोल दिया। इसी दौरान ग्राहक अपना कुछ सामान कमरे में ही भूल गया था और लगभग 10 मिनट बाद वापस लौट आया ग्राहक ने जब कमरे का दरवाजा खुला देखा तो वह हैरान रह गया। आरोप है कि मौके पर मैनेजर कमरे के अंदर मौजूद था। ग्राहक को देखते ही मैनेजर घबरा गया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, घटना सामने आने और वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में तेज आंधी और बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।1
- लाट पहाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल कटनी-दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाट पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- “जनता परेशान, जिम्मेदार बेखबर — बिजली विभाग पर उठते सवाल”#electricitydepartment #publicissue #powercut #complaint #sntnewspinch1