logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय, डिस्ट्रिक्ट ऑयल सीड्स मिशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्टेयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक* उपायुक्त श्री हेमंत सती की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय (ATMA Governing Body), डिस्ट्रिक्ट ऑयल सीड्स मिशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्टेयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, गत वर्ष किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि आत्मा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों एवं उन्नत विधियों का उपयोग कर कृषकों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाना आवश्यक है। उपायुक्त ने गत वर्ष आत्मा के माध्यम से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र कृषकों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे एवं प्रगतिशील कृषकों को चिह्नित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मत्स्य विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने झींगा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही हजारीबाग में मोती पालन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कृषकों को विभिन्न क्षेत्रों में एक्सपोजर विजिट, स्किल डेवलपमेंट एवं प्रशिक्षण आदि से जोड़ने की योजना प्रस्तावित है। इसके माध्यम से कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीक, नवाचार एवं बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में बताया गया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में *"वृहद एकीकृत कृषि मेला"* का आयोजन प्रस्तावित है। मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान सहित विभिन्न संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कृषकों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषकों के खेतों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से कीटनाशक के छिड़काव का कार्य भी कराया जाएगा। ड्रोन के द्वारा धान की फसल में प्रायोगिक छिड़काव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोरिया करमा, हजारीबाग, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय, हजारीबाग एवं ATMA हजारीबाग के समन्वय से किया जाएगा इससे आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि कार्य को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में *नेशनल फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन मिशन (NFSNM) 2026-27* के तहत चावल, दलहन एवं रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कृषि पदाधिकारी द्वारा *"आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस"* से संबंधित कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि कृषि एक निरंतर नवाचार की मांग करने वाला क्षेत्र है। बदलते समय के साथ कृषकों को आधुनिक तकनीक, नई कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक जानकारी से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत एटीएम (ATM) एवं बीटीएम (BTM) को आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, ताकि वे कृषकों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचा सकें। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
19 hrs ago
7df54e90-a90f-4a13-add7-5dcdb4615496

*उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय, डिस्ट्रिक्ट ऑयल सीड्स मिशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्टेयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक* उपायुक्त श्री हेमंत सती की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय (ATMA Governing Body), डिस्ट्रिक्ट ऑयल सीड्स मिशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्टेयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, गत वर्ष किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि आत्मा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों एवं उन्नत विधियों का उपयोग कर कृषकों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाना आवश्यक है। उपायुक्त ने गत वर्ष

dfcccd81-dcf2-4db3-86b6-c1952913f587

आत्मा के माध्यम से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र कृषकों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे एवं प्रगतिशील कृषकों को चिह्नित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मत्स्य विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने झींगा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही हजारीबाग में मोती पालन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कृषकों को विभिन्न क्षेत्रों में एक्सपोजर विजिट, स्किल डेवलपमेंट एवं प्रशिक्षण आदि से जोड़ने की योजना प्रस्तावित है। इसके माध्यम से कृषकों को आधुनिक कृषि

0b2e5ed9-7cfa-4836-8958-92900e447c1c

तकनीक, नवाचार एवं बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में बताया गया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में *"वृहद एकीकृत कृषि मेला"* का आयोजन प्रस्तावित है। मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान सहित विभिन्न संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कृषकों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषकों के खेतों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से कीटनाशक के छिड़काव का कार्य भी कराया जाएगा। ड्रोन के द्वारा धान की फसल में प्रायोगिक छिड़काव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोरिया करमा, हजारीबाग, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय, हजारीबाग एवं ATMA हजारीबाग के समन्वय से किया जाएगा इससे आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि कार्य को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी

c46be5eb-05f2-4dca-9282-978ecdf3db0e

बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में *नेशनल फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन मिशन (NFSNM) 2026-27* के तहत चावल, दलहन एवं रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कृषि पदाधिकारी द्वारा *"आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस"* से संबंधित कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि कृषि एक निरंतर नवाचार की मांग करने वाला क्षेत्र है। बदलते समय के साथ कृषकों को आधुनिक तकनीक, नई कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक जानकारी से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत एटीएम (ATM) एवं बीटीएम (BTM) को आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, ताकि वे कृषकों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचा सकें। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दारू प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई फ्रीडम फाइटर संवाददाता दारू/दारू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं प्रतिष्ठानों में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। चिरुवा, बड़वार, पिप्पचो, ईरगा, दारूडी, बक्सीडीह, दारू खैरिका, झूमरा, रामदेव खैरिका एवं बड़का ईरगा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिरों में राणा समाज की ओर से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    दारू प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 
विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
फ्रीडम फाइटर संवाददाता
दारू/दारू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं प्रतिष्ठानों में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई।
चिरुवा, बड़वार, पिप्पचो, ईरगा, दारूडी, बक्सीडीह, दारू खैरिका, झूमरा, रामदेव खैरिका एवं बड़का ईरगा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिरों में राणा समाज की ओर से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_RANJEET Kumar
    RANJEET Kumar
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान! #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand
    1
    सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान!

 #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    22 hrs ago
  • #Ramaswamy PDR ke janmdin ki hardik shubhkamnaen
    2
    #Ramaswamy PDR ke janmdin ki hardik shubhkamnaen
    user_DeoNarayan Tudu
    DeoNarayan Tudu
    Barkagaon, Hazaribagh•
    13 hrs ago
  • हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री के संकल्प यात्रा का वाहन करते हुए हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए अपने समाज में अपने घरों में अपने सा
    1
    हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री के संकल्प यात्रा का वाहन करते हुए
हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए अपने समाज में अपने घरों में अपने सा
    user_Rakesh Kumar
    Rakesh Kumar
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया बरकट्ठा: विधायक अमीत कुमार यादव ने Harsh Enterprises का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शोरूम इलैक्ट्रिक स्कूटर और टोटो की विभिन्न रेंज उचित कीमतों पर उपलब्ध कराता है। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। Harsh Enterprises स्थानीय लोगों के लिए वाहन खरीदने का एक नया विकल्प प्रस्तुत करता है।
    1
    बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया
बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया
बरकट्ठा: विधायक अमीत कुमार यादव ने Harsh Enterprises का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शोरूम इलैक्ट्रिक स्कूटर और टोटो की विभिन्न रेंज उचित कीमतों पर उपलब्ध कराता है।
उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। Harsh Enterprises स्थानीय लोगों के लिए वाहन खरीदने का एक नया विकल्प प्रस्तुत करता है।
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • chjjmdxgkxkxkxkxclkxcuxtlclxkxkylxkxlykx uztk,xyktxykzycyo
    1
    chjjmdxgkxkxkxkxclkxcuxtlclxkxkylxkxlykx uztk,xyktxykzycyo
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग में आभूषण चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    1
    हजारीबाग में आभूषण चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या! इचाक पुलिस ने खोला राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    1
    जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या! इचाक पुलिस ने खोला राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.