Shuru
Apke Nagar Ki App…
डा० मुहम्मद इसरार खान ( राजू )
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आकाशवाणी बरेली से आपकी पसंद कार्यक्रम में बनवारी लाल कुशवाह की फरमाइश।1
- बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार की चोरी का खुलासा, औरैया का शातिर गिरफ्तार एसबीआई से रेकी कर बाजार में दिया वारदात को अंजाम, बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी जसवंतनगर:नगर में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो जनपद औरैया का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 14 हजार रुपये व पासबुक बरामद हुई है, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। ग्राम भीखनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सहवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अप्रैल को उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जसवंतनगर शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। रुपये, पासबुक व अन्य जरूरी कागजात एक बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिए। इसके बाद वह बड़े चौराहे के पास स्थित पाठक बुक स्टोर पर किताबें खरीदने चले गए। इसी दौरान घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गया। लौटने पर पीड़ित ने डिग्गी टूटी देखी और बैग गायब पाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जसवंतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक से लेकर बड़े चौराहे और पाठक बुक स्टोर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जसवंतनगर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू काना पुत्र राम सिंह निवासी बीपीएम स्कूल के पास, कोतवाली औरैया बताया और चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी से शेष चोरी की रकम व अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।1
- मेरठ से मोहम्मद सुल्तान खान की रिपोर्ट ------------------------------------------------- पृथ्वी दिवस पर “धरती संवाद” में गूंजा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। ------------------------------------------------- पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था "द ग्रोइंग पीपल" द्वारा आयोजित “धरती संवाद” कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता संदेश का दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए और सभी ने मिलकर धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सिंह मुख्य अतिथि रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आई आई एम टी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने की। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक एच. एन. राउत तथा ग्रोइंग पीपल के संरक्षक विवेक गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वीरेश त्यागी कार्यक्रम के संयोजक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा वन्दे मातरम् के गान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचारक प्रमुख कृपा शंकर सिंह ने कहा कि “आज के समय में जल और प्रकृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि हम अपनी दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो हम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।” उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। जब विद्यालय और विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तब वास्तविक बदलाव शुरू होता है।” उन्होंने कहा कि आज का यह प्रयास एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान की शुरुआत है, जो आने वाले समय में समाज में व्यापक परिवर्तन लाएगा। संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि “हम धरती से जन्म लेते हैं, धरती का दिया खाते हैं, धरती का दिया पहनते हैं, धरती पर जीवन यापन करते हैं और अंततः उसी में समाहित हो जाते हैं। धरती का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे “ आई विल” अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही, विद्यालयों में गठित की जा रही “स्टूडेंट इको काउंसिल” के विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उन्हें “स्वच्छता,जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का एंबेसडर” घोषित किया गया। कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल,राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शिशुलोक जूनियर हाई स्कूल, दधीचि पब्लिक स्कूल,विमल एकेडमी, डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, नोबल पब्लिक स्कूल, आरके इंटरनेशनल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अलावा कार्यक्रम में रवि शर्मा, मुकेश गोयल, सुदेश यादव ‘ज़ख्मी’, नरेन्द्र शर्मा, मोहम्मद सुल्तान खान, अरीब सिद्दीकी, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, कल्पना यादव, विनय गोयल, महेश चौहान, विपिन पाल एवं गौरव राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- 🚨 आगरा में रफ्तार का कहर: ट्रक ने कार को रौंदा, मची चीख-पुकार ⚡ भयानक टक्कर के बाद पलटी कार, ट्रक में फंसी जानें 🔥 हाईवे बना हादसे का मैदान, जाम में फंसी लंबी कतारें 🚗 टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे ❗ मौत के मुंह से निकाले गए लोग, रेस्क्यू में लगी भीड़ 🏃♂️ हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी 📍 एत्माद्दौला क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दहशत का माहौल1
- Post by Gyadeen Verma1
- 🔥 फिरोजाबाद से बड़ी खबर आगरा निवासी पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा, जो 4 सितंबर 2024 से टूंडला तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं, ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने डीएम रमेश रंजन पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि ओएसडी के माध्यम से आईफोन मंगवाया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजर शासन की कार्रवाई पर टिकी है। 👉 क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या मिलेगी न्याय? #फिरोजाबाद #PCS #राखीशर्मा #योगीआदित्यनाथ #UPNews #BreakingNews1
- फिरोजाबाद में 530+ मरीजों का फ्री इलाज, एफएच मेडिकल कॉलेज का सराहनीय कदम.1
- स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन: जसवंतनगर में पुराने मीटर बहाल करने की मांग जसवंतनगर में सोमवार दोपहर को विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं और बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं से पहले ही अग्रिम भुगतान लिया जाता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जसवंतनगर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि वर्तमान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन में शामिल श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी और सत्य प्रकाश सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पुराने मीटर जबरन हटाए गए थे। उन्हें यह भी बताया गया था कि दोबारा मीटर लगाने पर पुलिस को बुलाया जाएगा और 10,000 या 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रकार की समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को शासन स्तर से जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा। फोटो में विद्युत कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करती है महिलाएं1