logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज में टॉपर्स को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026। गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कक्षा 9 के टॉपर्स: संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति कक्षा 11 के टॉपर्स: तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

2 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज में टॉपर्स को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026। गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कक्षा 9 के टॉपर्स: संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति कक्षा 11 के टॉपर्स: तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव काना पार ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
    1
    ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव काना पार ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संत कबीर नगर । उदया इंटरनेशनल स्कूल, भुजैनी में वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों और वर्षभर के प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा, विद्यालय के निदेशक उदय राज तिवारी, प्रबंधक अंकित राज तिवारी तथा प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों को बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में नैतिक मूल्यों और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। इसके अलावा विज्ञान एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में कक्षा-वार एवं ओवरऑल टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कक्षा 3 से 11 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा नर्सरी के बच्चों को वेलकम किट वितरित की गई, जिसमें बैग, यूनिफॉर्म, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के तहत 5 अप्रैल 2026 तक सभी कक्षाओं में 50 प्रतिशत शुल्क छूट की घोषणा की गई, जिससे अभिभावकों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ किया गया। आयोजन को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की।
    1
    संत कबीर नगर । 
उदया इंटरनेशनल स्कूल, भुजैनी में वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों और वर्षभर के प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा, विद्यालय के निदेशक उदय राज तिवारी, प्रबंधक अंकित राज तिवारी तथा प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों को बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में नैतिक मूल्यों और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। इसके अलावा विज्ञान एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
समारोह में कक्षा-वार एवं ओवरऑल टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कक्षा 3 से 11 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा नर्सरी के बच्चों को वेलकम किट वितरित की गई, जिसमें बैग, यूनिफॉर्म, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के तहत 5 अप्रैल 2026 तक सभी कक्षाओं में 50 प्रतिशत शुल्क छूट की घोषणा की गई, जिससे अभिभावकों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ किया गया। आयोजन को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ठगी व घोखाधड़ी कर 08 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों 01.प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये का मकान थाना नौतनवा जनपद महराजगंज ) उम्र करीब 47 वर्ष 02.संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर उम्र करीब 42 वर्ष (होमगार्ड) को आज दिनाँक 29.03.2026 को स्पर्श हास्पिटल से पहले कट से डडवा नहर तिराहा के पास से 08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया । घटना का विवरण दिनांक 26.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 23.03.2026 को 04 व्यक्तियों द्वारा मिलकर नकली गोल्ड देकर 08 लाख रुपए ठगी व धोखाधड़ी कर लिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है ।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 01.प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये की मकान पुनित तिवारी का) थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 47 वर्ष । 02.संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर उम्र करीब 42 वर्ष(होमगार्ड) । पूछताछ विवरण गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो प्रदीप कुमार राव द्वारा बताया कि दिनांक 23.03.2026 को मोबाइल से वार्ता के क्रम में सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी खड्डा जनपद कुशीनगर को सोने का बिस्कुट देने हेतु बुलाया था, सन्नी कुमार गुप्ता कुर्थिया पेट्रोल पम्प के दक्षिण पोखरा के बगल मे उपस्थित आये, जिनसे सोने का बिस्कुट देकर आठ लाख रुपया ले लिया गया । पहले से वार्ता के क्रम में संजय चौधरी बावर्दी मौके पर पहुंचे और 08 लाख रुपये बैग सहित मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चले गये तथा रुपये को हम लोग सुरक्षित स्थान पर रख दिये तथा संजय चौधरी अपनी ड्यूटी करने लगे । इसी बीच अखबार से सूचना मिली की सन्नी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद मे मुकदमा लिखवाया गया है । इस जानकारी के क्रम मे आज हम लोग उक्त रुपये को लेकर नौतनवा जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये । आपराधिक इतिहास अभियुक्त संजय चौधरी का आपराधिक इतिहास 01. मु0अ0सं0 431/2024 धारा 323/504/506/34 भा0द0वि0 व 3(1)(घ),3(1)(द),3(2)(Va)एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 02. मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । अभियुक्त प्रदीप कुमार राव का आपराधिक इतिहास 01. मु0अ0सं0 690/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । 02. मु0अ0सं0 822/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 03. मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स(UP51AS 5348) । गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण .प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, का0 कृष्णानन्द शाह, हे0का0 सुशील कुमार, हे0का0 हरिप्रकाश, का0 चन्द्रशेखर . प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय कुमार सिंह, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 बिरबहादुर यादव, का0 अरुण कुमार, का0 विवेक मिश्रा .उ0नि0 अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, का0 ज्ञान सिंह। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर )
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जयप्रकाश दूबे व प्रभारी निरीक्षक एसओजी  अजय सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए ठगी व घोखाधड़ी कर 08 लाख रुपए हड़पने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों 01.प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये का मकान थाना नौतनवा जनपद महराजगंज ) उम्र करीब 47 वर्ष 02.संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर उम्र करीब 42 वर्ष (होमगार्ड)  को आज दिनाँक 29.03.2026 को स्पर्श हास्पिटल से पहले कट से डडवा नहर तिराहा के पास से 08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट,  01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया । 
घटना का विवरण दिनांक 26.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी गल्ला व्यवसायी  सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 23.03.2026 को 04 व्यक्तियों द्वारा मिलकर नकली गोल्ड देकर 08 लाख रुपए ठगी व धोखाधड़ी कर लिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । 
*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है ।* 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
01.प्रदीप कुमार राव पुत्र स्व0 संतकुमार निवासी लोहदर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (हा0मु0 नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरेज हाल के बगल मे किराये की मकान पुनित तिवारी का) थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 47 वर्ष ।
02.संजय चौधरी पुत्र संतराम चौधरी निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर उम्र करीब 42 वर्ष(होमगार्ड) । 
पूछताछ विवरण
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो प्रदीप कुमार राव द्वारा बताया कि दिनांक 23.03.2026 को मोबाइल से वार्ता के क्रम में सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी खड्डा जनपद कुशीनगर को सोने का बिस्कुट देने हेतु बुलाया था, सन्नी कुमार गुप्ता कुर्थिया पेट्रोल पम्प के दक्षिण पोखरा के बगल मे उपस्थित आये, जिनसे सोने का बिस्कुट देकर आठ लाख रुपया ले लिया गया । पहले से वार्ता के क्रम में संजय चौधरी बावर्दी मौके पर पहुंचे और 08 लाख रुपये बैग सहित मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चले गये तथा रुपये को हम लोग सुरक्षित स्थान पर रख दिये तथा संजय चौधरी अपनी ड्यूटी करने लगे । इसी बीच अखबार से सूचना मिली की सन्नी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद मे मुकदमा लिखवाया गया है । इस जानकारी के क्रम मे आज हम लोग उक्त रुपये को लेकर नौतनवा जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये ।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त संजय चौधरी का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 431/2024 धारा 323/504/506/34 भा0द0वि0 व 3(1)(घ),3(1)(द),3(2)(Va)एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
अभियुक्त प्रदीप कुमार राव का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 690/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
02. मु0अ0सं0 822/2022 धारा 406/420 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03. मु0अ0सं0 197/2026 धारा 352/318(4)/319(2) /317(2)बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी  08 लाख रुपया नगद, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, 01 सेट वर्दी मय बेल्ट व नेम प्लेट,  01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स(UP51AS 5348) ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण
.प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उ0नि0  अशोक कुमार दूबे, उ0नि0  विनोद कुमार यादव, उ0नि0  उमाशंकर त्रिपाठी, का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, का0 कृष्णानन्द शाह, हे0का0 सुशील कुमार,  हे0का0 हरिप्रकाश, का0 चन्द्रशेखर 
.	प्रभारी निरीक्षक एसओजी  अजय कुमार सिंह, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 बिरबहादुर यादव, का0 अरुण कुमार, का0 विवेक मिश्रा 
.उ0नि0  अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, का0 ज्ञान सिंह।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    21 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by अनिल कुमार प्रजापति
    1
    Post by अनिल कुमार प्रजापति
    user_अनिल कुमार प्रजापति
    अनिल कुमार प्रजापति
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    1
    गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #ट्रिपल_इंजन_रामराज की बात वाले #BJP_योगी #ज्योतिषी_अशोक_खैरात #महिला_आयोग_अध्यक्ष सेक्स खामोश क्यो? ज्योतिषी विद्या पर #बहुआयामी_दल के प्रश्न व जनता से अपील?
    1
    #ट्रिपल_इंजन_रामराज की बात वाले #BJP_योगी #ज्योतिषी_अशोक_खैरात #महिला_आयोग_अध्यक्ष सेक्स खामोश क्यो?
ज्योतिषी विद्या पर #बहुआयामी_दल के प्रश्न व जनता से अपील?
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    Political party office Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बलिया में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने अपूर्वा नर्सिंग होम (Apoorva Hospital) को सील कर दिया है।
    1
    बलिया में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने अपूर्वा नर्सिंग होम (Apoorva Hospital) को सील कर दिया है।
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.