logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान एकता संघ की पंचायत में उठा कम सर्किल रेट का मुद्दा, आंदोलन की चेतावनी बरेली। किसान एकता संघ की किसान पंचायत तहसील आंवला के थाना भमोरा क्षेत्र स्थित पाखुन्नी गांव में किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में आयोजित की गई। पंचायत में लगभग 10 गांवों के प्रमुख किसानों ने भाग लिया और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के कम सर्किल रेट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पंचायत में भमोरा, मकरंदपुर, ताराचंदपुर, पाखुन्नी, कुड्डा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली और चांदपुर मटकी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर उनकी उपजाऊ और बेशकीमती जमीनों का सर्किल रेट कम निर्धारित किया है। किसान नेता डॉ रवि नागर ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार किसानों को समृद्ध बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनकी सोने जैसी जमीनों का कम सर्किल रेट तय कर अधिग्रहण की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार को अपनी योजना के लिए जमीन चाहिए तो कम से कम डेढ़ करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सर्किल रेट निर्धारित किया जाए। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 मई से प्रभावित गांवों में किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद एक बड़ी किसान पंचायत आयोजित कर प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। कुड्डा गांव के प्रधान आदेश यादव ने कहा कि जमीन किसान की मां समान होती है, जो पूरे परिवार का पालन-पोषण करती है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन कम सर्किल रेट पर नहीं देंगे और आवश्यकता पड़ने पर बड़ा संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। किसान पंचायत की अध्यक्षता पाखुन्नी के प्रधान ओमप्रकाश पप्पू ने की। उन्होंने सभी गांवों से आए किसानों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के समापन की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, लालाराम मिश्रा, पप्पू नेताजी, गिरीश गोस्वामी, संजय यादव, बोहरन लाल गुर्जर, राजबहादुर शर्मा, सतीश शर्मा, रामलाल साहू, श्रीपाल मौर्य, मुस्ताक अली, नाथू सिंह, राम अवतार यादव, दाताराम सिंह, उपदेश शर्मा, बजेश यादव, कल्याण मौर्य, देवेंद्र सिंह, वीरपाल, विनोद चौहान, सोनू शर्मा, एहसान खान, इस्लाम, पप्पू खान, केसर खान, साधू सिंह, रजनीश शर्मा, सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

1 hr ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9713de7e-617a-4bc3-8809-ae7c7e310326

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा की जानिब से बच्चों को किया सम्मानित बरेली। फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा द्वारा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के दस मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों को# सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।
    1
    आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल 
#फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा  की जानिब से बच्चों को किया सम्मानित
बरेली। फरीदपुर में कौमी इत्तेहाद मोर्चा द्वारा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल के दस मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बच्चों को# सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेली फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव 18 ग्राम पंचायत इलाका बुधौली अमृता खास में निकली कलश यात्रा भगवती उपरांत में महिलाओं ने चढ़ भर के भाग लिया
    1
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेली फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव 18 ग्राम पंचायत इलाका बुधौली अमृता खास में निकली कलश यात्रा भगवती उपरांत में महिलाओं ने चढ़ भर के भाग लिया
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश जैसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। बरेली के नवाबगंज में ग्रामीणों का आक्रोश यह दिखाता है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेना सराहनीय कदम है। जरूरत है कि समाज और पुलिस मिलकर महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखें। “बेटी की सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी” 🙏🚨
    2
    नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश जैसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं।
बरेली के नवाबगंज में ग्रामीणों का आक्रोश यह दिखाता है कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेना सराहनीय कदम है।
जरूरत है कि समाज और पुलिस मिलकर महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखें।
“बेटी की सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी” 🙏🚨
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्लॉक क्यारा में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर व न्यू श्री नारायणा अस्पताल के चेयरमैन ठा० हरीश रावत व अन्य*
    1
    *ब्लॉक क्यारा में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर व न्यू श्री नारायणा अस्पताल के चेयरमैन ठा० हरीश रावत व अन्य*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला, युवक की बाइक हुई चोरी युवक ने एसएसपी से की शिकायत बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला, युवक की बाइक हुई चोरी युवक ने एसएसपी से की शिकायत
    1
    बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला, युवक की बाइक हुई चोरी युवक ने एसएसपी से की शिकायत
बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला, युवक की बाइक हुई चोरी युवक ने एसएसपी से की शिकायत
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के थाना सिरौली का मामला पीड़ित ने ट्यूबवेल की लाइन के पीछे एसपी से की शिकायत लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना सिरौली का मामला पीड़ित ने ट्यूबवेल की लाइन के पीछे एसपी से की शिकायत लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना सिरौली का मामला पीड़ित ने ट्यूबवेल की लाइन के पीछे एसपी से की शिकायत लगाई इंसाफ की गुहार
बरेली के थाना सिरौली का मामला पीड़ित ने ट्यूबवेल की लाइन के पीछे एसपी से की शिकायत लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के महेशपुरा और सुभाष नगर में जुलूस को लेकर हुए विवाद को पुलिस ने सूझबूझ से संभाला। आपसी सौहार्द और दोनों पक्षों के समझौते से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे अफ़वाहों पर लगाम लगी और सच्चाई सामने आई।
    1
    बरेली के महेशपुरा और सुभाष नगर में जुलूस को लेकर हुए विवाद को पुलिस ने सूझबूझ से संभाला। आपसी सौहार्द और दोनों पक्षों के समझौते से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे अफ़वाहों पर लगाम लगी और सच्चाई सामने आई।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिरौली प्रकरण में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में महिला द्वारा पति पर पुत्र की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया गया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली और न ही डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है। सुनिए SP south की जुबानी।
    1
    सिरौली प्रकरण में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं
बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में महिला द्वारा पति पर पुत्र की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया गया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली और न ही डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है। सुनिए SP south की जुबानी।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.