गुरसराय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक गुरसराय। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुमन यादव, समाजसेवी शीतल शर्मा भदौरिया एवं आकांक्षा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच सहायता लेना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं अधिकारों पर विशेष जोर दिया गया तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- मोहन यादव जी से मिली सुविधा के कारण मेरी बेटी ने स्कूल में टॉप किया है! #MPBoardResult #MPBoard2026 #GovtStudentOpinion #MohanYadav #MadhyaPradesh #EducationReform #MPGovernment1
- गरौठा (झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार रवि पाल पुत्र गणपत पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि गिरकर कार के नीचे बुरी तरह फंस गए। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक कार के नीचे फंसे रहे, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और तुरंत गरौठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- सुमेरपुर थाना क्षेत्र में युवाओं का खतरनाक स्टंट वायरल हुआ है, जिसमें वे अवैध तमंचे से केक काटकर बर्थडे मनाते दिख रहे हैं। यह वीडियो देखकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। युवाओं में हथियारों का क्रेज बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। *क्या हुआ?* - युवाओं ने अवैध तमंचे से केक काटकर बर्थडे मनाया। - वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। - प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। - युवाओं में हथियारों का क्रेज बढ़ रहा है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- बघैरा में खेत पर लगा बबूल का पेड़ कटाने पर बुजुर्ग ने थाने में दिया शिकायती पत्र थाना टहरौली क्षेत्र के बघैरा निवासी बुर्जुग वृषभान वंशकार पुत्र स्व सरमन ने अपना थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि बबूल का विशालकाय पेड़ उसकी जमीन में तार फेंसिंग के भीतर किनारे की ओर लगा हुआ था जिसे गांव के ही दबंग व्यक्ति ने बिना बताए काट दिया जब मैंने रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने को तैयार हो गए और धमकाने लगे झगड़े के डर से बुजुर्ग ने आज बुधवार को समय 4 बजे थाना टहरौली में अपना शिकायती पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई है1
- Post by Ankit Gotam2
- 📌कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को लिया गया हिरासत में 📌उरई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह के शहर में इस विशेष अभियान से अवैध कारोबारियों की टूटी कमर जालौन जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उरई कोतवाली का कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने शहर में विशेष अभियान शुरू करते हुए कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित अवैध हुक्का बारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह अभियान उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें चुर्खी बाईपास स्थित ‘2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट’ पुलिस के विशेष निशाने पर रहा। यहां लंबे समय से अवैध हुक्का बार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस प्रभावी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है, वहीं अवैध कारोबार करने वालों में डर का माहौल है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहने की बात कही जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई अजय सोनी (चीफ एडिटर, SONI NEWS) Mo, 9935930825 👉 SONI NEWS सभी सोशल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है ( YouTube,Facebook, Instragram,Telegram, Whatsapp Channel &Telegram)1
- गुरसराय। गुरसराय–मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित पावर हाउस के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने नाले में उतर गई। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक टहरौली क्षेत्र के ग्राम बसारी का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क की खराब स्थिति के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1