सांप के काटने से 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत,झारफुक में बिताया समय गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के लुरु का निवासी 14 वर्षीय ननकू सिंह की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर थाना के पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम तरह परिजनों को शव रविवार को दोपहर सौंप दिया। और मामले की छानबीन में जुट गया। मृतक के परिजनों पिता ननकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है घर में जमीन पर वह सोया हुआ था जिस दौरान बीती रात के करीब एक 11:00 बजे जहरीले सांप ने उसे डस लिया इसके बाद रात होने की वजह से सांप काटते ही वह चिल्लाकर उठा।उसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया।वहीं गांव से भगत को बुलाकर तत्काल उसके झार फूक कराया। इस दौरान विलंब हो जाने की वजह से उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर जिसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात के करीब 2:00 बजे इलाज के क्रम में चिकित्सक ने मृत् घोषित कर दिया वहीं गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक झारखंड कराया। मृतक छात्र टोंगो स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सांप के काटने से 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत,झारफुक में बिताया समय गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के लुरु का निवासी 14 वर्षीय ननकू सिंह की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर थाना के पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम तरह परिजनों को शव रविवार को दोपहर सौंप दिया। और मामले की छानबीन में जुट गया। मृतक के परिजनों पिता ननकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है घर में जमीन पर वह सोया हुआ था जिस दौरान बीती रात के करीब एक 11:00 बजे जहरीले सांप ने उसे डस लिया इसके बाद रात होने की वजह से सांप काटते ही वह चिल्लाकर उठा।उसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया।वहीं गांव से भगत को बुलाकर तत्काल उसके झार फूक कराया। इस दौरान विलंब हो जाने की वजह से उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर जिसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात के करीब 2:00 बजे इलाज के क्रम में चिकित्सक ने मृत् घोषित कर दिया वहीं गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक झारखंड कराया। मृतक छात्र टोंगो स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- छात्रों ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए बड़े आरोप.? #shorts #shortvideo #short #viral #viralvideo #news1
- शुभम हत्या कांड के विरोध में कल 1 अगस्त को बुलाए गए लोहरदगा बंद का शहर में व्यापक और असरदार प्रभाव देखने को मिला। शुभम हटिया कांड के विरोध में कल 1 अगस्त को बुलाए गए लोहरदगा बंद का शहर में व्यापक और असरदार प्रभाव देखने को मिला। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर आयोजित इस बंद को व्यापारी वर्ग का अभूतपूर्व सहयोग मिला।1
- जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर मनोज यादव का बड़ा बयान जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर JLKM नेता का बड़ा बयान, डर पैदा करना होगा डर...1
- वृक्ष से बडा़ मित्र कोई नहीं होता - मूरहू श्योर सक्सेस के संचालक सकलदीप भगत। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह रविवार को श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोचिंग परिसर में सागवान, महोगनी, गुलमोहर समेत आधा दर्जन छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने विद्यार्थियों को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "वृक्ष से बड़ा मित्र कोई नहीं होता। वृक्षों से मिलने वाली शीतल एवं शुद्ध हवा का विकल्प कोई एसी नहीं हो सकता।" उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्र शिवेंद्र नाथ तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्कृति और अध्यात्म से मित्रता करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़कर ही जीवन को सही दिशा दी जा सकती है। साथ ही युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ तन, स्वच्छ मन और श्रेष्ठ संगति ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।1
- *बरसात में जान जोखिम में डाल नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण,भरनो प्रखंड के सरगांव–पतराटोली के बीच पुल निर्माण की मांग तेज। *भरनो (गुमला)*:- भरनो प्रखंड की डुडीया पंचायत अंतर्गत सरगांव और पतराटोली गांव के बीच बहने वाली नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में सैकड़ों ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। वहीं सरगांव आंगनबाड़ी केंद्र से पतराटोली जाने वाली सड़क भी जलजमाव और कीचड़ के कारण पूरी तरह जर्जर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।यह सड़क भरनो प्रखंड के सरगांव और पतराटोली को लापुंग प्रखंड के रुगुटोली एवं दानेकेरा गांव से जोड़ती है।इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण,किसान,छात्र-छात्राएं और अन्य लोग आवागमन करते हैं।लेकिन बरसात के मौसम में नदी पर पुल नहीं होने के कारण यह रास्ता खतरे का पर्याय बन जाता है।तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करनी पड़ती है,जिससे हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। कई बार बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है,जबकि बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन तक चलाना मुश्किल हो जाता है।सरगांव-पतराटोली के ग्रामीण सुरेश उरांव,लालू उरांव,सानिया उरांव,रामनाथ उरांव,मंगलेश्वर उरांव,बंधना उरांव,बंदी उरांव,गनसू उरांव,जीतराम उरांव,बबलू उरांव, कार्तिक उरांव,चरका उरांव,चरवा उरांव,बिरसा उरांव तथा सरगांव के समीम चौधरी,अलीम चौधरी,जुबेर चौधरी,रेयाज चौधरी,करीम चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस नदी पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय विधायक,सांसद,प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराया है,लेकिन अब तक पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।इससे लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सरगांव और पतराटोली के बीच नदी पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्र से पतराटोली तक की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए,ताकि बरसात के दिनों में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।उनका कहना है कि पुल बनने से न केवल दोनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी,बल्कि भरनो और लापुंग प्रखंड के बीच संपर्क भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।1
- छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब.😱 #shorts #shortvideo #youtubeshorts #road1
- उपायुक्त खूंटी मोहम्मद जावेद हुसैन ने मूरहू और कर्रा प्रखंड का किया दौरा।1
- किताब कॉपी की दुकान में लगी भीषण आग, पीड़ित को करीब 8 लाख का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका* गुमला शहर के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार की सुबह करीब 5:15 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंदर फस गए। घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान ही था। दुकान मालिक सपरिवार अपनी छत पर चले गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शटर तोड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किताब कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनिक की घटना में पीड़ित को करीब 8 लाख रुपया का नुकसान हुआ है। वही, लोगों ने अग्निशमक विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखा गया।2