logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ द्वारा फुटबॉल ग्राउंड में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रिपोर्ट/रवि सरकार बैलाडीला की लोह नगरी किरंदुल में आज बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वावधान में फुटबॉल ग्राउंड पर नाइट क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया,प्रतियोगिता के प्रथम दिन की संध्या बेला में खेल प्रेमियों,युवाओं और नगरवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया,रोशनी से जगमगाते मैदान में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी, मैच प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीमों के कप्तानों का औपचारिक स्वागत बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संदीप साव द्वारा किया गया,इस अवसर पर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे , स्वागत समारोह के दौरान खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं, कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास का संचार करता है,उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने भी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नगर के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,उन्होंने आयोजक समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई, बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष मंजू चालीवाल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है, उन्होंने युवाओं से नशा एवं अन्य बुराइयों से दूर रहकर खेल को अपनाने का आह्वान किया, नगर पालिका सीएमओ शशि भूषण महापात्रा ने दोनों टीमों के कप्तानों का स्वागत करने के पश्चात सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई, उन्होंने कहा कि हम खेल को केवल प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक नई राह के रूप में अपनाएंगे,उन्होंने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि खेल और अन्य क्रीड़ा गतिविधियों के माध्यम से समाज और युवाओं को नई दिशा दी जा सकती है, उन्होंने आश्वासन दिया कि किरंदुल नगर पालिका परिषद समाज में नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी, आज की संध्या बेला में खेले गए प्रथम मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया,मैदान में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा वातावरण ऊर्जा से भर गया, इस सफल आयोजन से न केवल खिलाड़ी उत्साहित नजर आए, बल्कि उपस्थित सभी अतिथिगण एवं नगरवासी भी अत्यंत आनंदित हुए, नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का यह शुभारंभ नगर में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

17 hrs ago
user_Ravi sarkar
Ravi sarkar
बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
17 hrs ago
141408be-c0ea-4989-a352-920c2477a9fc

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 🚧 कटेकल्याण से मोखपाल सड़क की समस्या 🚧 नमस्कार दोस्तों, आज मैं हमारे क्षेत्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण समस्या के बारे में बात करना चाहता हूँ। कटेकल्याण से मोखपाल जाने वाली सड़क, जिसके बीच में तेलम और टेटम जैसे गाँव पड़ते हैं, उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस सड़क पर रोज़ गाँव के लोग, स्कूल के बच्चे, मरीज और ज़रूरी काम से आने-जाने वाले लोग निर्भर रहते हैं। लेकिन सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूट-फूट और बरसात में पानी भर जाने की वजह से सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। कई बार तो दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन स्थिति में होती है — जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना होता है या किसी ज़रूरी काम से जल्दी पहुँचना होता है। अच्छी सड़क सिर्फ सुविधा नहीं होती, बल्कि हमारे गाँव के विकास की पहचान होती है। हम संबंधित अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि कटेकल्याण-मोखपाल सड़क, खासकर तेलम और टेटम के बीच वाले हिस्से की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए, ताकि गाँव के लोगों को राहत मिल सके। आइए मिलकर आवाज़ उठाएँ, ताकि हमारे गाँव की सड़क सुरक्षित और बेहतर बन सके। धन्यवाद please support me 🙏🥺
    1
    🚧 कटेकल्याण से मोखपाल सड़क की समस्या 🚧
नमस्कार दोस्तों,
आज मैं हमारे क्षेत्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण समस्या के बारे में बात करना चाहता हूँ। कटेकल्याण से मोखपाल जाने वाली सड़क, जिसके बीच में तेलम और टेटम जैसे गाँव पड़ते हैं, उसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है।
इस सड़क पर रोज़ गाँव के लोग, स्कूल के बच्चे, मरीज और ज़रूरी काम से आने-जाने वाले लोग निर्भर रहते हैं। लेकिन सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूट-फूट और बरसात में पानी भर जाने की वजह से सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। कई बार तो दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन स्थिति में होती है — जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना होता है या किसी ज़रूरी काम से जल्दी पहुँचना होता है। अच्छी सड़क सिर्फ सुविधा नहीं होती, बल्कि हमारे गाँव के विकास की पहचान होती है।
हम संबंधित अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि कटेकल्याण-मोखपाल सड़क, खासकर तेलम और टेटम के बीच वाले हिस्से की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए, ताकि गाँव के लोगों को राहत मिल सके।
आइए मिलकर आवाज़ उठाएँ, ताकि हमारे गाँव की सड़क सुरक्षित और बेहतर बन सके।
धन्यवाद please support me 🙏🥺
    user_Bstar official
    Bstar official
    कटेकलयान, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सांप तोंगपाल ओसवाल भवन मे कल रात को निकला था जहाँ सुयशा जी आदि ठाना 4 विराजे थे बैठे लोगों में मचा हरदम
    1
    सांप तोंगपाल ओसवाल भवन मे कल रात को निकला था जहाँ सुयशा जी आदि ठाना 4 विराजे थे
बैठे लोगों में मचा हरदम
    user_SAMYAK NAHATA
    SAMYAK NAHATA
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    moments ago
  • Post by News_official_
    1
    Post by News_official_
    user_News_official_
    News_official_
    Grain Shop जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • Post by सतभक्ति संदेश
    1
    Post by सतभक्ति संदेश
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • थाना करोंधा जिला बलरामपुर रामानुजगंज अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103 (1) 115(2)3(5)bns के आरोपियों को पुलिस द्वारा विधि वक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    थाना करोंधा जिला बलरामपुर रामानुजगंज अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103 (1) 115(2)3(5)bns के आरोपियों को पुलिस द्वारा विधि वक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
    user_SAHIL khess
    SAHIL khess
    Rajpur, Balrampur•
    1 hr ago
  • जटाशंकर धाम में बड़े उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई
    1
    जटाशंकर धाम में बड़े उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    1
    राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकोट जलप्रपात के समीप में आयोजित होने वाले चित्रकोट महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अधिकारियों को समय-सीमा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    1
    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकोट जलप्रपात के समीप में आयोजित होने वाले चित्रकोट महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अधिकारियों को समय-सीमा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    user_SAMYAK NAHATA
    SAMYAK NAHATA
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.