आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण समिति लालसोट का किया गठन लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ लालसोट के तत्वाधान में मीणा सेवा संघ तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी की अध्यक्षता में *आदिवासी बालिका छात्रावास परिसर रेलवे स्टेशन, लालसोट* के पास साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका छात्रावास निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी प्रक्रियाएं पुरी की गई। एवं छात्रावास निर्माण समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसके तहत सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी बृजमोहन नगरियावास को *अध्यक्ष* एवं कांजीलाल (सरपंच) सुरतपुरा, बद्री लाल रालावास (रामगढ़ अध्यक्ष) को *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* चुना गयाI *सचिव पद* पर मीठालाल सरपंच सोनंदा, केदार प्रधान नगरियावास, हेमराज (सरपंच) मुकुंदपुरा, *सहसचिव* पर गिर्राज बॉडोर कैलाश मेंबर सोनंदा, को चुना गया, *कोषाध्यक्ष* चौथमल प्रिंसिपल रामलपुरा, रिटायर्ड प्रिंसिपल रामस्वरूप सोनंदा, *सह कोषाध्यक्ष* रामकिशोर पूर्व विकास अधिकारी राजपुरा, शंकर लाल रिटायर बैंक मैनेजर देवल्दा, *संयुक्त सचिव* कैलाश प्रिंसिपल श्रीमा, लल्लू लाल मास्टर राहुवास, *उपाध्यक्ष* कालूराम मुकुंदपुरा, रघुनाथ पटेल नगरियावास मेवाराम इन्दवा, मोतीलाल (सरपंच) राहुवास, रामविलास सरपंच मंडावरी, खेमराज सरपंच बिनोरी, हरि नारायण सरपंच श्यामपुरा (कलां), महादेव सरपंच सोनड़, नंदलाल सरपंच कल्याणपुरा, रामू ठेकेदार नालावास, मांगीलाल (सरपंच) सिंगापुरा, जोहरी लाल (सरपंच) पट्यां, कंवरपाल (सरपंच) देवली, जयराम (ट्रक यूनियन अध्यक्ष) शिवसिंहपुरा, को चुना गया। *सामग्री क्रय समिति* में चिरंजीलाल सोनंदा, हरकेश जाहिरा, जगदीश सोनंदा, अंबालाल (सरपंच) लालपुरा, मोतीलाल झीलड़ा नगरियावास, रामस्वरूप (मास्टर) मंडावरी, मुकेश काकरिया ढाणी सोनंदा, विमल गोठवाल, कमलेश बिनोरी, शंभू ठेकेदार बिलौना कलां, मक्खन मास्टर गोल, लल्लू लाल (सरपंच) राहुवास, लक्ष्मी नारायण प्रिंसिपल शकरपुरा, को चुना गया, *वित्त समिति* में घनश्याम बड़ेखंण, लेखाधिकारी रामहेत खुर्रा, जगदीश प्रिंसिपल तलाब गांव, लालसोट CBO सत्यनारायण, हंसराज CBO चोडियावास, नानगराम प्रिंसिपल श्यामपुरा कलां, शंभू लाल प्रिंसिपल चांदसेन , रामनिवास प्रिंसिपल राजौली, रामजीलाल प्रिंसिपल प्रेमपुरा, रतिराम प्रिंसिपल मिर्जापुरा, राम अवतार प्रिंसिपल रामगढ़, प्रहलाद मास्टर सोनड़, को चुना गया, एवं *मार्गदर्शन समिति* में IAS राम अवतार जीवली, पूर्व शासन सचिव बृजमोहन माहरिया, पूर्व आईएएस चौथीराम खुर्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल रामसिंहपुरा, पूर्व RAS छुट्टन लाल खुरा, RRS कमलेश रायपुरा, डॉ.भागीरथ, डॉ. कजोड़ मल प्रेमपुरा, डॉ. लक्ष्मी चंद कांनलोदा, (सरपंच) जगदीश राड़ा, (सरपंच) ईश्वर लाल बड़ का पाड़ा, डॉ. मोहनलाल दौसा, प्रहलाद भामाशाह, IPS प्रहलाद आभानेरी को चुना गया I *समिति के संरक्षक* दौसा सांसद मुरारी लाल, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल, लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर, पूर्व मंत्री परसादी लाल, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल बस्सी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र, लालसोट प्रधान नाथूलाल, दौसा प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, रामगढ़ प्रधान कौशल्या देवी, बाबूलाल भामाशाह दौसा, जिला अध्यक्ष घासीलाल ग्रामीण, *प्रवक्ता* रामावतार नीमड़ी, रामप्रसाद बगड़ी, हरकेश (सरपंच) मटलाना, हजारीलाल आभानेरी, हरिओम (सरपंच) खुर्रा, चंद्र (सरपंच) थुनिया, दिनेश (सरपंच) थूनियां, हरलाल चंदवाड़ा, रमेश मंडावरी को चुना गया, *मीडिया प्रभारी* में रामसिंह काकरिया, रामावतार जोरवाल, गोपाल मास्टर बिलौना, अशोक खुर्रा को चुना गया, एवं मीणा सेवा संघ के सभी पदाधिकारी *प्रचार प्रसार समिति* के सदस्य होंगे, उक्त कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से गया है यह जानकारी *मीना सेवा संघ के जिला (उपाध्यक्ष) कांजीलाल सरपंच सुरतपुरा द्वारा दी गईI*

- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया3
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- लालसोट उपखंड में लांबा पाड़ा स्थित घटेश्वर नाथ मंदिर से 2100 कालसो की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या ऑन महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए मंदिर प्रांगण से रवाना हुई। कलश यात्रा का हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा जगह पुष्प वर्षा कर भविष्य स्वागत सत्कार किया गया। कलश यात्रा शेर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रुक्मणी मैरिज गार्डन पहुंची। जहां इस विशाल कलश यात्रा का समापन हुआ। वही इस दौरान विशाल हिंदू सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आ. निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक द्वारा हिंदू विशाल सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रीय हिंदू कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।3