Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिविल वार्ड में सड़क किनारे मकान निर्माण कर अतिक्रमण का प्रयास, रहवासियों ने प्रशासन से लगाई रोक लगाने की गुहार दमोह। शहर के सिविल वार्ड में बुंदेला ज्वेलर्स के सामने सोमवार सुबह करीब 9 बजे सार्वजनिक मार्ग पर करीब चार फुट तक अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय रहवासियों ने फोटो और वीडियो वायरल कर नगर पालिका, राजस्व अमले एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। वार्डवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य लोग भी इसका अनुसरण कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने लगेंगे, जिससे आवागमन प्रभावित होगा। रहवासियों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच कराने, निर्माण या अतिक्रमण नियमों के विपरीत पाया जाए तो सार्वजनिक मार्ग के बीच किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की है।
Narendra Ahirwar
सिविल वार्ड में सड़क किनारे मकान निर्माण कर अतिक्रमण का प्रयास, रहवासियों ने प्रशासन से लगाई रोक लगाने की गुहार दमोह। शहर के सिविल वार्ड में बुंदेला ज्वेलर्स के सामने सोमवार सुबह करीब 9 बजे सार्वजनिक मार्ग पर करीब चार फुट तक अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय रहवासियों ने फोटो और वीडियो वायरल कर नगर पालिका, राजस्व अमले एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। वार्डवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य लोग भी इसका अनुसरण कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने लगेंगे, जिससे आवागमन प्रभावित होगा। रहवासियों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच कराने, निर्माण या अतिक्रमण नियमों के विपरीत पाया जाए तो सार्वजनिक मार्ग के बीच किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जीतू पटवारी की चलती सभा मे जैमर लगा कर नेटवर्क बंद कर दिए ताकि वीडियो बाहर ना जा सके। दोनों का सिंहासन हिला के रखा है जीतू पटवारी ने।1
- दतिया 13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों की बम्पर लीड, अब केवल 2 राउंड की गिनती बाकी.. अवधेश नायक के वार्ड से भी कॉंग्रेस बम्पर वोटों से जीती1
- शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज प्रातः 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय, आजीविका मिशन, मनरेगा, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कमर्चारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए1
- खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पेयजल संकट पर एक घंटे तक चक्काजाम बिजली बिल बकाया होने से बंद थी नल-जल योजना, आश्वासन के बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति बाकल। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के रिछारिया मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नल-जल योजना से कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर बाकल-इमलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। यात्री बसें, दोपहिया वाहन और अन्य वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने योजना का कनेक्शन काट दिया था। इसके चलते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन उससे निकल रहा पानी दूषित होने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पानी के उपयोग से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस एवं प्रशासन ने संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नल-जल योजना का विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पेयजल व्यवस्था फिर बाधित हुई तो वे और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। मामले में जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।3
- पीजी कॉलेज में वगैर हेलमेट अब प्रवेश वर्जित, कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती शुरू, सुरक्षाकर्मियों ने की अपील दमोह। सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के बाद जिले में हेलमेट अनिवार्यता को सख्ती से लागू किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात पुलिस ने प्रवेश से रोक दिया था। इसी क्रम में आज सोमवार दोपहर 1 बजे शहर के किल्लाई नाका स्थित पीजी कॉलेज में भी हेलमेट अनिवार्यता लागू दिखाई दी। कॉलेज परिसर में हेलमेट पहनने संबंधी बैनर और पंपलेट लगाए गए हैं। दोपहर करीब 2 बजे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से पहुंचे छात्र-छात्राओं को सुरक्षा कर्मियों ने कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया। उन्हें हेलमेट पहनकर ही परिसर में आने की समझाइश दी गई। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि यह कदम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।1
- रिपोर्ट - पुष्पेंद्र रैकवार शिवकाशी टीवी न्यूज – हटा संवाददाता: पुष्पेंद्र रैकवार दिनांक: सोमवार, 03 अगस्त 2026 सावन के प्रथम सोमवार पर हटा में आस्था का महासंगम गौरीशंकर भगवान के असंख्य दीपों से जगमगाया शहर, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाआरती का लाभ समस्त गल्ला व्यापारियों द्वारा भक्तों को प्रसाद का वितरण किया1
- दतिया उपचुनाव 2026 रुझान राउंड नंबर:- 8 घनश्याम सिंह कांग्रेस:- 6828 आशुतोष तिवारी भाजपा:- 3540 दामोदर यादव आसप:- 1303 8 वे राउंड कांग्रेस कों 3288 की लीड 8 वे राउंड में कुल कांग्रेस 6583 वोट से आगे1
- हटा-जन प्रतिनिधि,एस डी एम ,तहसीलदार सबके संज्ञान में है तुलाई का विषय शुरू से,उसके बाद भी अनियमितताएं क्यो..??* आज फिर तुलाई नही होने से मजबूर हुए किसान किया चक्का जाम1