कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला! श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यूपी में पुख्ता इंतजाम, यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम लखनऊ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कांवड़ यात्रियों की आस्था, सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

- जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!. जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला1
- बाघ का मुखौटा लगाकर स्कूल पहुंचे एस एस वी एम कालेज के बच्चों ने दिया बाघ संरक्षण का संदेश हर वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है विश्व बाघ दिवस - प्रधानाचार्य अर्चना झींझक कानपुर देहात उप्र रॉयल बंगाल टाइगर को 18 नवंबर 1972 को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। इससे पहले शेर (सिंह) भारत का राष्ट्रीय पशु हुआ करता था। दुनिया के लगभग 75% जंगली बाघ भारत में पाए जाते हैं। 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर प्रारम्भ हुआ। उक्त बात सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहीं इस अवसर पर विद्यालय के विशेष सहयोगी शिवकांत त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट से हर साल 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाना प्रारम्भ हुआ।जब पूरी दुनिया में बाघों की संख्या तेजी से घट रही थी। इसे देखते हुए दुनिया के 13 देश आगे आये, प्रधानाचार्य जी की माता सत्यवती ने कहा कि बाघों के संरक्षण , प्राकृतिक आवास, जैव विविधता और उन पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा के महत्व को समझाना होगा । अवैध शिकार, वनों के क्षरण और मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष को रोकना ही इस दिवस का उद्देश्य है। इस अवसर पर सुयश श्रीवास्तव ,रोली देवी रोली बाथम ,संजय कुमार आस्था,प्रतिमा शुक्ला,अर्चना मिश्रा ,प्रकाश शील ,राजीव श्रीवास्तव आदि ने बच्चों में प्रकृति संरक्षण के प्रति प्यार भरा।4
- कानपुर देहत से अकबरपुर रनिया विधानसभा रतरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन अकबरपुर रनिंया क्षेत्र से बहुजन समाज से जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह का विशाल कार्यक्रम का सम्मेलन हुआ आरंभ2
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में देर रात बदमाशों की धमा-चौकड़ी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था1
- 🎤'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत निकाला गया जुलूस,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया मांग पत्र🖥️ 📌गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की उठायी गयी मांग गौ सम्मान आवाहन अभियान के समापन के अवसर पर जिला मुख्यालय उरई में गौभक्तों एवं आम जनमानस द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की मांग को लेकर आवाज उठाई गई। आयोजकों के अनुसार, गायों के संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक संचालित किया गया, जिसका सोमवार को समापन हुआ। अभियान के समापन पर जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे गौ सेवकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षर भी सौंपे गए। इस दौरान सरकार से गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर-विनिता पांडेय, राधा पांडेय,अनिरुद्ध सिंह, आचार्य तेजस जी, निर्मल कुमार, गौरव जी महाराज, महंत गुरु प्रसाद शर्मा समेत अनेक गौभक्त एवं आम जनमानस मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- जालौन नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यापारी से झोला छीनने का प्रयास किया गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को घर के पास बदमाशों ने घेर लिया, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गणेशजी नगर निवासी दिलीप अग्रवाल मंगलवार रात करीब 9:21 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके हाथ से झोला छीनने की कोशिश की।1