Shuru
Apke Nagar Ki App…
"मेहनत पर फिरा पानी: भीषण आग ने गेहूं की फसल को किया बर्बाद"। संवाददाता प्रतापगढ़ जौनपुर जनपद के बॉर्डर पर स्थित महुली गांव निवासी पन्नालाल पाल रामलाल पाल सरजू प्रसाद पाल ने अपनी 10 बोई गई गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवा लिया था। जिसका भूसा बनना अभी बाकी था। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे 10 बीघा फसल अवशेष पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फायर सर्विस को भी दे गई। जब तक लोग आग बुजा पाते तब तक आग फसल अवशेष को जला चुकी थी। फिलहाल फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को फैलने से रोक दिया। वरना आसपास की खड़ी फसलों में आग पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शाम करीब 4:30 बजे आग बुझाने में लोग कामयाब हुए।
अनिल कुमार पत्रकार
"मेहनत पर फिरा पानी: भीषण आग ने गेहूं की फसल को किया बर्बाद"। संवाददाता प्रतापगढ़ जौनपुर जनपद के बॉर्डर पर स्थित महुली गांव निवासी पन्नालाल पाल रामलाल पाल सरजू प्रसाद पाल ने अपनी 10 बोई गई गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवा लिया था। जिसका भूसा बनना अभी बाकी था। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे 10 बीघा फसल अवशेष पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फायर सर्विस को भी दे गई। जब तक लोग आग बुजा पाते तब तक आग फसल अवशेष को जला चुकी थी। फिलहाल फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को फैलने से रोक दिया। वरना आसपास की खड़ी फसलों में आग पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शाम करीब 4:30 बजे आग बुझाने में लोग कामयाब हुए।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली में जीएसटी विभाग लगातार सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसे किस को पकड़ा है जो अपने घर में तीन सेट और कुछ पाइप लेकर जा रहा था। पीड़ित अशोक तिवारी के मुताबिक को भूसा रखने के लिए तीन सेट और पाइप है जिसे उसके पास सभी प्रकार के बिल वाउचर हैं। फिर भी मैडम ने किसान की एक न सुनी और 30 किलोमीटर दूर गाड़ी पकड़ कर यहां शहर स्थित कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया। कार्यालय के बाहर पीड़ित किसान और ड्राइवर बैठे हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित सारे दस्तावेजों के साथ कार्यालय के बाहर बैठा है पीड़ित का कहना है कि जो बड़े वाहन है उन पर जीएसटी विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है मुझ जैसे किसानों को जबरन रोककर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और धन उगाही की जा रही है2
- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खेत में काटी फसल, गेहूं की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को लेकर क्रॉप कटिंग कराई, क्रॉप कटिंग बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है, डीएम ने किसानों से गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की अपील की, किसान पराली न जलाएं, गौशाला में पशुओं के लिए चारा दान करें, एसडीएम सदर नैंसी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी, तहसीलदार आदि रहे मौजूद,1
- प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने ग्राम भदौसी में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर फसल की उत्पादकता को परखा। उन्होंने स्वयं खेत में जाकर गेहूं की फसल काटी और किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी। क्रॉप कटिंग से पता चला कि गेहूं की उत्पादकता 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। डीएम ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें और पराली न जलाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे 🌾।1
- Post by REPORTER ANKIT2
- *प्रतापगढ़ :* डीएम ने सदर तहसील के भदौसी गांव में गेहूँ की क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता। इस दौरान डीएम ने स्वयं खेत में जाकर काटी गेहूं की फसल, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह।1
- अमेठी में व्यापारियों की बैठक में जनसमस्याओं पर जोर, पुल निर्माण में तेजी व मूलभूत सुविधाओं की मांग अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल, जनपद अमेठी की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ नगर व क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान कई नए व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कल्पना सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा घनश्याम वर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा नगर अमेठी के मुंशीगंज बाजार में भी संगठन को मजबूत करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश सोनी ने की। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रुचि पाण्डेय ने नगर अमेठी में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार आने वाली महिलाओं को इस कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसलिए जल्द से जल्द पिंक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही अमेठी से संग्रामपुर स्थित आदि शक्ति पीठ मां कालिका धाम मार्ग पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। बैठक में अमेठी नगर लिंक रोड के किनारे अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा कराने की मांग उठी। वहीं रामलीला मैदान के पास हाल ही में बनी सड़क के किनारों पर मिट्टी न डाले जाने से उत्पन्न समस्या को भी प्रमुखता से रखा गया। व्यापारियों ने बताया कि सड़क ऊंची हो गई है और किनारे नीचले होने के कारण वाहन चढ़ाने-उतारने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, नगर में पिंक शौचालय की व्यवस्था की जाए तथा अधूरे सड़क कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। इस मौके पर सुशील जयसवाल,राहुल लोहिया संदीप अग्रहरि,अभय राज मौर्य, सतीश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी, कमला,आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।2
- थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौपई पुल के पास 01 महिला के विक्षिप्त/घायल अवस्था में पाए जाने पर थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट।1
- प्रतापगढ़ शहर के चिलबिला क्षेत्र में जायसवाल समाज द्वारा होली के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” और “रामलला” पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को विशेष रूप से मंत्रमुग्ध किया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजक रामजी जायसवाल ने अपने संबोधन में गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल ने किया, जबकि जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जुग्गीलाल जायसवाल, पप्पू सेठ, अजय जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, किशोर जायसवाल, राजा जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रोहित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विष्णु, अंकित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे प्रतापगढ़, प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को घेरा, सरकार की गलत विदेश नीति के चलते भारत में गैस की किल्लत : प्रमोद तिवारी, पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सरकार के सहयोगी कंपनियों के मालिक अडानी व अंबानी को हुआ फायदा : राज्य सभा सांसद, प्रधानमंत्री का बयान यह संकट लंबा चलेगा इससे मजदूर पलायन को मजबूर : प्रमोद तिवारी, सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया, 2027 के चुनाव में बीजेपी का सफायप होना तय है ।राज्यसभा सांसद,1