logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन चक्रव्यूह का वार: वाराणसी में IPL मैच पर सट्टा लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार वाराणसी।कमिश्नरेट पुलिस की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। शुक्रवार की भोर में कैण्ट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि अर्दली बाजार क्षेत्र के टैगोर टाउन में आईपीएल मैचों पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र और एसओजी-2 के उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी की। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने मौके से निम्नलिखित चार सटोरियों को गिरफ्तार किया: 1. संजय राय(34 वर्ष) – गणेश नगर कालोनी, कैण्ट। 2. मृनाल सिंह (32 वर्ष) – विंध्यवासिनी नगर कालोनी, अर्दली बाजार। 3. अभिषेक सिंह (35 वर्ष) – नारायणपुर, शिवपुर। 4. विश्वजीत सिंह उर्फ शानू (35 वर्ष) डीआईजी कालोनी, कैण्ट। बरामदगी और कानूनी कार्यवाही तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण और नकदी बरामद की गई है: नकद धनराशि:30,070/- रुपये। मोबाइल: 05 अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन (जिनका उपयोग ऑनलाइन दांव लगाने के लिए किया जा रहा था)। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कैण्ट में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्यवाही में कैण्ट थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उमाशंकर, एसओजी-2 के अभिषेक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, अखिलेश गिरी, अखिलेश यादव और अतुल कुमार पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का संदेश: "कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अवैध गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के माध्यम से युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' जारी रहेगा।"

2 hrs ago
user_अचूक रणनीति अख़बार
अचूक रणनीति अख़बार
Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d45d15bf-29c9-4d5f-a28c-e6f191f3a2a7

ऑपरेशन चक्रव्यूह का वार: वाराणसी में IPL मैच पर सट्टा लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार वाराणसी।कमिश्नरेट पुलिस की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। शुक्रवार की भोर में कैण्ट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि अर्दली बाजार क्षेत्र के टैगोर टाउन में आईपीएल मैचों पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र और एसओजी-2 के उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी की। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने मौके से निम्नलिखित चार सटोरियों को गिरफ्तार किया: 1. संजय राय(34 वर्ष) – गणेश नगर कालोनी, कैण्ट। 2. मृनाल सिंह (32

वर्ष) – विंध्यवासिनी नगर कालोनी, अर्दली बाजार। 3. अभिषेक सिंह (35 वर्ष) – नारायणपुर, शिवपुर। 4. विश्वजीत सिंह उर्फ शानू (35 वर्ष) डीआईजी कालोनी, कैण्ट। बरामदगी और कानूनी कार्यवाही तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण और नकदी बरामद की गई है: नकद धनराशि:30,070/- रुपये। मोबाइल: 05 अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन (जिनका उपयोग ऑनलाइन दांव लगाने के लिए किया जा रहा था)। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कैण्ट में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्यवाही में कैण्ट थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उमाशंकर, एसओजी-2 के अभिषेक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, अखिलेश गिरी, अखिलेश यादव और अतुल कुमार पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का संदेश: "कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अवैध गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के माध्यम से युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' जारी रहेगा।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज बनारस में आंधी और बारिश दोनों जोरदार हुई आज का मौसम बहुत अच्छा है बनारस का शिवपुर से लेकर सारी जगह पर आज बारिश हुई है
    1
    आज  बनारस में आंधी और बारिश दोनों जोरदार हुई आज का मौसम बहुत अच्छा है बनारस का शिवपुर से लेकर सारी जगह पर आज बारिश हुई है
    user_जय बाबा काल भैरव Varanasi
    जय बाबा काल भैरव Varanasi
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरेंद्र मोदी के खिलाफ राघव चड्ढा आवाज नहीं उठाते। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर साइन नहीं करते। विपक्ष के साथ सदन से वॉकआउट नहीं करते - संजय सिंह
    1
    नरेंद्र मोदी के खिलाफ राघव चड्ढा आवाज नहीं उठाते। 
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर साइन नहीं करते। 
विपक्ष के साथ सदन से वॉकआउट नहीं करते 
- संजय सिंह
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैथी संगम घाट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास संगम घाट पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल क्षेत्र में एक बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे युवक का शव लटका देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह काले और सफेद रंग की चेकदार शर्ट और जींस पहने हुए था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखें हमारे संवादाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    कैथी संगम घाट के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास संगम घाट पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल क्षेत्र में एक बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे युवक का शव लटका देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह काले और सफेद रंग की चेकदार शर्ट और जींस पहने हुए था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया।
प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखें हमारे संवादाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by डॉ सतीश कुमार कसेरा
    4
    Post by डॉ सतीश कुमार कसेरा
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    17 hrs ago
  • वाराणसी के शकुलधारा पुलिस चौकी के पास बड़ी गेबी रोड खोदकर छोड़ देने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही होगी, खासकर आवागमन और सुरक्षा के मामले में।
    1
    वाराणसी के शकुलधारा पुलिस चौकी के पास बड़ी गेबी रोड खोदकर छोड़ देने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही होगी, खासकर आवागमन और सुरक्षा के मामले में।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    1 hr ago
  • थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर लूट की घटनाकारित करने वाले गिरोह सरगना सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ऑपरेशन त्रिनेत्र के मदद से किया गया घटना का सफल अनावरण गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से 25000/- रुपये की गयी बरामदगी।
    1
    थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर लूट की घटनाकारित करने वाले गिरोह सरगना सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
ऑपरेशन त्रिनेत्र के मदद से किया गया घटना का सफल अनावरण 
गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से 25000/- रुपये की गयी बरामदगी।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 वाराणसी: कैंट थाना परिसर के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक 🚨 वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना के बगल में स्थित मजार परिसर में लगे मोबाइल टावर पर एक युवक अचानक चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी ऊंचाई पर जाकर बैठ गया, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। 👮‍♂️ पुलिस और राहत टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, एहतियातन फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गई है। अब तक युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मामला मानसिक तनाव या किसी निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है। ⚠️ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें। 👉 फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और सभी की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं।
    1
    🚨 वाराणसी: कैंट थाना परिसर के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक 🚨
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना के बगल में स्थित मजार परिसर में लगे मोबाइल टावर पर एक युवक अचानक चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी ऊंचाई पर जाकर बैठ गया, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
👮‍♂️ पुलिस और राहत टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, एहतियातन फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गई है।
अब तक युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मामला मानसिक तनाव या किसी निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है।
⚠️ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें।
👉 फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और सभी की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक नशे की हालत में मजार के और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।पास स्थित ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की सूझबूझ यहाँ इस घटना पर आधारित एक विस्तृत और आकर्षक खबर दी गई है: हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत युवक चढ़ा टावर पर, वाराणसी पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा युवक थाने के पास ही स्थित मजार के ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर की ऊंचाई पर देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गईं और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा बिना समय गंवाए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टावर के नीचे जुटी बेकाबू भीड़ को संभालते हुए पुलिस ने सबसे पहले युवक को बातों में उलझाया और उसे नीचे उतरने के लिए राजी करने का प्रयास शुरू किया। कौन है यह 'शोले का वीरू'? जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान इरफान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सदर बाजार के सद्भावना पार्क (थाना कैंट) का निवासी है। पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इरफान नशे का अत्यधिक आदी है। आज भी वह नशे की धुन में अपना आपा खो बैठा और मजार के पास लगे टावर की ऊंचाइयों को नापने निकल पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक नशे में होने के कारण काफी उत्तेजित था, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। पुलिस टीम ने काफी धैर्य और समझदारी के साथ प्रयास किया, जिसके बाद इरफान को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आते ही पुलिस और वहां मौजूद नागरिकों ने राहत की सांस ली। "युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था। उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।" — शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट कानूनी कार्रवाई जारी पुलिस ने बताया कि इस कृत्य से न केवल युवक की जान को खतरा था, बल्कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। फिलहाल पुलिस ने इरफान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका नहीं है।
    2
    वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक नशे की हालत में मजार के और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।पास स्थित ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की सूझबूझ
यहाँ इस घटना पर आधारित एक विस्तृत और आकर्षक खबर दी गई है:
हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत युवक चढ़ा टावर पर, वाराणसी पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा
वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा युवक थाने के पास ही स्थित मजार के ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर की ऊंचाई पर देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गईं और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा बिना समय गंवाए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टावर के नीचे जुटी बेकाबू भीड़ को संभालते हुए पुलिस ने सबसे पहले युवक को बातों में उलझाया और उसे नीचे उतरने के लिए राजी करने का प्रयास शुरू किया।
कौन है यह 'शोले का वीरू'?
जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान इरफान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सदर बाजार के सद्भावना पार्क (थाना कैंट) का निवासी है। पूछताछ और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इरफान नशे का अत्यधिक आदी है। आज भी वह नशे की धुन में अपना आपा खो बैठा और मजार के पास लगे टावर की ऊंचाइयों को नापने निकल पड़ा।
कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक नशे में होने के कारण काफी उत्तेजित था, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। पुलिस टीम ने काफी धैर्य और समझदारी के साथ प्रयास किया, जिसके बाद इरफान को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आते ही पुलिस और वहां मौजूद नागरिकों ने राहत की सांस ली।
"युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था। उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।"
— शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि इस कृत्य से न केवल युवक की जान को खतरा था, बल्कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। फिलहाल पुलिस ने इरफान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका नहीं है।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.