समर धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश एटा श्री गोगाजी परिवार संगत द्वारा समर धाम आश्रम में मुख्य सेवादार डॉ. श्री अन्नू महाराज जी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्री अन्नू महाराज जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य सेवादार डॉ. श्री अन्नू महाराज जी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। बाबा जी के मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते और नाचते रहे। पूरे आश्रम परिसर में जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

- *बॉलीवुड में हर कोई एक जैसी बात नहीं करता* ..🎯 कुछ कलाकार अपनी बेबाक राय रखते हैं, *और सुदेश बेरी इन दिनों उसी वजह से चर्चा में हैं* ..🔥⤵️1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...2
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एकल विंडो पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के दौरान कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया, पीड़ित प्रदीप कुमार, पुत्र तित्रपाल सिंह, निवासी नगला डालचंद, गली नंबर-9, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर (अलीगढ़) ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप कि वह अपनी बेटी पायल तथा अपने भाई गजेंद्र के पुत्र एकांत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचा था। प्रदीप कुमार के अनुसार, एक आवेदन पत्र जोन संख्या-2 की खिड़की पर जमा किया गया, जहां आवेदन स्वीकार करने के नाम पर 100 रुपए लिए गए। वहीं दूसरे बच्चे का आवेदन जोन संख्या-1 की खिड़की पर जमा करने पर 150 रुपए वसूले गए। दोनों बच्चों का जन्म अलग - अलग अस्पतालों में होने के कारण उनके आवेदन अलग-अलग जोन में जमा हुए। पीड़ित का आरोप है, कि दोनों आवेदन पत्रों के नाम पर कुल 250 रुपए वसूले गए, जबकि उसकी जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत निशुल्क होती है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है।2
- छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं1