logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी समाधान दिवस में फरियादियों ने लगाई समस्याओं के निस्तारण की गुहार सासनी तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम बसंत अग्रवाल और एसडीएम नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। समाधान दिवस में अफसरों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस में आई शिकायतों में से निस्तारण होनेके बची शेष दस शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

on 7 March
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
on 7 March
e705d755-bf98-40f8-9af2-6191634e66ea

सासनी समाधान दिवस में फरियादियों ने लगाई समस्याओं के निस्तारण की गुहार सासनी तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम बसंत अग्रवाल और एसडीएम नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। समाधान दिवस में अफसरों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस में आई शिकायतों में से निस्तारण होनेके बची शेष दस शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • user_Shashi kapoor
    Shashi kapoor
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश
    नाममात्र के लिए लगाए जाते हैं समाधान दिवस जिससे न्यूज मैं फोटो आ जाए धरातल पर कोई काम नहीं होता है संबंधित अधिकारी झूठी आख्या लगाकर उसे निस्तारण बताकर बंद कर देते हैं।
    on 9 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी में भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक की गई । इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा समिति की गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक ब्रज प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार किसान निधि में आहूत की गई। समिति पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पाठक सहमंत्री द्वारा पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिव कुमार शर्मा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया तो वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा को सौंपी गई। इस दौरान समिति की महिला प्रमुख श्रीमती चौधरी माधवी देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, विमल कुमार, विकास शर्मा जगदीश तोमर, भूरा मास्टर, आदि मौजूद रहे।
    4
    सासनी में भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक की गई । इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा समिति की गतिविधियों पर चर्चा की गई। 
बैठक ब्रज प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार किसान निधि में आहूत की गई। समिति पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पाठक सहमंत्री द्वारा पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिव कुमार शर्मा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया तो वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा को सौंपी गई। इस दौरान समिति की महिला प्रमुख श्रीमती चौधरी माधवी देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, विमल कुमार, विकास शर्मा जगदीश तोमर, भूरा मास्टर, आदि मौजूद रहे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी और निजी प्रकासन की किताबों को लेने के दवाब से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी ।
    1
    निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी और निजी प्रकासन की किताबों को लेने के दवाब से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी  चेतावनी ।
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.
    1
    इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • अलीगढ़ ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में कंपनी बाग पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से हुई भिड़ंत, SHO ने डंडे से पीटा वीडियो वायरल
    1
    अलीगढ़ ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में कंपनी बाग पर प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों की पुलिस से हुई भिड़ंत, SHO ने डंडे से पीटा वीडियो वायरल
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र की हनुमान गली में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बीती रात दबंगों ने पथराव कर दिया। “वंदना लाइट” के संचालक संजय कुमार जैन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिजनों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना में दुकान को नुकसान पहुंचा और परिजन घायल हो गए। परिजनों ने हमले का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र की हनुमान गली में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बीती रात दबंगों ने पथराव कर दिया। “वंदना लाइट” के संचालक संजय कुमार जैन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिजनों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना में दुकान को नुकसान पहुंचा और परिजन घायल हो गए। परिजनों ने हमले का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने UPPCS-2024 परीक्षा में 51वीं बी रैंक हासिल कर न केवल सिकंदराराऊ, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर उनका भव्य स्वागत किया। अमित कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, अगसौली से हुई, जहां वह हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आते थे। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें लगातार प्रशस्ति पत्र और सराहना मिलती रही, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत होता गया। उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उस समय एसडीएम का व्यक्तित्व, रुतबा और सम्मान देखकर उनके मन में भी एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रेरणा जगी। तभी उन्होंने ठान लिया कि वह UPPCS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। अमित ने इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। मेहनत के बल पर उनका चयन लेखपाल पद पर हो गया और उनकी तैनाती सहारनपुर नगर में हुई। लेखपाल की नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा और पूरी लगन के साथ UPPCS की तैयारी जारी रखी। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में उन्होंने मेंस परीक्षा तक सफलता प्राप्त की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में भी उन्होंने प्री और मेंस परीक्षा पास की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में अपनी पिछली कमियों को दूर करते हुए पूरे आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के साथ फिर परीक्षा दी। आखिरकार UPPCS-2024 में सफलता प्राप्त कर 51वीं बी रैंक हासिल की और उनका चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में रहकर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी कोचिंग से तैयारी की, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमित की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। मोहल्ले और नगर के लोगों, रिश्तेदारों व मित्रों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। अमित कुमार के निजी जीवन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका है। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी माता सरकारी सेवा में थीं, लेकिन बेटे के चयन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। अमित की यह सफलता संघर्ष, धैर्य और निरंतर मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
    1
    सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने UPPCS-2024 परीक्षा में 51वीं बी रैंक हासिल कर न केवल सिकंदराराऊ, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर उनका भव्य स्वागत किया।
अमित कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, अगसौली से हुई, जहां वह हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आते थे। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें लगातार प्रशस्ति पत्र और सराहना मिलती रही, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत होता गया।
उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उस समय एसडीएम का व्यक्तित्व, रुतबा और सम्मान देखकर उनके मन में भी एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रेरणा जगी। तभी उन्होंने ठान लिया कि वह UPPCS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
अमित ने इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। मेहनत के बल पर उनका चयन लेखपाल पद पर हो गया और उनकी तैनाती सहारनपुर नगर में हुई। लेखपाल की नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा और पूरी लगन के साथ UPPCS की तैयारी जारी रखी।
उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में उन्होंने मेंस परीक्षा तक सफलता प्राप्त की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में भी उन्होंने प्री और मेंस परीक्षा पास की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में अपनी पिछली कमियों को दूर करते हुए पूरे आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के साथ फिर परीक्षा दी। आखिरकार UPPCS-2024 में सफलता प्राप्त कर 51वीं बी रैंक हासिल की और उनका चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ।
अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में रहकर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी कोचिंग से तैयारी की, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अमित की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। मोहल्ले और नगर के लोगों, रिश्तेदारों व मित्रों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
अमित कुमार के निजी जीवन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका है। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी माता सरकारी सेवा में थीं, लेकिन बेटे के चयन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। अमित की यह सफलता संघर्ष, धैर्य और निरंतर मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर भारत के कई राज्यों में हाल ही में भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है, जिससे जनजीवन और कृषि पर गहरा असर पड़ा है ! देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मेन बजार कुठेडा़ में भारी बारिश और ओले गिरते हुए चित्रण में।
    1
    उत्तर भारत के कई राज्यों में हाल ही में भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है, जिससे जनजीवन और कृषि पर गहरा असर पड़ा है ! देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मेन बजार कुठेडा़ में भारी बारिश और ओले गिरते हुए चित्रण में।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इगलास तहसील क्षेत्र में कल हुई ओलावृष्टि को लेकर किसानों के माथे चिंता बनी दिखाई दे रही है. ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गाँव रुदायनपुर तारापुर के ग्रामीणों ने एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा को लिखित में शिकायत देते हुए बताया की कल क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण आलू गेहूँ व दाल की फसल पूर्ण रूप से खराब हो गईं हैं. किसान दाने दाने को मोहताज हो गया है. किसान के परिवार के पालन पोषण खेती करके होता है. ओलावृष्टि के कारण फ़सल ही नष्ट हो गईं हैं. कैसे किसान अपने परिवार का पालन पोषण करे. किसानों ने एसडीएम इगलास से गुहार लगाते हुए कहा गाँव रुदायनपुर तारापुर में किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाये. जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके.
    1
    इगलास तहसील क्षेत्र में कल हुई ओलावृष्टि को लेकर किसानों के माथे चिंता बनी दिखाई दे रही है. ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गाँव रुदायनपुर तारापुर के ग्रामीणों ने एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा को लिखित में शिकायत देते हुए बताया की कल क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण आलू गेहूँ व दाल की फसल पूर्ण रूप से खराब हो गईं हैं. किसान दाने दाने को मोहताज हो गया है. किसान के परिवार के पालन पोषण खेती करके होता है. ओलावृष्टि के कारण फ़सल ही नष्ट हो गईं हैं. कैसे किसान अपने परिवार का पालन पोषण करे. किसानों ने एसडीएम इगलास से गुहार लगाते हुए कहा गाँव रुदायनपुर तारापुर में किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाये. जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.