logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ियों एवं अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। बिहारशरीफ के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ियों एवं अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आज बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में असर्वेक्षित भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे गरीब एवं असहाय परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्र लाभुक सर्वे के अभाव में वंचित रह जा रहे हैं, जबकि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही माननीय विधायक ने रहुई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें योजना के लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग किए जाने की बात उजागर होती है। यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीबों के हक में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती से जारी रहेगी।

8 hrs ago
user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
Vandebharat news bihar sarif nalanda
Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • कानून में कमी मतलब कानून फेल नहीं” – हरनौत में गरजे प्रमोद चंद्रवंशी एंकर, बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मामला नालंदा जिले के हरनौत से जुड़ा है, जहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष, खासकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। मंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार। हरनौत प्रखंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि अगर किसी कानून में कमी रह जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि कानून असफल हो गया। उन्होंने दहेज निषेध कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में वर्षों से दहेज विरोधी कानून लागू है, बावजूद इसके दहेज हत्याएं होती हैं। तो क्या इससे कानून को खत्म कर देना चाहिए? उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू है और इसका सबसे बड़ा फायदा जीविका दीदियों को मिला है। पहले शराब के कारण घरों में हिंसा होती थी, लेकिन अब हालात बदले हैं। मंत्री ने विपक्ष पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि शराब की होम डिलीवरी की जानकारी उन्हीं लोगों को है। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि सदन के अंदर से शराब की डिलीवरी होती है। अगर किसी को यह पता है कि शराब कहां सप्लाई हो रही है, तो इसका मतलब है कि वे इसमें शामिल हैं। वहीं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां अवैध गतिविधियां पूरी तरह बंद हो जाती हों। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी शराबबंदी के बावजूद अवैध होम डिलीवरी की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का हवाला देते हुए कहा कि हत्या के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद हत्याएं होती हैं, लेकिन इससे कानून खत्म नहीं हो जाता। बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी जंग लगातार जारी है। एक तरफ सरकार इसे सामाजिक सुधार की बड़ी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे पूरी तरह विफल करार दे रहा है। अब सवाल यह है कि क्या शराबबंदी वाकई जमीन पर पूरी तरह लागू है या फिर यह सिर्फ सियासी मुद्दा बनकर रह गया है?
    1
    कानून में कमी मतलब कानून फेल नहीं” – हरनौत में गरजे प्रमोद चंद्रवंशी
एंकर, बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मामला नालंदा जिले के हरनौत से जुड़ा है, जहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष, खासकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला।
मंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार।
हरनौत प्रखंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि अगर किसी कानून में कमी रह जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि कानून असफल हो गया। उन्होंने दहेज निषेध कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में वर्षों से दहेज विरोधी कानून लागू है, बावजूद इसके दहेज हत्याएं होती हैं। तो क्या इससे कानून को खत्म कर देना चाहिए?
उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू है और इसका सबसे बड़ा फायदा जीविका दीदियों को मिला है। पहले शराब के कारण घरों में हिंसा होती थी, लेकिन अब हालात बदले हैं।
मंत्री ने विपक्ष पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि शराब की होम डिलीवरी की जानकारी उन्हीं लोगों को है। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि सदन के अंदर से शराब की डिलीवरी होती है। अगर किसी को यह पता है कि शराब कहां सप्लाई हो रही है, तो इसका मतलब है कि वे इसमें शामिल हैं।
वहीं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां अवैध गतिविधियां पूरी तरह बंद हो जाती हों। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी शराबबंदी के बावजूद अवैध होम डिलीवरी की खबरें आती रहती हैं।
उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का हवाला देते हुए कहा कि हत्या के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद हत्याएं होती हैं, लेकिन इससे कानून खत्म नहीं हो जाता।
बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी जंग लगातार जारी है। एक तरफ सरकार इसे सामाजिक सुधार की बड़ी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे पूरी तरह विफल करार दे रहा है।
अब सवाल यह है कि क्या शराबबंदी वाकई जमीन पर पूरी तरह लागू है या फिर यह सिर्फ सियासी मुद्दा बनकर रह गया है?
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • मेरे दोस्त तेरी शादी में यही बाला गीत बजेगा #🤗😂😂😂😂😂😂
    1
    मेरे दोस्त तेरी शादी में यही बाला गीत बजेगा #🤗😂😂😂😂😂😂
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    9 hrs ago
  • बिहारशरीफ में UGC के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
    1
    बिहारशरीफ में UGC के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहारशरीफ में UGC के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
    1
    बिहारशरीफ में UGC के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • नालंदा में अराजपत्रित कर्मचारियों ने “मांग दिवस” के अवसर पर जिला पदाधिकारी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और लंबित महंगाई भत्ता जारी करने सहित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सैकड़ों नियमित और संविदा कर्मियों ने धरना में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
    1
    नालंदा में अराजपत्रित कर्मचारियों ने “मांग दिवस” के अवसर पर जिला पदाधिकारी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति और लंबित महंगाई भत्ता जारी करने सहित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सैकड़ों नियमित और संविदा कर्मियों ने धरना में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    13 hrs ago
  • गया जी “अधिकार और प्रक्रिया पर उठे सवाल: सिविल ड्रेस अधिकारी की निगरानी में चालान”
    1
    गया जी “अधिकार और प्रक्रिया पर उठे सवाल: सिविल ड्रेस अधिकारी की निगरानी में चालान”
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Bihar•
    5 hrs ago
  • झूठी दुनिया से मन को हटा ले #💫🌺🙏
    1
    झूठी दुनिया से मन को हटा ले #💫🌺🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    9 hrs ago
  • Post by Ranja Maje
    1
    Post by Ranja Maje
    user_Ranja Maje
    Ranja Maje
    बेन, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार शरीफ के लहेरी थाना अंतर्गत एक घर में हुई चोरी... करीब 50 से 55 लाख के जेवरात ले उड़ा चोर... पुलिस जांच में जुटी... जल्द होगी रिकवरी...
    1
    बिहार शरीफ के लहेरी थाना अंतर्गत एक घर में हुई चोरी... करीब 50 से 55 लाख के जेवरात ले उड़ा चोर... पुलिस जांच में जुटी... जल्द होगी रिकवरी...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.