Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking to Buy Brand : vivo Budget : 15000 City / Locality : gwalior Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Like new Network Connectivity : 5जी,4जी VoLTE,2G/3G (बेसिक) Best
Dharmendra bhadoriya
Looking to Buy Brand : vivo Budget : 15000 City / Locality : gwalior Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Like new Network Connectivity : 5जी,4जी VoLTE,2G/3G (बेसिक) Best
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- आम आदमी पार्टी ने ही शुरुआत की काम की राजनीति -:अभिलाख सिंह कुशवाह आज दिनांक 10 /05/2026 को मालनपुर गोहद विधानसभा शीतला कॉलोनी आरके पब्लिक स्कूल मैं प्रदेश सचिव श्री राजकुमार सिंह राजावत जी के नेतृत्व में स्वागत समारोह रखा गया जिसमें प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह राजावत जी द्वारा सभी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी को फूल माला पहनकर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि भिंड जिला अध्यक्ष माननीय अभिलाख सिंह कुशवाह जी रहे हैं एवं मंच पर रामाखियार सिंह गुर्जर जी, वकील गुर्जर जी, महिला विंग नगर अध्यक्ष शकुंतला तोमर जी एवं वरिष्ठ ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉक्टर जनक सिंह जी ने किया तथा अतिथियों का स्वागत दीवान सिंह गुर्जर जी, विक्रम सिंह गुर्जर जी ब दिलीप बाल्मीकि जी ने किया। सभा में बोलते हुए प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह राजावत जी ने कहा आने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी को मिलजुल कर चुनाव लड़ना है एवं अपने प्रत्याशियों को जितना है और किस तरह संगठन को मजबूत करना है इसके लिए मंत्र दिया। इस मौके पर जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विंग अशोक सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर स्थापक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आबिद अली जी, प्रदेश संयुक्त सचिव किस विंग धर्मेंद्र तोमर जी, प्रदेश सचिव महेश करारिया जी एवं जिला सचिव राजेश शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- ग्वालियर में महाराज वाड़ा पर भगवान श्री परशुराम विराट चल समारोह 2026 भव्यता के साथ मनाया गया ग्वालियर के महाराज बाड़ा का वह दृश्य वाकई अद्भुत रहा है भगवान श्री परशुराम विराट चल समारोह 2026 के अवसर पर जिस तरह संतों और साधुओं का जमावड़ा हुआ, उसने ग्वालियर की इस ऐतिहासिक धरोहर को सचमुच 'संतों की नगरी' में बदल दिया। महाराज बाड़ा, जो अपनी सात अलग-अलग वास्तुशिल्प शैलियों के लिए जाना जाता है, जब ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का केंद्र बनता है, तो उसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। साधु-संतों का सानिध्य: बाड़ा पर जब विभिन्न अखाड़ों और मठों के संत जुटते हैं, तो वह न केवल एक जुलूस होता है बल्कि धर्म और संस्कृति का जीवंत संगम बन जाता है।ग्वालियर हमेशा से अपनी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध रहा है, और इस तरह के 'विराट चल समारोह' शहर की धार्मिक एकजुटता को दर्शाते हैं। "अग्रतः चतुरो वेदाः पृष्ठतः सशरं धनुः । इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं शापादपि शरादपि ॥" (अर्थात: जिनके आगे चारों वेद हैं और पीछे धनुष-बाण, यानी जो ज्ञान और शक्ति दोनों के पुंज हैं, ऐसे भगवान परशुराम को नमन।) विशाल 'विराट चल समारोह' के सफल आयोजन में ग्वालियर पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका वाकई काबिले तारीफ है महाराज बाड़ा जैसे व्यस्त इलाके में जहाँ सात सड़कों का संगम होता है, हजारों की भीड़ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे1
- शौर्य चक्र विजेता शहीद अनूप शर्मा की पुण्य तिथि पर किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि रहे नदारद। समाज सेवी किरण दद्दा ने 31 हजार रुपए मौके पर दिए। पूर्व सैनिकों ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा। पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया पत्नी हत्या को लेकर 1 जून से एस पी ऑफिस पर आमरण अनशन। भिंड के अटेर विधान सभा अंतर्गत ग्राम बडेरी में शौर्य चक्र विजेता अमर शहीद अनूप शर्मा की रविवार को सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों, युवा नौजवान साथियों ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित समाज सेवी किरण दद्दा ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही अमर शहीद के पिता रामशंकर शर्मा और माताजी राजिंद्री देवी का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया.। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला संयोजक सुनील फौजी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर पूरे जिले भर से सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक इकट्ठे हुए। शहीद स्मारक निर्माण को लेकर समाज सेवी किरण दद्दा ने मौके पर ही 31 हजार रुपए शहीद के पिताजी को सौंपे। सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने 25 हजार रुपए और सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया ने 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर समस्त भूतपूर्व सैनिकों ने श्रम दान करने की घोषणा की। युवा समाज सेवी आदेश मिश्रा, समाज सेवी सुबोध तिवारी ने कहा सैकड़ों युवाओं के साथ शहीद स्मारक निर्माण में सहयोग करेंगे , समाज सेवी किरण दद्दा ने सैनिकों के साथ मिलकर पूरे जिले में शहीदों के स्मारक निर्माण में मदद की बात कही, इस अवसर पर हुई पंचायत में शहीद स्मारक के निर्माण के अलावा पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया की पत्नी की हत्या के मामले को लेकर 1 जून से एस पी ऑफिस पर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक क्यारीपुरा पूर्व सरपंच महिपाल सिंह भदौरिया ने किया इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों समाज सेवियों में सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार, सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया, कैप्टन अर्जुन यादव, संजय भदौरिया ,सुनील चौधरी ,कमलेश त्रिपाठी , रमेश दुबे , राजबहादुर सिंह यादव,सूबेदार अरुण शर्मा जोरी कोतवाल, कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया, कैप्टन कालीचरण शर्मा,सूबेदार कपिल शर्मा,सूबेदार राजेश शर्मा,सूबेदार सीताराम शर्मा,गिर्राज शर्मा , सूबेदार रिपुदुमन सिंह भदौरिया,सूबेदार सुखदेव सिंह भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह भदौरिया, रामजीलाल शर्मा, सूबेदार कैलाश सिंह भदौरिया,सूबेदार सुरेंद्र शर्मा कोषड, सूबेदार वेदप्रकाश शर्मा ,बिल्लू यादव नालीपुरा, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह, गोपाल शर्मा बरोही , बिनोद थापक , राजा भैया पाल , अरविंद शर्मा दतावली, विनोद दीक्षित, सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर, शुभम पचौरी प्रदीप सिंह राजावत आदि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- भिंड 17 बटालियन के कमांडेंट IPS आशुतोष बागरी का बुरहानपुर तबादला हो गया है। उनके सम्मान में बुद्धाहाउस में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई, जहाँ पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।1
- भिंड जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में पुरानी इमारत की फॉल्स सीलिंग का एक छोटा हिस्सा गिर गया। इस घटना के बावजूद, सभी माताएं और नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित हैं। सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजौरिया ने इसकी पुष्टि की।1
- जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के फरीदाबाद लक्कड़पुर में कार्यालय का उद्घाटन करते हुए आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ✍️ 🙏1
- सरकारी स्कूल सरकारी नल गंद ए पानी तालाब में डूबे प्रशासन अनजान बीमारियों का बना रहे हैं कारण कदमपुर किशनपुर ता खा इटावा बिग ब्रेकिंग न्यूज़1
- ग्वालियर में गत रात्रि में दाल बाजार से लेकर नया बाजार तक लगा रहा रहा जाम ग्वालियर में दाल बाजार और नया बाजार क्षेत्र के बीच ट्रैफिक जाम एक बेहद आम और गंभीर समस्या बन चुकी है। विशेष रूप से दाल बाजार के व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ भारी वाहनों की आवाजाही और संकरी गलियों में बेहतरीन स्थिति को और बिगाड़ देती है दाल बाजार थोक मंडी है, जहाँ दिनभर ट्रकों और लोडिंग ऑटो का आना-जाना लगा रहता है फुटपाथ और सड़कों के किनारों पर दुकानों का सामान होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। .व्यवस्थित पार्किंग न होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती2