logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीमहावीरजी में IRCTC और महावीर इंटरनेशनल में निशुल्क शिविर आयोजित आधुनिक नेत्र उपकरणों का हुआ उद्घाटन श्रीमहावीरजी स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के चंद्रावली सिद्धोमल अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का समर्पण और उद्घाटन किया गया।यह पहल महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रबंधन और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है। पंडित मुकेश शास्त्री ने शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में फेको इमल्सिफिकेशन मशीन, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, स्लिट लैम्प, ऑटो-रिफ्रैक्टर और केरेटोमीटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सटीक नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारी और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
4 hrs ago

श्रीमहावीरजी में IRCTC और महावीर इंटरनेशनल में निशुल्क शिविर आयोजित आधुनिक नेत्र उपकरणों का हुआ उद्घाटन श्रीमहावीरजी स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के चंद्रावली सिद्धोमल अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का समर्पण और उद्घाटन किया गया।यह पहल महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रबंधन और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है। पंडित मुकेश शास्त्री ने शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में फेको इमल्सिफिकेशन मशीन, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, स्लिट लैम्प, ऑटो-रिफ्रैक्टर और केरेटोमीटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सटीक नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारी और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    58 min ago
  • गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र स्थित बजरंगपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी हुई दानपेटी बाद में गांव के पीछे एक खेत में टूटी हुई अवस्था में मिली। मंदिर के पुजारी रघुवीर ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को पूजा के बाद घर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली। मंदिर परिसर में तलाश के बाद, पीछे खेत में दानपेटी टूटी हुई हालत में पड़ी मिली।
    1
    गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र स्थित बजरंगपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी हुई दानपेटी बाद में गांव के पीछे एक खेत में टूटी हुई अवस्था में मिली।
मंदिर के पुजारी रघुवीर ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को पूजा के बाद घर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली। मंदिर परिसर में तलाश के बाद, पीछे खेत में दानपेटी टूटी हुई हालत में पड़ी मिली।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। देश की आजादी से पहले जयपुर रियासत का प्रमुख ठिकाना रहे फतेहसिंह पुरा सूरौठ कस्बे में रविवार को दूसरे दिन बड़ी गणगौर पर रियासत कालीन परंपराओं के साथ ईश्वर गणगौर की राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई । जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार एवं मकानों की छतों पर जनसैलाब नजर आया और लोगों ने सवारी का जमकर लुत्फ उठाया। करीब 282 साल पहले जयपुर की तर्ज पर सूरौठ में शुरू किए गए गणगौर मेले में अभी भी रियासत कालीन परंपराओं की झलक दिखाई दी। राजस्थान प्रदेश में जयपुर के बाद सूरौठ में ही बड़े स्तर पर गणगौर माता की शोभायात्रा निकलती है। शोभायात्रा से पहले राजपूत , सर्व समाज,नगर पालिका प्रशासन एवं मेला कमेटी के पंच पटेलों ने विधिवत रूप से गणगौर माता की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे सूरौठ महल से पालकी में राजसी श्रृंगार से सजी गणगौर माता की प्रतिमा को विधिवत रूप से बाहर लाया गया। बैंड-बाजों और मशालों की अगुवाई में गणगौर की सवारी सूरौठ महल से निकलकर एसबीआई बैंक शाखा के सामने से होते हुए पुराने गढ़ फतेहगढ़ के मुख्य द्वार तक पहुंची। जहां पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा पुरूषोत्तम बंशीवाल, सत्येन्द्र बंशीवाल, जहीर खान, दिलीप सिंह राजावत ,भारत राजावत, रमाकांत शर्मा, ठंडी लाल सैनी, खेमराज मीणा, श्याम सुंदर सैनी, सहित अनेक लोगों के नेतृत्व में फतेहगढ़ से निकली गणगौर की दूसरी सवारी भी इसमें शामिल हो गई। शोभायात्रा में विष्णु भगवान, शिव-पार्वती, लव-कुश, राधा-कृष्ण, गणेश भगवान आदि की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गणगौर की सवारी मुख्य बाजार, गांधी स्मारक चौराहा, आयुर्वेद औषधालय, पुलिस चौकी, सब्जी मंडी सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए सूरौठ महल पहुंची। जहां परंपरा के अनुसार पीएनबी बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में गणगौर की सवारीको विश्राम कराया और विधि विधान से जल अर्पित किया। मेला कमेटी सदस्य विश्राम मीणा ,नरेंद्र बाबा, वेद प्रकाश शर्मा, राम अवतार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान महिला और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान एवं बच्चों ने खिलौने की जमकर खरीददारी कर झूलों का आनंद लिया। मेला स्थल पर लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधनों की व्यवस्था की गई।
    2
    हिंडौन सिटी। देश की आजादी से पहले जयपुर रियासत का प्रमुख ठिकाना रहे फतेहसिंह पुरा सूरौठ कस्बे में रविवार को दूसरे दिन बड़ी गणगौर पर रियासत कालीन परंपराओं के साथ ईश्वर गणगौर की राजसी सवारी धूमधाम  से निकाली गई ।  जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार एवं मकानों की छतों पर जनसैलाब नजर आया और लोगों ने सवारी का जमकर लुत्फ उठाया। करीब 282 साल पहले जयपुर की तर्ज पर सूरौठ में शुरू किए गए गणगौर मेले में अभी भी रियासत कालीन परंपराओं की झलक दिखाई दी। राजस्थान प्रदेश में जयपुर के बाद सूरौठ में ही बड़े स्तर पर गणगौर माता की शोभायात्रा निकलती है। शोभायात्रा से पहले राजपूत , सर्व समाज,नगर पालिका प्रशासन एवं मेला कमेटी के पंच पटेलों  ने विधिवत रूप से गणगौर माता की पूजा अर्चना की।  शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे सूरौठ महल से पालकी में राजसी श्रृंगार से सजी गणगौर माता की प्रतिमा को विधिवत रूप से बाहर लाया गया। बैंड-बाजों और मशालों की अगुवाई में गणगौर की सवारी सूरौठ महल से निकलकर एसबीआई बैंक शाखा के सामने से होते हुए पुराने गढ़ फतेहगढ़ के मुख्य द्वार तक पहुंची।
जहां पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा  पुरूषोत्तम बंशीवाल, सत्येन्द्र बंशीवाल, जहीर खान, दिलीप सिंह राजावत ,भारत राजावत, रमाकांत शर्मा, ठंडी लाल सैनी, खेमराज मीणा, श्याम सुंदर सैनी, सहित अनेक लोगों के नेतृत्व में फतेहगढ़ से निकली गणगौर की दूसरी सवारी भी इसमें शामिल हो गई। शोभायात्रा में विष्णु भगवान, शिव-पार्वती, लव-कुश, राधा-कृष्ण, गणेश भगवान आदि की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गणगौर की सवारी मुख्य बाजार, गांधी स्मारक चौराहा, आयुर्वेद औषधालय, पुलिस चौकी, सब्जी मंडी सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए सूरौठ महल पहुंची।
जहां परंपरा के अनुसार पीएनबी बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में                 गणगौर की सवारीको विश्राम कराया और विधि विधान से जल अर्पित किया।  मेला कमेटी सदस्य विश्राम मीणा ,नरेंद्र बाबा, वेद प्रकाश शर्मा, राम अवतार शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान महिला और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान एवं बच्चों ने खिलौने की जमकर खरीददारी कर झूलों का आनंद लिया। मेला स्थल पर लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधनों की  व्यवस्था की गई।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्री महावीर जी। कस्बा स्थित मा चम्पा लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री महावीर जी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की, सात वक्ताओं ने सात विषय पर प्रकाश डाला, सोशल मीडिया विषय पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने , केंद्रीय में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं विशेषज्ञ पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव साथ ही पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने साथ ही पार्टी की कार्य पद्धति पर पूर्व विधायक रमेश मीणा ने , भाजपा का इतिहास व विकास पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धर्मा डागुर ने, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता ने , बूथ प्रबंधन टिफिन बैठक पर विभांशु मोदी ने प्रकाश डाला। साथ ही सभी सत्रों में एक-एक विषय पर कार्यकर्ताओं ने सत्र की अध्यक्षता की, इस दौरान मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह युवराज बोहरा, रमेश प्रेमी, सुरेश लक्षकर मंडल उपाध्यक्ष वैद्य विजय कृष्ण शर्मा , मुंशी गुर्जर,रूप सिंह,मंत्री कमल जांगिड़, अजय योगी पीपलहेड़ा आशीष चौधरी जगदीश जांगिड़ वीरेंद्र प्रजापत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोली गोयल पूजा जाटव अभिलाषा शर्मा अनिता कुमारी, पारुल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    श्री महावीर जी।    कस्बा स्थित मा चम्पा लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री महावीर जी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल  प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित  दीनदयाल उपाध्याय भारत माता पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की,  प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की, सात वक्ताओं ने सात विषय पर प्रकाश डाला, सोशल मीडिया विषय पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने , केंद्रीय में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं विशेषज्ञ पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव साथ ही  पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने  साथ ही पार्टी की कार्य पद्धति पर पूर्व विधायक रमेश मीणा ने , भाजपा का इतिहास व विकास पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धर्मा डागुर ने, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर जिला महामंत्री  दिलीप गुप्ता ने  , बूथ प्रबंधन टिफिन बैठक पर विभांशु मोदी ने प्रकाश डाला। साथ ही सभी सत्रों में एक-एक विषय पर कार्यकर्ताओं ने सत्र की अध्यक्षता की,
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह युवराज बोहरा, रमेश प्रेमी, सुरेश लक्षकर मंडल उपाध्यक्ष वैद्य विजय कृष्ण शर्मा , मुंशी गुर्जर,रूप सिंह,मंत्री कमल जांगिड़, अजय योगी पीपलहेड़ा आशीष चौधरी जगदीश जांगिड़ वीरेंद्र प्रजापत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोली गोयल पूजा जाटव अभिलाषा शर्मा अनिता कुमारी, पारुल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    13 hrs ago
  • श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के पुल निर्माण का कार्य जल्द ही complete होने वाला है कुछ ही दिनों में नए रेलवे स्टेशन देखने को मिलेगा
    1
    श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के पुल निर्माण का कार्य जल्द ही complete होने वाला है कुछ ही दिनों में नए रेलवे स्टेशन देखने को मिलेगा
    user_Sonu Meena
    Sonu Meena
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। बाटोदा थाना क्षेत्र के जाखोलास कलां गांव में देर रात अज्ञात नकबजनों ने बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने रैगर ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर को विद्युत पोल से नीचे गिराकर उसमें मौजूद कीमती धातुएं और अन्य उपकरण निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही तो ग्रामीण फ्यूज उड़ने जैसी समस्या समझकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा हुआ था और उसके भीतर का सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभाग की ओर से बाटोदा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे कृषि कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। पूरे मामले को लेकर बाटोदा थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी की और से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात नकबजनो के खिलाफ विद्युत ट्रांसफार्मर से जरूरी सामन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात नकबजनो को पकड़ने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
    1
    गंगापुर सिटी।
बाटोदा थाना क्षेत्र के जाखोलास कलां गांव में देर रात अज्ञात नकबजनों ने बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने रैगर ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर को विद्युत पोल से नीचे गिराकर उसमें मौजूद कीमती धातुएं और अन्य उपकरण निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
सुबह जब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही तो ग्रामीण फ्यूज उड़ने जैसी समस्या समझकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा हुआ था और उसके भीतर का सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभाग की ओर से बाटोदा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे कृषि कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। पूरे मामले को लेकर बाटोदा थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी की और से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात नकबजनो के खिलाफ विद्युत ट्रांसफार्मर से जरूरी सामन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात नकबजनो को पकड़ने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    14 hrs ago
  • Post by Hanis Sheikh
    1
    Post by Hanis Sheikh
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.