logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलान क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान; 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप कलान, शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पकने को तैयार धान की फसल के गिरने और पानी में खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने को तैयार थी लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव के कारण फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश से कलान की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित लगातार बारिश के कारण कलान विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब 24 घंटे से बारिश और बिजली संकट के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से उपकेंद्र में भरे पानी की निकासी कराकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। लगातार बारिश ने जहां किसानों की तैयार धान की फसल को संकट में डाल दिया है, वहीं बिजली व्यवस्था ठप होने से कलान क्षेत्र में आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें राहत कब तक मिलती है।

5 hrs ago
user_सत्य24 न्यूज
सत्य24 न्यूज
Computer Networking Center कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कलान क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान; 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप कलान, शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पकने को तैयार धान की फसल के गिरने और पानी में खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने को तैयार थी लेकिन

लगातार बारिश ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव के कारण फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश से कलान की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित लगातार बारिश के कारण कलान विद्युत उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब 24 घंटे से बारिश और बिजली संकट के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली

बाधित होने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से उपकेंद्र में भरे पानी की निकासी कराकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। लगातार बारिश ने जहां किसानों की तैयार धान की फसल को संकट में डाल दिया है, वहीं बिजली व्यवस्था ठप होने से कलान क्षेत्र में आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें राहत कब तक मिलती है।

More news from Budaun and nearby areas
  • पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आजादी के 80 वर्ष बाद भी नहीं मिला आवास, बारिश ने छीना सिर से छत का सहारा उसावां। आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी जरूरतमंद परिवार को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते जनपद बदायूं के विकासखंड उसावां की ग्राम पंचायत उसावां देहात के माजरा रसूलपुर में एक करीब 70 वर्ष पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रसूलपुर निवासी रामशिला पत्नी मुनीष ने बताया कि उनका कच्चा मकान कई वर्षों पुराना था और उनकी दादी-परदादी के समय से बना हुआ था। मकान लंबे समय से जगह-जगह से टपक रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने कई बार सरकारी आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका। रामशिला के अनुसार वह अपने पांच बच्चों के साथ इसी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। वहीं पूरे मकान में बारिश का पानी भर गया है। जिस स्थान पर खाना बनाया जाता है, वहां भी पानी घुस गया है। पीड़िता ने बताया कि घर में रखा अनाज, खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान भी पानी से भीग रहा है। पूरे घर में कहीं बैठने तक की जगह नहीं बची है। मकान की हालत इतनी जर्जर है कि बारिश के बीच उसके और हिस्से के गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जर्जर मकान की स्थिति का निरीक्षण कर आवास एवं तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का है।
    2
    पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

आजादी के 80 वर्ष बाद भी नहीं मिला आवास, बारिश ने छीना सिर से छत का सहारा
उसावां। आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी जरूरतमंद परिवार को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते जनपद बदायूं के विकासखंड उसावां की ग्राम पंचायत उसावां देहात के माजरा रसूलपुर में एक करीब 70 वर्ष पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
रसूलपुर निवासी रामशिला पत्नी मुनीष ने बताया कि उनका कच्चा मकान कई वर्षों पुराना था और उनकी दादी-परदादी के समय से बना हुआ था। मकान लंबे समय से जगह-जगह से टपक रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने कई बार सरकारी आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका।
रामशिला के अनुसार वह अपने पांच बच्चों के साथ इसी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। वहीं पूरे मकान में बारिश का पानी भर गया है। जिस स्थान पर खाना बनाया जाता है, वहां भी पानी घुस गया है।
पीड़िता ने बताया कि घर में रखा अनाज, खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान भी पानी से भीग रहा है। पूरे घर में कहीं बैठने तक की जगह नहीं बची है। मकान की हालत इतनी जर्जर है कि बारिश के बीच उसके और हिस्से के गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जर्जर मकान की स्थिति का निरीक्षण कर आवास एवं तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का है।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    10 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ मुरादाबाद में डालडा घी लादकर जा रहा टैंकर पलट गया। इसके बाद सारा घी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फैल गया। जिसे भी पता चला वह डिब्बा-बाल्टी लेकर बटोरने दौड़ पड़ा।
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुरादाबाद में डालडा घी लादकर जा रहा टैंकर पलट गया। इसके बाद सारा घी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फैल गया। जिसे भी पता चला वह डिब्बा-बाल्टी लेकर बटोरने दौड़ पड़ा।
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • hamare jaha bhagban gadpati baba ko padhara ja raha he our dekhe bhari se bhari sankya me padharne ja rahe he
    1
    hamare jaha bhagban gadpati baba ko padhara ja raha he our dekhe bhari se bhari sankya me padharne ja rahe he
    user_Munendra kumar
    Munendra kumar
    Aliganj, Etah•
    16 hrs ago
  • ज्ञानेश कुमार को लेकर CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं 3 प्रमुख मांगें। CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव और SIR प्रक्रिया से जुड़ी मांगें रखीं। 🔴 CJP की 3 मांगें: 1️⃣ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और कार्रवाई की जाए। 2️⃣ आगामी चुनावों पर रोक व SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग। 3️⃣ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव/पुनर्विचार की मांग। 📍 BHARAT MANAV 24 NEWS सच के साथ, जनता की आवाज़ #BharatManav24News #BreakingNews #GyaneshKumar #CJP #ElectionCommission #SIR #IndiaNews #HindiNews Instagram Caption BHARAT MANAV 24 NEWS 📰 ज्ञानेश कुमार को लेकर CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं 3 प्रमुख मांगें। CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव और SIR प्रक्रिया से जुड़ी मांगें रखीं। 🔴 CJP की 3 मांगें: 1️⃣ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और कार्रवाई की जाए। 2️⃣ आगामी चुनावों पर रोक व SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग। 3️⃣ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव/पुनर्विचार की मांग। 📍 BHARAT MANAV 24 NEWS सच के साथ, जनता की आवाज़ #BharatManav24News #BreakingNews #GyaneshKumar #CJP #ElectionCommission #SIR #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #InstagramNews पोस्ट को और असरदार बनाएं
    1
    ज्ञानेश कुमार को लेकर CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं 3 प्रमुख मांगें।
CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव और SIR प्रक्रिया से जुड़ी मांगें रखीं। 

🔴 CJP की 3 मांगें:
1️⃣ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और कार्रवाई की जाए।
2️⃣ आगामी चुनावों पर रोक व SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग।
3️⃣ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव/पुनर्विचार की मांग। 

📍 BHARAT MANAV 24 NEWS
सच के साथ, जनता की आवाज़

#BharatManav24News #BreakingNews #GyaneshKumar #CJP #ElectionCommission #SIR #IndiaNews #HindiNews
Instagram Caption
BHARAT MANAV 24 NEWS 📰
ज्ञानेश कुमार को लेकर CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं 3 प्रमुख मांगें।
CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव और SIR प्रक्रिया से जुड़ी मांगें रखीं। 
🔴 CJP की 3 मांगें:
1️⃣ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और कार्रवाई की जाए।
2️⃣ आगामी चुनावों पर रोक व SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग।
3️⃣ चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव/पुनर्विचार की मांग। 
📍 BHARAT MANAV 24 NEWS
सच के साथ, जनता की आवाज़
#BharatManav24News #BreakingNews #GyaneshKumar #CJP #ElectionCommission #SIR #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #InstagramNews
पोस्ट को और असरदार बनाएं
    user_Manav kumar
    Manav kumar
    Newspaper advertising department अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में डीएम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश एटा, 25 सितंबर। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड और मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीयन कक्ष पहुंचकर पंजीकृत मरीजों की संख्या और विवरण की जानकारी ली। उन्होंने आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान दोपहर तक ही सेवा संचालित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक जिलाधिकारी ने फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, पोस्ट ऑपरेटिव, फीमेल, ऑर्थो, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी और आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, भोजन, चिकित्सकों की नियमित विजिट और जांच सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया। सीटी स्कैन सेवा के संबंध में जिलाधिकारी ने एक मरीज के परिजन से पूछा कि जांच के लिए किसी प्रकार की धनराशि तो नहीं ली गई। परिजन द्वारा धनराशि नहीं लिए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्य किया जाए। मरीजों को उपचार, जांच या दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। दीवारों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने शासन को भेजी गई संबंधित पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डायलिसिस यूनिट को शीघ्र मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से पत्राचार कर भवन में हुई टूट-फूट और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को भी कहा। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी मेडिकल कॉलेज की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ तैयार कर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया और यह जानकारी ली कि जिन मरीजों के नाम पर भोजन वितरित किया जा रहा है, वे वास्तव में संबंधित वार्डों में भर्ती हैं या नहीं। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। मेडिको-लीगल रिपोर्ट में निष्पक्षता के निर्देश इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दुर्घटना एवं अन्य मेडिको-लीगल मामलों में तैयार की जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की चोटों का सही आकलन किया जाए तथा रिपोर्ट तैयार करते समय किसी प्रकार का पक्षपात न हो। निर्धारित चिकित्सा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं जनपदवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सीधे व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के साथ आत्मीयता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति और उसके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थिति में होते हैं, इसलिए उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए।
    4
    मेडिकल कॉलेज में डीएम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
एटा, 25 सितंबर। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड और मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीयन कक्ष पहुंचकर पंजीकृत मरीजों की संख्या और विवरण की जानकारी ली। उन्होंने आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए।
अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान दोपहर तक ही सेवा संचालित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक
जिलाधिकारी ने फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, पोस्ट ऑपरेटिव, फीमेल, ऑर्थो, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी और आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, भोजन, चिकित्सकों की नियमित विजिट और जांच सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया।
सीटी स्कैन सेवा के संबंध में जिलाधिकारी ने एक मरीज के परिजन से पूछा कि जांच के लिए किसी प्रकार की धनराशि तो नहीं ली गई। परिजन द्वारा धनराशि नहीं लिए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर
जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्य किया जाए। मरीजों को उपचार, जांच या दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए।
डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। दीवारों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने शासन को भेजी गई संबंधित पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डायलिसिस यूनिट को शीघ्र मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से पत्राचार कर भवन में हुई टूट-फूट और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को भी कहा।
भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी
मेडिकल कॉलेज की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ तैयार कर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने भोजन वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया और यह जानकारी ली कि जिन मरीजों के नाम पर भोजन वितरित किया जा रहा है, वे वास्तव में संबंधित वार्डों में भर्ती हैं या नहीं। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए।
मेडिको-लीगल रिपोर्ट में निष्पक्षता के निर्देश
इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दुर्घटना एवं अन्य मेडिको-लीगल मामलों में तैयार की जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की चोटों का सही आकलन किया जाए तथा रिपोर्ट तैयार करते समय किसी प्रकार का पक्षपात न हो। निर्धारित चिकित्सा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं जनपदवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सीधे व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के साथ आत्मीयता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति और उसके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थिति में होते हैं, इसलिए उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक बाइक सवार पति-पत्नी को चौपहिया वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय पति की मौत नमस्कार, आप देख रहे हैं INDIA18NEWS XYZ मैनपुरी से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। अपनी मां को अस्पताल में देखने के बाद बाइक से घर लौट रहे पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी शरद उर्फ सोनू, उम्र करीब 35 वर्ष, अपनी पत्नी खुशी के साथ अपनी मां को देखने के लिए द केयर हॉस्पिटल आए थे। बताया गया कि उनकी मां गीता का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। मां को देखने के बाद शरद और उनकी पत्नी बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सकवाई के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शरद उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी खुशी को भी चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया। दोनों को ईएमटी अश्वनी कुमार अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के मुताबिक, शरद की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उनकी शादी बिधूना क्षेत्र में हुई थी। जैसे ही परिवार को शरद की मौत की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद चौपहिया वाहन की एक अन्य चौपहिया वाहन से भी भिड़ंत हुई। हादसे के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और घटना की पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए INDIA18NEWS XYZ को सब्सक्राइब करें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। में हु आपकी खबर के साथ
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 
बाइक सवार पति-पत्नी को चौपहिया वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय पति की मौत
नमस्कार, आप देख रहे हैं INDIA18NEWS XYZ
मैनपुरी से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। अपनी मां को अस्पताल में देखने के बाद बाइक से घर लौट रहे पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी शरद उर्फ सोनू, उम्र करीब 35 वर्ष, अपनी पत्नी खुशी के साथ अपनी मां को देखने के लिए द केयर हॉस्पिटल आए थे। बताया गया कि उनकी मां गीता का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था।
मां को देखने के बाद शरद और उनकी पत्नी बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सकवाई के नजदीक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शरद उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी खुशी को भी चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया। दोनों को ईएमटी अश्वनी कुमार अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
परिजनों के मुताबिक, शरद की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उनकी शादी बिधूना क्षेत्र में हुई थी। जैसे ही परिवार को शरद की मौत की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद चौपहिया वाहन की एक अन्य चौपहिया वाहन से भी भिड़ंत हुई। हादसे के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और घटना की पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए INDIA18NEWS XYZ को सब्सक्राइब करें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
में हु आपकी खबर के साथ
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ओवैसी का तंज: “2017 में हारे, 2022 में हारे, अब कह रहे हैं 2027 में भैया आएंगे” ओवैसी का तंज: “2017 में हारे, 2022 में हारे, अब कह रहे हैं 2027 में भैया आएंगे”
    1
    ओवैसी का तंज: “2017 में हारे, 2022 में हारे, अब कह रहे हैं 2027 में भैया आएंगे”


ओवैसी का तंज: “2017 में हारे, 2022 में हारे, अब कह रहे हैं 2027 में भैया आएंगे”
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बमनौसी गांव में असमाजिक तत्वों का सक्रिय, जुआ-सट्टे का खुलेआम चल रहा है खेल, चौकी पुलिस कर रही है अनदेखी समाज सेवी सत्यवीर ने उठाई आवाज, कादर चौक थाना प्रभारी को भेजा शिकायती पत्र| उझानी (बदायूॅं) / थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में असमाजिक तत्व सक्रिय होने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नशे और जुआ-सट्टे का खेल सरेआम शुरु हो गया है। असामाजिक तत्व गांव के भोले-भाले लोगों और नाबालिग बच्चों में नशे और जुआ-सट्टे की लत लगा कर गांव का भविष्य खराब कर रहे हैं संबंधित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी शिकायत के बाबजूद भी अनदेखी कर रहे हैं। जिससे असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाज सेवी सत्यवीर सिंह यादव ने गांव में असमाजिक तत्वों की सक्रियता को लेकर कादर चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र भेज कर गांव में सक्रिय अराजक तत्वों को गांव से बाहर करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक को भेजें गये पत्र में श्री यादव ने कहा है कि ग्राम बमनौसी स्थिति स्कूल चौराहे पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। देखते ही देखते लोग ताश जुआ शुरू कर देते हैं, जो यह ताश का खेल देर रात तक बेरोकटोक चलता है। पत्र में लिखा है कि स्कूल चौराहे के पास में जच्चा-बच्चा केन्द्र अस्पताल भी है जहां आशाओं व मरीजों का आना-जाना रहता है। मुहल्ले के नाबालिग व बालिग बच्चे सुबह से ही गुल्ली मार खेलना शुरू कर देते हैं। यह खेल शाम सूर्यास्त तक चलता रहता है। स्वास्थ्य विभाग के लोग अवारा लड़कों के जुआ, गाली-गलौच और उनके शोर-शराबे से आजिज आ चुके हैं। असमाजिक तत्व गांजा, शराब, तम्बाकू आदि सेवन करके गालियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करके गांव का वातावरण दूषित कर रहे हैं। किसी के मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
    1
    बमनौसी गांव में असमाजिक तत्वों का सक्रिय, जुआ-सट्टे का खुलेआम चल रहा है खेल, चौकी पुलिस कर रही है अनदेखी 
समाज सेवी सत्यवीर ने उठाई आवाज, कादर चौक थाना प्रभारी को भेजा शिकायती पत्र| उझानी (बदायूॅं) / 
थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में असमाजिक तत्व सक्रिय होने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नशे और जुआ-सट्टे का खेल सरेआम शुरु हो गया है।  असामाजिक तत्व गांव के भोले-भाले लोगों और नाबालिग बच्चों में नशे और जुआ-सट्टे की लत लगा कर गांव का भविष्य खराब कर रहे हैं संबंधित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी शिकायत के बाबजूद भी अनदेखी कर रहे हैं। जिससे असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाज सेवी सत्यवीर सिंह यादव ने गांव में असमाजिक तत्वों की सक्रियता को लेकर कादर चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र भेज कर गांव में सक्रिय अराजक तत्वों को गांव से बाहर करने की मांग की है। 
प्रभारी निरीक्षक को भेजें गये पत्र में श्री यादव ने कहा है कि ग्राम बमनौसी स्थिति स्कूल चौराहे पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। देखते ही देखते लोग ताश जुआ शुरू कर देते हैं, जो यह ताश का खेल देर रात तक बेरोकटोक चलता है। 
पत्र में लिखा है कि स्कूल चौराहे के पास में जच्चा-बच्चा केन्द्र अस्पताल भी है  जहां आशाओं व मरीजों का आना-जाना रहता है। मुहल्ले के नाबालिग व बालिग बच्चे सुबह से ही गुल्ली मार खेलना शुरू कर देते हैं। यह खेल शाम सूर्यास्त तक चलता रहता है। स्वास्थ्य विभाग के लोग अवारा लड़कों के जुआ, गाली-गलौच और उनके शोर-शराबे से आजिज आ चुके हैं। असमाजिक तत्व गांजा, शराब, तम्बाकू आदि सेवन करके गालियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करके गांव का वातावरण दूषित कर रहे हैं। किसी के मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    4
    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा
एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.