Shuru
Apke Nagar Ki App…
हक की आवाज लेकर गोंडवाना मैदान में आया, महिला के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपाया। निष्पक्ष सीमांकन और जांच की।उठी मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन का ऐलान।
Neelesh THAKUR
हक की आवाज लेकर गोंडवाना मैदान में आया, महिला के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपाया। निष्पक्ष सीमांकन और जांच की।उठी मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन का ऐलान।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, 10 हजार घूस न देने पर काटा गरीब का नाम पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, 10 हजार घूस न देने पर काटा गरीब का नाम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर रिश्वतखोरी का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत नारायणगंज तहसील और बीजाडांडी ब्लाक की ग्राम पंचायत उदयपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आठ सितंबर मंगलवार एक बजे जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करते हुए उदयपुर निवासी सुनील और विनीता साहू ने बताया कि पंचायत सचिव सियाराम और रोजगार सहायक बहाव मंसूरी ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। घूस न देने पर यह झूठा बहाना बनाकर उनका नाम सूची से काट दिया गया कि उनके पास चार पहिया वाहन है। पीडि़तों का आरोप है कि पूर्व में भी गबन के आरोपी रहे ये पदाधिकारी अमीरों से रिश्वत लेकर अपात्रों को लाभ दे रहे हैं, जबकि असल गरीब क्षतिग्रस्त कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। पीडि़तों ने दोषियों पर कार्रवाई और योजना में नाम जोडऩे की गुहार लगाई है। 000000000000000000000000000000000001
- हर अंत के बाद एक नई उम्मीद होती है ठोकरे ही सिखाती है चलना रुकना नहीं बस बढ़ते रहना एक खाता अनेक फायदे1
- धर्म संगठन कर्म किए जा आगे बढ़ेगा सही रास्ते सदा शांति शांति मिलती है कामयाबी मिलती है बम बम भोले जय श्री राम1
- नशे की जड़ तक पहुंची बालाघाट पुलिस, ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश बालाघाट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई थाना चांगोटोला में दर्ज अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। रिमांड में पूछताछ से मिले अहम सुराग पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक, दुलामनी गुआल और महेन्द्र मलिक को पुलिस रिमांड पर लेकर गांजा तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को ओडिशा में गांजा सप्लायरों और गांजा की खेती करने वाले लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग मिले। इसके बाद बालाघाट पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर टीमों को ओडिशा रवाना किया। ओडिशा में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार बालाघाट पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महेन्द्र मलिक की निशानदेही पर ओडिशा के जिला बौध के ग्राम सिगाड़ी में दबिश दी। यहां गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों सुरेश वारिक और सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, तथा दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 17 हजार रुपये जब्त किए हैं। अब सप्लाई नेटवर्क की तलाश ओडिशा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बालाघाट लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें से सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा किसके माध्यम से बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था, इसकी आपूर्ति किन लोगों तक होनी थी और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बालाघाट पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब केवल नशे के कारोबारियों तक सीमित कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि नशे की सप्लाई की जड़ और उसके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वीडियो एंकरिंग के लिए ओपनिंग लाइन: “बालाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब गांजा तस्करी की जड़ तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी है। बालाघाट से ओडिशा तक पुलिस की टीम ने दबिश दी और गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 किलो गांजा बरामद किया है।”2
- ग्राम पंचायत इमलिया टिकारी के अंतर्गत आने वाली गौशाला खुल चुकी है विगत चार पांच बरसों से बंद गौशाला खुल चुकी है इस फोटो वीडियो के माध्यम से दिखाया जा रहे हैं कि इधर जानवर पशुओं को कैसे रखा जा रहा है और जगह-जगह घूम रहे गाय बछड़ों को लाया जा रहा है4
- 🔴 पंक्चर की दुकान में मजदूर बने थाना प्रभारी, 16 घंटे इंतजार के बाद एक साल से फरार पत्नी के हत्यारे को पकड़ा1
- ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।1
- डिंडोरी जिला में प्रस्तावित बांधो को लेकर डिंडोरी जिला मुख्यालय में धरना एवं महा आंदोलन किया गया। मारवाही बाँध निरस्त करो बसनिया बाँध निरस्त करो शोभापुर बाँध निरस्त करो बिठलदेह बाँध निरस्त करो बुढ़नेर बाँध निरस्त करो गाँव की सरकार और पंचायत को ताकत दो।1
- 🔴 जबलपुर में सांड ने युवक को उठाकर सड़क पर पटका, इलाज के दौरान मौत जबलपुर। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। हनुमानताल क्षेत्र में सड़क पर लड़ रहे दो सांडों के बीच से गुजर रहे एक युवक पर अचानक हमला हो गया। एक सांड ने युवक को उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मृतक की पहचान गोराबाजार निवासी रवि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि दूध का कारोबार करता था। घटना 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। सड़क पर लड़ रहे थे दो सांड जानकारी के अनुसार, हनुमानताल क्षेत्र में सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हो गया था। इसी दौरान रवि यादव वहां से गुजर रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांडों को हटाने के लिए पानी डालना शुरू किया। इसी बीच एक सांड ने पीछे से रवि पर हमला कर दिया और उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद दोनों सांड वहां से भाग गए। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हनुमानताल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक दूध व्यवसायी था और घटना के समय दूध लेकर आया था। शहर में 20 हजार से ज्यादा आवारा मवेशी नगर निगम अधिकारी के अनुसार, जबलपुर शहर में 20 हजार से अधिक आवारा मवेशी मौजूद हैं। इन्हें पकड़ने के लिए करीब 80 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है और प्रतिदिन 70 से 80 मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। हालांकि, निगम के सामने सबसे बड़ी समस्या पकड़े गए मवेशियों को रखने की है। उपलब्ध व्यवस्थाओं में सीमित संख्या में ही मवेशियों को रखा जा सकता है। घटना के बाद एक बार फिर शहर में आवारा मवेशियों से लोगों की सुरक्षा और नगर निगम की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1