logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस तथा नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने वीरवार सुबह एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक लगाई गई, जिसका मुख्य उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मिनी मैराथन में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग, एसी टू डीसी चिराग शर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अत्री, डीएफओ अंकित सिंह, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, डीएसपी नितिन चौहान, एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा सहित कई अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उनके साथ शहर के गणमान्य नागरिक, बच्चे, युवा और अन्य धावक भी शामिल हुए। मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले उपायुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई। वहीं, एसपी ने भी बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मिनी मैराथन की समाप्ति पर पक्का भरो चौक पर विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित किए गए। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में हाई स्कूल चौकी जमवालां की कामिनी पहले, हिम अकादमी स्कूल की प्रियांशी वशिष्ठ दूसरे, चौकी जमवालां की धनेश्वरी तीसरे, इसी स्कूल की शबनम चौथे और मनीता पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर-16 ब्वॉयज में हिम अकादमी के रकुल प्रथम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के पंकज खरयाल द्वितीय, सिल्वर बैल्स स्कूल के अर्पित तृतीय, न्यू गुरुकुल के कौशल ठाकुर चतुर्थ और नक्ष चौहान पंचम स्थान पर रहे। 16 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में डिग्री कालेज की राशि ने पहला, इसी कालेज की सुहानी ने दूसरा, धलोट की शिवाली ने तीसरा, डिग्री कालेज की ऋचा ने चौथा और कुठेड़ा स्कूल की शाइन ने पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि पुरुषों के वर्ग में रोहड़ू के आर्यन पहले, ताल क्षेत्र के गांव पट्टियां के आदित्य दूसरे, गांव ककरू के नवीन तीसरे, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव उबक के अतुल चौथे और गांव अवाह देवी के दीपक पांचवें स्थान पर रहे। यह मिनी मैराथन नशे के विरुद्ध जागरुकता पैदा करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें डीसी, एसपी, अन्य अधिकारियों, बच्चों और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

10 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
10 hrs ago

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस तथा नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने वीरवार सुबह एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक लगाई गई, जिसका मुख्य उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मिनी मैराथन में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग, एसी टू डीसी चिराग शर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अत्री, डीएफओ अंकित सिंह, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, डीएसपी नितिन चौहान, एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा सहित कई अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उनके साथ शहर के गणमान्य नागरिक, बच्चे, युवा और अन्य धावक भी शामिल हुए। मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले उपायुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई। वहीं, एसपी ने भी बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मिनी मैराथन की समाप्ति पर पक्का भरो चौक पर विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित किए गए। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में हाई स्कूल चौकी जमवालां की

कामिनी पहले, हिम अकादमी स्कूल की प्रियांशी वशिष्ठ दूसरे, चौकी जमवालां की धनेश्वरी तीसरे, इसी स्कूल की शबनम चौथे और मनीता पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर-16 ब्वॉयज में हिम अकादमी के रकुल प्रथम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के पंकज खरयाल द्वितीय, सिल्वर बैल्स स्कूल के अर्पित तृतीय, न्यू गुरुकुल के कौशल ठाकुर चतुर्थ और नक्ष चौहान पंचम स्थान पर रहे। 16 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में डिग्री कालेज की राशि ने पहला, इसी कालेज की सुहानी ने दूसरा, धलोट की शिवाली ने तीसरा, डिग्री कालेज की ऋचा ने चौथा और कुठेड़ा स्कूल की शाइन ने पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि पुरुषों के वर्ग में रोहड़ू के आर्यन पहले, ताल क्षेत्र के गांव पट्टियां के आदित्य दूसरे, गांव ककरू के नवीन तीसरे, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव उबक के अतुल चौथे और गांव अवाह देवी के दीपक पांचवें स्थान पर रहे। यह मिनी मैराथन नशे के विरुद्ध जागरुकता पैदा करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें डीसी, एसपी, अन्य अधिकारियों, बच्चों और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पीपलू मेले की पवित्र भूमि पर, आदरणीय दविंद्र भुट्टो जी के पारंपरिक टमक वादन ने हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर दिया। उनकी इस प्रस्तुति ने मेले की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया और हमारी लोक विरासत के प्रति गर्व का भाव जगाया। यह संदेश दिया गया कि ऐसी लोक कलाएँ ही हमारी सच्ची पहचान हैं।
    1
    पीपलू मेले की पवित्र भूमि पर, आदरणीय दविंद्र भुट्टो जी के पारंपरिक टमक वादन ने हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर दिया। उनकी इस प्रस्तुति ने मेले की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया और हमारी लोक विरासत के प्रति गर्व का भाव जगाया। यह संदेश दिया गया कि ऐसी लोक कलाएँ ही हमारी सच्ची पहचान हैं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊना जिले में एक मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा हो गया है।
    1
    ऊना जिले में एक मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा हो गया है।
    user_247 superfast ks
    247 superfast ks
    ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला स्तरीय पीपलू मेले के दूसरे दिन वीरवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलाकारों ने लोकगीतों, लोकनृत्यों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत किया। विधायक विवेक शर्मा ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    जिला स्तरीय पीपलू मेले के दूसरे दिन वीरवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलाकारों ने लोकगीतों, लोकनृत्यों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत किया। विधायक विवेक शर्मा ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बम्म में स्थानीय लोगों ने एक जल सेवा छबील और पकौड़े के भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने वहां उपस्थित सभी लोगों को पानी और पकौड़े वितरित किए।
    1
    बम्म में स्थानीय लोगों ने एक जल सेवा छबील और पकौड़े के भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने वहां उपस्थित सभी लोगों को पानी और पकौड़े वितरित किए।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सरगल चौक में सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस पहल के तहत, 4 हजार लीटर मीठे पानी की छबील लगाकर उसका वितरण किया गया, साथ ही 50 किलो चने का भी वितरण किया गया।
    1
    निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सरगल चौक में सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस पहल के तहत, 4 हजार लीटर मीठे पानी की छबील लगाकर उसका वितरण किया गया, साथ ही 50 किलो चने का भी वितरण किया गया।
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने हाल ही में नशे और चोरियों से संबंधित विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस के उन कदमों और प्रयासों की जानकारी साझा की है जो इन आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए उठाए गए हैं।
    1
    पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने हाल ही में नशे और चोरियों से संबंधित विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस के उन कदमों और प्रयासों की जानकारी साझा की है जो इन आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए उठाए गए हैं।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ऊना जिले में आयोजित जिला स्तरीय पिपलू मेला के दूसरे दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    1
    ऊना जिले में आयोजित जिला स्तरीय पिपलू मेला के दूसरे दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची और दमकल की पाँच गाड़ियाँ आग बुझाने में जुट गईं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालाँकि समय पर हुई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची और दमकल की पाँच गाड़ियाँ आग बुझाने में जुट गईं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालाँकि समय पर हुई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_247 superfast ks
    247 superfast ks
    ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के तुगड़ी में पैराफिट न होने के कारण सड़क पर लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से सड़क पर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने और आवश्यक पैराफिट लगाने की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    बिलासपुर जिले के तुगड़ी में पैराफिट न होने के कारण सड़क पर लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से सड़क पर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने और आवश्यक पैराफिट लगाने की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.