Shuru
Apke Nagar Ki App…
Patna Bihar
नीतीश उजाला
Patna Bihar
More news from बिहार and nearby areas
- कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) नई दिल्ली 15 अप्रैल 2026-नई दिल्ली:-कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है। संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है।सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है। वो सिर्फ़ delimitation और gerrymandering के जरिए सत्ता हथियाने का प्रयास है।जाति जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर OBC, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में “हिस्सा चोरी” बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के साथ भी किसी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे।2
- नेपाल ने चुपचाप बदल दिया नियम? हिंदू-मुस्लिम वाला सच क्या है 🤔 सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से फैल रहा है… कहा जा रहा है कि नेपाल ने धर्म के आधार पर एंट्री के नियम बदल दिए हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ है… या फिर कुछ और खेल चल रहा है? इस वीडियो में एक छोटा सा उदाहरण पूरा मामला समझा देगा — बस ध्यान से अंत तक देखिए…फॉलो नहीं किए हैं तो जरूर कर लीजिए ऐसे छोटे-मोटे अफवाह से आपको हमेशा रूबरू कराते रहा जाएगा निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #नेपाल_नया_नियम #क्या_सच_है #ViralClaim #HiddenTruth #NepalUpdate #BreakingNarrative #SocialMediaViral #ConfusingNews #RealOrFake #IndiaNepal #TrendingNow #FactOrRumor #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- । गुरुवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेम प्रसंग के मामले में एक अभियुक्त को किया ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 379/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता विनोद राम साकिन जोकहा थाना मनुआपुल।इनको प्रेम प्रसंग के मामले में गिरफ्तार किया गया।इनकी गिरफ्तारी इनकी घर से की गई।मेडिका जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।2
- Post by Jitu Yadav1
- टेंगरहा मीनापुर पंचायत गोरियामा मुजफ्फरपुर जिला 8431172
- दो से अधिक संतान छुपाने पर वार्ड पार्षद पद से हटाए गए एनामुल हक निर्वाचन आयोग का सख्त फैसला, वार्ड 24 में फिर होगा चुनाव मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। नगर निगम बेतिया के वार्ड संख्या 24 के पार्षद एनामुल हक को दो से अधिक संतान होने का तथ्य छुपाने के मामले में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। आयोग ने वाद संख्या 04/2025 की सुनवाई पूरी करते हुए यह सख्त निर्णय सुनाया। आदेश में कहा गया है कि एनामुल हक 4 अप्रैल 2008 के बाद दो से अधिक जीवित संतान होने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य थे। इसके बावजूद उन्होंने गलत शपथ पत्र और भ्रामक जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर पार्षद पद हासिल किया। आयोग ने बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 18(1)(एम) एवं 18(2) के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए पद से हटा दिया है। साथ ही वार्ड 24 का पद रिक्त घोषित कर पुनः चुनाव कराने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि एनामुल हक के खिलाफ गलत हलफनामा दाखिल करने और तथ्य छिपाने के मामले में अधिनियम की धारा 447 समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग ने मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में हुई देरी को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित जांच पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद बेतिया नगर निगम में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि एनामुल हक पर पूर्व में पद के दुरुपयोग और बैठकों में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप भी लगाए गए थे, जिनका जिक्र आयोग के फैसले में किया गया है।1
- Nitish kumar1
- ## जनगणना 2027 प्रशिक्षण का निरीक्षण, प्रगणकों को दिए जरूरी निर्देश **मझौलिया में 218 प्रगणक ले रहे प्रशिक्षण, मोबाइल स्विच ऑफ रखने की हिदायत** **बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट** **बेतिया।** मझौलिया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे प्रगणकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का निरीक्षण बीडीओ सह चार्ज अधिकारी डॉ. राजीव रंजन एवं नोडल पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को प्रशिक्षण के समय मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि आगामी जनगणना कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं सुपरवाइजर्स से जनगणना से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे और उन्हें इसके उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनगणना सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसांख्यिकीय आंकड़ों का सबसे विश्वसनीय स्रोत है। जानकारी के अनुसार, मझौलिया में कुल 218 शिक्षकों को प्रगणक के रूप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें से सात शिक्षक एईडीओ परीक्षा में प्रतिनियुक्ति के कारण अनुपस्थित पाए गए। डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी। वहीं 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसके तहत लोग स्वयं अपने आंकड़े दर्ज करेंगे और बाद में प्रगणक घर-घर जाकर उनका सत्यापन करेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रगणक प्रदीप कुमार पांडेय ने पेयजल की व्यवस्था की मांग उठाई, जिस पर बीडीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रखंड नाजिर को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्य में प्रखंड स्तर के 10 प्रशिक्षक शामिल हैं, जिनमें शमसे आलम, अनिल कुमार सिंह, अक्षय कुमार और शशि रंजन चौबे प्रमुख हैं। वहीं प्रखंड आईटी मैनेजर अरविंद ठाकुर एवं कार्यपालक सहायक अजय कुमार पंडित ने स्व-गणना प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी। फिलहाल जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय नजर आ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों के लिए खान-पान की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मझौलिया का कन्या मध्य विद्यालय परिसर गुलजार बना हुआ है।1
- *शिवहर में #जनगणना-2027 की तैयारी #तेज, 17 अप्रैल से शुरू होगी #डिजिटल स्व-गणना #प्रक्रिया* **************************** शिवहर/गुरुवार को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में "जनगणना-2027" से सम्बंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी द्वारा शिवहर जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के माध्यम से कल दिनांक-17.04.2026 से शुरू होने वाले स्व गणना (Self-Enumiration) के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि भारत कि जनगणना 2027 विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमों से CMMS के माध्यम से HLBC वेब पोर्टल se.census.gov.in के द्वारा किया जाना है। विदित हो कि जनगणना 2027 दो चरणों में सम्पादित किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के दौरान प्रगणकों के द्वारा घर-घर जा कर भवन / मकानों पर नंबर देना तथा आमजनों से 33 प्रश्नावली के माध्यम से (घर की भौतिक स्थिति, परिवार में सदस्यों की संख्या, शौचालय, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाये) जानकारी मांगी जायेगी।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) कार्य हेतु शिवहर जिला में जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है साथ ही जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है। शिवहर जिला में कुल 06 चार्ज है, जिसमें 05 ग्रामीण एवं 01 नगरीय चार्ज है। कुल अनुमानित मकान सूचीकरण ब्लॉको की संख्या 1231 है तथा सुरक्षित सहित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संख्या 1602 है जिनके द्वारा कार्य किया जाना है। प्रत्येक 6 प्रगणक पर 01 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। शिवहर जिला में जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला के दो मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित कराया गया है। इन मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा 24 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षत किया गया है। फील्ड प्रशिक्षकों के द्वारा सभी चार्जो के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य हेतु दिनांक-13.04.2026 से 24.04.2026 प्रशिक्षित कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा शिवहर जिला के सभी नागरिको से अनुरोध किया गया कि प्रथम चरण के अंतर्गत जनगणना-2027 में अपनी सफल भागीदारी के साथ दिये गये स्व-गणना (Self Enumiration) विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए अपने परिवार के ऑकड़ो की प्रविष्टि स्वयं करें ताकि त्रुटिरहित जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा सके। उक्त प्रेस वार्ता में जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जनगणना 2027 हेतु प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर मो० शकील अहमद उपस्थित थें। नमस्ते शिवहर डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट1