समस्तीपुर:DM की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जनगणना 2027 एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनगणना 2027 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि एचएलबी (HLB) क्रिएशन एवं जिओ टैगिंग का कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जिसे अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, स्व-गणना (Self Enumeration) के कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए बताया गया कि अब तक लगभग 13,700 स्व-गणनाएं की जा चुकी हैं, जिनमें से 11,700 व्यक्तियों द्वारा इसे अंतिम रूप से लॉक किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कर्मी भी स्व-गणना का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि प्रगणकों को घर-घर सत्यापन के दौरान सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मियों, चार्ज ऑफिसर एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने का निदेश प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर लंबित मामलों का निष्पादन अगले तीन माह के भीतर किया जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अतिक्रमण से जुड़े सभी लंबित मामलों को आगामी तीन माह में निष्पादित कर अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर:DM की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जनगणना 2027 एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनगणना 2027 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि एचएलबी (HLB) क्रिएशन एवं जिओ टैगिंग का कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जिसे अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, स्व-गणना (Self Enumeration) के कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए बताया गया कि अब तक लगभग 13,700 स्व-गणनाएं की जा चुकी हैं, जिनमें से 11,700 व्यक्तियों द्वारा इसे अंतिम रूप से लॉक किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कर्मी भी स्व-गणना का कार्य शीघ्र पूर्ण
करें, ताकि प्रगणकों को घर-घर सत्यापन के दौरान सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मियों, चार्ज ऑफिसर एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने का निदेश प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर लंबित मामलों का निष्पादन अगले तीन माह के भीतर किया जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अतिक्रमण से जुड़े सभी लंबित मामलों को आगामी तीन माह में निष्पादित कर अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
- बिहार के समस्तीपुर में मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट, बेवजह घर से बाहर ना निकले, तापमान में अत्यधिक वृद्धि रहने की संभावना है, सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक धूप का प्रकोप अधिक रहेगा1
- #प्रधानमंत्री #झाल #मुरही #खाने #पहुंचे #नरेन्द्र__मोदी #facebookviral #facebookreelsviral #reelschallenge #हसनपुर_तक #PM PMO India #modi #pardhanmantri1
- झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल में स्थानीय दुकान पर झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। दुकान पर PM को देखने उमड़ी भीड़........1
- Post by PP News Koshi1
- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर वार्ड 43 स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में गर्भगृह के जीर्णोद्धार के बाद विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और राम भक्त हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों से साधु-संतों का आगमन हो चुका है, जिनका विधिवत स्वागत किया जा रहा है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य यजमान जितेंद्र ठाकुर उर्फ ददन ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी साधु-संतों और मंडलाधीशों का स्वागत किया। इस दौरान अयोध्या के संत रामबिहारी दास, आचार्य संजय कुमार झा, विकास झा, रामकुमार दास और रामदास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा है।1
- बेगूसराय जिले में वामपंथी आंदोलन के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता,पूर्व सांसद कॉ.सूर्य नारायण सिंह (सूरज दा) की जयंती बछवाड़ा पार्टी कार्यालय में मनाई गई। शामिल हुए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता।3
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- नवनिर्मित डिग्री कॉलेज की स्थिति बदहाल,बलिया में बिहार सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से निर्मित डिग्री कॉलेज रखरखाव के अभाव में बंद पड़ा है। इमारत पूरी तरह तैयार है, लेकिन अंदर का दृश्य चौंकाने वाला है। हर तरफ गंदगी, टूटे शीशे, बिखरा कचरा और देखरेख का नामोनिशान नहीं। यह हाल तब है जब इसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई घोषित किया जा चुका है। स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि उनके सामने ही कॉलेज बेकार पड़ा है।3