Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतरिया गांव की गौशाला में गोवंश की भूख-प्यास से मौत का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और ग्राम सरपंच ने इसे पूरी तरह झूठा बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था है। ग्राम सरपंच ने आरोप लगाया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक रंजिश के चलते सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित कर गांव और पंचायत की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। सरपंच के मुताबिक गौशाला को शासन से कोई अनुदान नहीं मिलता, इसके बावजूद पंचायत स्तर पर गोवंश की देखभाल की जा रही है। #Kawardha #Kabirdham #Chhattisgarh #Gaushala #CowProtection GaushalaNews ViralVideo Atariya LocalNews CGNews GroundReport SanjayYadav
Tv10mpcg
अतरिया गांव की गौशाला में गोवंश की भूख-प्यास से मौत का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और ग्राम सरपंच ने इसे पूरी तरह झूठा बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था है। ग्राम सरपंच ने आरोप लगाया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक रंजिश के चलते सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित कर गांव और पंचायत की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। सरपंच के मुताबिक गौशाला को शासन से कोई अनुदान नहीं मिलता, इसके बावजूद पंचायत स्तर पर गोवंश की देखभाल की जा रही है। #Kawardha #Kabirdham #Chhattisgarh #Gaushala #CowProtection GaushalaNews ViralVideo Atariya LocalNews CGNews GroundReport SanjayYadav
More news from Kabirdham and nearby areas
- कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब कवर्धा धर्मनगरी की प्राचीन मंदिर बूढ़ा महादेव से निकली भव्य एवं ऐतिहासिक पालकी यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब अंबेडकर चौक महामाया मंदिर के समीप में हुई भस्म आरती ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई है पालकी यात्रा श्रद्धालु थिरकते हुए दिखे ...1
- सेनानी 17वीं वाहिनी सरेखा एवं बाल प्रतिभा सम्मान पी.जी. कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर जागृति अभियान के तहत किया गया जागरूक। आज दिनांक 25.08.2026 को 17वीं वाहिनी छसबल, सरेखा, एवं पी.जी. कॉलेज बाल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइबर जागृति कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया। छ.ग. पुलिस के द्वारा पूरे प्रदेश में साइबर जागृति अभियान 15.08.2026 से 02.10.2026 तक संचालित हो रही है, इसी तारतम्य में आज साइबर थाना कवर्धा द्वारा 17वीं वाहिनी सरेखा के सहयोग से वाहिनी मुख्यालय में साइबर जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान साइबर विशेषज्ञ टीम द्वारा अधिकारी एवं जवानों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों जैसे- OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाईन नौकरी एवं निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी गई। सभी को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा अनजान या संदिग्ध लिंक APK FILE पर क्लिक न करें। उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से सेनानी 17वीं वाहिनी श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल, उप सेनानी श्री प्रमोद गुप्ता, सहायक सेनानी श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, सहायक सेनानी श्री बद्रीनाथ मिश्रा, सहायक सेनानी श्री शैलेन्द्र कुमार सेन एवं ऑनलाइन माध्यम से वाहिनी के सुदूर क्षेत्र के कंपनियों के अधिकारी/कर्मचारी एवं ऑफलाईन माध्यम से मुख्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों सहित कुल 800 लोग इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। कार्यशाला के माध्यम से सभी जवानों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर अपराधों से सतर्क एवं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।1
- बजाग जिला पंचायत देशवासियों के डिंडोरी उक्त क्षेत्र बजाग की गांवों की शाखाएं हैं उसकी 56 इंच पदों को हार्दिक शुभकामनाएं से पापड़ पढ़ो।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।मम,।मम्मममममम।।।।1
- खैरागढ़ में बी.एससी. केमिस्ट्री रिजल्ट पर बवाल, छात्रों का चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन! खैरागढ़ में बी.एससी. अंतिम वर्ष के रसायनशास्त्र (Chemistry) विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। परीक्षा परिणाम में संभावित गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य और आगे की पढ़ाई अधर में लटक गई है। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (Re-checking) की मांग की है। छात्रों की मुख्य मांगें: रसायनशास्त्र परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन। त्रुटि पाए जाने पर अंक सुधार। पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) फॉर्म की तिथि बढ़ाना। देखें पूरी रिपोर्ट और जानें क्या है पूरा मामला।1
- केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, 25 अगस्त मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत आठ स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और स्कूलों में नागरिकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज, ओटीपी, पिन, सीवीवी, क्यूआर कोड और संदिग्ध लिंक से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।1
- सावन मे बाबा बैधनाथ और माँ कामाख्या के दर्शन कर लौटे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सावन मे बाबा बैधनाथ और माँ कामाख्या के दर्शन कर लौटे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं भूपेंद्र सवन्नी का बिलासपुर स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सावन के पावन अवसर पर देवघर (झारखंड) स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम तथा गुवाहाटी (असम) स्थित माँ काली एवं माँ कामाख्या देवी के दर्शन कर मंगलवार को अपने गृह ग्राम परसदा आगमन पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्री कौशिक ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सावन मास में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और शक्ति पीठ कामाख्या में दर्शन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। गृह आगमन से पूर्व परंपरा के अनुसार विधि-विधान के साथ भैरव महाराज की विदाई पूजा संपन्न की गई। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रा की निर्विघ्न पूर्णता के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्री कौशिक को बधाई दी। श्री कौशिक ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह स्नेह ही मेरी ऊर्जा है।1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार 60 नग देशी शराब बिक्री करते अपचारी बालक पर क अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार 60 नग देशी शराब बिक्री करते अपचारी बालक पर की गयी विधि सम्मत कार्यवाही आज मंगलवार की दोपहर 3. 15 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौंकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 24.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र. 09 बिल्हा मे मनोज गेंदले का लडका घर मे भारी मात्रा मे शराब रख कर ब्रिकी कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा के पते पर जाकर तस्दीक किया जहाॅ अपचारी बालक मिला जिसके समक्ष घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 30 नग देशी प्लेन व 30 नग देशी मसाला कुल मात्रा 10.800 लीटर कीमती जुमला 5400 रूपये व अपचारी बालक के जेब मे रखे शराब ब्रिकी रकम 500 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायबोर्ड बिलासपुर पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।1