logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ई रिक्शा में जानलेवा हुआ सफ़र🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल The Aman Times | हरिद्वार/रुड़की 🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल रुड़की। मंगलौर कोतवाली के लंढौरा क्षेत्र के थिथौला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के 13 लोग चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

10 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
10 hrs ago

ई रिक्शा में जानलेवा हुआ सफ़र🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल The Aman Times | हरिद्वार/रुड़की 🚨 लंढौरा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 10 घायल रुड़की। मंगलौर कोतवाली के लंढौरा क्षेत्र के थिथौला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के 13 लोग चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🚨 उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू जारी, सीएम धामी ने दी जानकारी। The Aman Times | देहरादून 🚨 उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तरकाशी के विभिन्न ट्रैक रूट पर फंसे 136 लोगों में से 40 का आज रेस्क्यू कर लिया गया है। करीब 30–40 ट्रेकर्स ने ट्रैकिंग जारी रखने की इच्छा जताई है, जबकि 20 लोग कल स्वयं नीचे उतरेंगे। बाकी करीब 40 लोगों के रेस्क्यू की योजना कल के लिए तैयार की गई है। सीएम ने बताया कि बागेश्वर के पिंडारी ट्रैक पर सभी ट्रेकर्स सुरक्षित हैं। फंसे लोगों तक फूड पैकेट और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
    1
    🚨 उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू जारी, सीएम धामी ने दी जानकारी।
The Aman Times | देहरादून
🚨 उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तरकाशी के विभिन्न ट्रैक रूट पर फंसे 136 लोगों में से 40 का आज रेस्क्यू कर लिया गया है।
करीब 30–40 ट्रेकर्स ने ट्रैकिंग जारी रखने की इच्छा जताई है, जबकि 20 लोग कल स्वयं नीचे उतरेंगे। बाकी करीब 40 लोगों के रेस्क्यू की योजना कल के लिए तैयार की गई है।
सीएम ने बताया कि बागेश्वर के पिंडारी ट्रैक पर सभी ट्रेकर्स सुरक्षित हैं। फंसे लोगों तक फूड पैकेट और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 min ago
  • जब जनता सवाल करती है! तो मंत्री जी जनता के सवालों का जवाब न देकर मुंह मोड़ कर चल देते हैं! क्या जनता के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब ना देना ‌ मंत्री जी की मजबूरी है या मौजूदा सरकार की नाकामी बड़ा सवाल!
    1
    जब जनता सवाल करती है! 
तो मंत्री जी जनता के सवालों का जवाब न देकर मुंह मोड़ कर चल देते हैं!

क्या जनता के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब ना देना ‌ मंत्री जी की मजबूरी है या मौजूदा सरकार की नाकामी बड़ा सवाल!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    57 min ago
  • *उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी* *ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश* देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
    1
    *उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी*
*ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • दिनेश कश्यप नाथ जी राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा दल प्रकोष्ठ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव जी बजरंग सेना देश की सेना गौ माता को बचाया गया जिसमें संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी के कहने पर यह अभियान चलाया गया और बजरंग सेना सभी पदाधिकारी को सूचना दी गई विजय प्राप्त करें जय श्री राम जी पर्यावरण सेवा राष्ट्रीय सेवा को गौ माता सेवा यही हमारा संकल्प है जय श्री राम जी
    4
    दिनेश कश्यप नाथ जी 
राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा दल प्रकोष्ठ 
गौ माता को राष्ट्र माता  घोषित करें 
संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव जी 
बजरंग सेना देश की सेना 
गौ माता को बचाया गया जिसमें संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी के कहने पर यह अभियान चलाया गया और बजरंग सेना सभी पदाधिकारी को 
सूचना दी गई विजय प्राप्त करें जय श्री राम जी पर्यावरण सेवा राष्ट्रीय सेवा को गौ माता सेवा यही हमारा संकल्प है जय श्री राम जी
    user_दिनेश कश्यप नाथ जी
    दिनेश कश्यप नाथ जी
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Congress Attacks Government Over Fake Certificate Case. Arunabh Raturi Godiyal says probe should not be limited to lower-level employees, calls for investigation at higher levels Dehradun: Political tensions have intensified in Uttarakhand over the alleged fake certificate case. Congress state president Ganesh Godiyal has accused the government of targeting lower-level employees in the name of action while allegedly protecting those responsible at higher levels. Godiyal claimed that the alleged practice of preparing fake certificates has been continuing in the state for the past seven to eight years. He alleged that several people, from the lower levels to the higher levels, may be involved in the entire process. He said the investigation should not remain limited to employees but should probe the entire network involved in the alleged racket. The Congress state president also demanded an investigation into the possible role of the ministry in the matter. He said strict action should be taken against anyone found responsible for preparing or issuing fake certificates. The Congress has demanded a fair and comprehensive investigation into the entire matter. The focus is now on the direction and scope of the probe. The complete picture, including the level at which responsibility lies, is expected to become clear only after the investigation is completed.
    4
    Congress Attacks Government Over Fake Certificate Case. Arunabh Raturi

Godiyal says probe should not be limited to lower-level employees, calls for investigation at higher levels
Dehradun: Political tensions have intensified in Uttarakhand over the alleged fake certificate case. Congress state president Ganesh Godiyal has accused the government of targeting lower-level employees in the name of action while allegedly protecting those responsible at higher levels.
Godiyal claimed that the alleged practice of preparing fake certificates has been continuing in the state for the past seven to eight years. He alleged that several people, from the lower levels to the higher levels, may be involved in the entire process. He said the investigation should not remain limited to employees but should probe the entire network involved in the alleged racket.
The Congress state president also demanded an investigation into the possible role of the ministry in the matter. He said strict action should be taken against anyone found responsible for preparing or issuing fake certificates.
The Congress has demanded a fair and comprehensive investigation into the entire matter. The focus is now on the direction and scope of the probe. The complete picture, including the level at which responsibility lies, is expected to become clear only after the investigation is completed.
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर लाने हेतु टीमें जुटी ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर लाने हेतु टीमें जुटी उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन,वन विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में जुटी हैं। टीमों द्वारा ट्रैकिंग रूटों से देश-विदेश के ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के साथ ही उनके ठहरने, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। भोजवासा और चीड़बासा में रुके अधिकांश पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित वापस ले आया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम से निरंतर स्थिति की जानकारी ली जा रही है ।
    1
    ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर लाने हेतु टीमें जुटी 
ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर लाने हेतु टीमें जुटी 
उत्तरकाशी 
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन,वन विभाग,  एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ  ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में जुटी हैं।  टीमों द्वारा  ट्रैकिंग रूटों से देश-विदेश के ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के साथ ही उनके ठहरने,  भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।  भोजवासा और चीड़बासा में रुके अधिकांश पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित वापस ले आया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम से  निरंतर स्थिति की जानकारी ली जा रही है ।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • मां की ममता को देखकर लोग हुए हैरान जब एक बंदरिया का बच्चा नाले में लटक गया जब एक बंदरिया का बच्चा एक नाले पर लटक गया तो उसे समय बंदरिया ने सड़क पर जाकर गाड़ी वालों को रोक जिसमें एक गाड़ी वाला रुका और उसने डंडे से बंदरिया के बच्चे को बचाया देखकर वीडियो आप भी हो जाएंगे भावुक
    1
    मां की ममता को देखकर लोग हुए हैरान जब एक बंदरिया का बच्चा नाले में लटक गया
जब एक बंदरिया का बच्चा एक नाले पर लटक गया तो उसे समय बंदरिया ने सड़क पर जाकर गाड़ी वालों को रोक जिसमें एक गाड़ी वाला रुका और उसने डंडे से बंदरिया के बच्चे को बचाया देखकर वीडियो आप भी हो जाएंगे भावुक
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 min ago
  • DM देहरादून कार्यालय में समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें The Aman Times | देहरादून 🔴 समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक उत्पीड़न, मुआवजा, भूमि पैमाइश और अवैध निर्माण समेत 140 से अधिक शिकायतें रखीं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा, कानूनी सहायता और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
    1
    DM देहरादून कार्यालय में समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें

The Aman Times | देहरादून
🔴 समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक उत्पीड़न, मुआवजा, भूमि पैमाइश और अवैध निर्माण समेत 140 से अधिक शिकायतें रखीं।
डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा, कानूनी सहायता और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.