Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो महीने में ही उखड़ गई मंडी परिषद की सड़क अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील अंतर्गत तारापुर चौराहे से गुरौली गांव से सराय सागर तक जो अमौनी तारापुर संपर्क मार्ग के नाम से जानी जाती है जिसकी लंबाई 1.650 किमी. है। इस सड़क की मरम्मत जनवरी 2026 में हुई थी। सड़क 2 महीने के अंदर ही जगह जगह उखड़ गई जिसकी वजह से सड़क निर्माण में हुई धांधली की चर्चा जोर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बहुत ही कम मात्रा में तारकोल का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से सड़क पूरी तरह से टूट रही है।
शिव नारायण
दो महीने में ही उखड़ गई मंडी परिषद की सड़क अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील अंतर्गत तारापुर चौराहे से गुरौली गांव से सराय सागर तक जो अमौनी तारापुर संपर्क मार्ग के नाम से जानी जाती है जिसकी लंबाई 1.650 किमी. है। इस सड़क की मरम्मत जनवरी 2026 में हुई थी। सड़क 2 महीने के अंदर ही जगह जगह उखड़ गई जिसकी वजह से सड़क निर्माण में हुई धांधली की चर्चा जोर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बहुत ही कम मात्रा में तारकोल का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से सड़क पूरी तरह से टूट रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by A news 881
- प्रेस विज्ञप्ति स्मिता सहाय श्रीवास्तव रंगोत्सव 2026 में विशिष्ठ अतिथि के रूप में हुई सम्मानित अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व वंदना उपाध्याय ने आयोजित किया भव्य समारोह अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग में कार्यरत, मान्यता प्राप्त पत्रकार ,शिक्षाविद, समाजसेविका एडवोकेट स्मिता सहाय श्रीवास्तव को विशिष्ट अतिथि के रूप में उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक वंदना उपाध्याय, व प्रथम महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय जी ने कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित स्मिता सहाय श्रीवास्तव जी के कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया,साथ ही साथ आई हुई अन्य महिलाओं का स्वागत, सम्मान करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती श्रीवास्तव ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के दौर में समाज और देश का विकास तभी संभव है जब महिला सशक्तिकरण प्रभावी ढंग से आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, पूजा सनाढ्य, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मृता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी किया।1
- गाजियाबाद के नंदग्राम में उन्मादी भीड़ का सनातनी परिवार पर हमला. दाढ़ी वाले ने पीड़िता महिला को घसीट कर पीटा.. आरोप है कि कट्टरपंथियों का फरमान है बिहारियों को भगा देंगे हर बार की तरह इस बार भी सेक्युलर पुलिस ने पीड़ित हिंदुओं पर ही दिखाई धौंस और दोनों पक्षों को किया पाबंद1
- अयोध्या जिले में शहर के राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए,महिला जन सुनवाई के दौरान २२ महिलाओं द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनका समय पर निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए है,राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जन सुनवाई प्रचार प्रसार के अभाव में पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या कम है,जो महिलाएं मेरे द्वारा जन सुनवाई में नहीं पहुंच पा रही है सरकार द्वारा कई हेल्प लाइन नम्बर व मेल बनाए गए है उन पर अपनी शिकायत भेज सकती है,पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार प्रयासरत है।शहर के राजकीय अतिथि गृह में महिला जन सुनवाई के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही,पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र,जिला प्रोवेशन अधिकारी अयोध्या अश्वनी शुक्ल,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला,सुधा वर्मा महिला वन स्टाफ सेंटर चौकी प्रभारी,मीनाक्षी सीडीपीओ,डाक्टर संदीप शुक्ल स्वास्थ्य विभाग,पल्लवी दीक्षित चाइल्ड हेल्प लाइन अयोध्या,प्रभामणि पाल प्रभारी वन स्टाफ सेंटर अयोध्या, ओम प्रकाश उपनिरीक्षक,नेहा इशारार महिला उपनिरीक्षक,परमात्मा राम आरक्षी आदि लोग मौजूद रहे।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- सुल्तानपुर में अखिल भारतीय सनातन परिवार की ओर से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। संगठन की ओर से यह भी मांग की गई कि देशभर में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद अखिल भारतीय सनातन परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मीडिया से रूबरू होते हुए गौ रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान और अपनी मांगों को विस्तार से रखा।2
- Post by A news 881
- श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से गोविन्द देव गिरि जी महाराज के मुखारविंद से अयोध्या ग्राम सभा सरायरासी में 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह की ओर से किया जा रहा है। श्री राम कथा महोत्सव में परम पूज्य श्री गोविन्द देव गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। वे प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री राम कथा का वाचन करेंगे। आयोजन का शुभारंभ चैत्र प्रतिपदा से होगा। जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर ग्राम सभा सरायरासी सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1