Shuru
Apke Nagar Ki App…
2014 me desh aajad huaa ye kha rahe hai ye khabr chhach hai aap log btaiye
NIRAJ KUMAR
2014 me desh aajad huaa ye kha rahe hai ye khabr chhach hai aap log btaiye
More news from Bihar and nearby areas
- पितृपक्ष मेला को लेकर ब्रह्मयोनि परिसर में वार्ड 44 पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान। सफाई पर्यवेक्षक साथ सभी सफाई कर्मी हुए शामिल।1
- देश भर का चुनाव लूटने के अपराध में ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए।* **देश भर का चुनाव लूटने के अपराध में ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए।* *दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र बिहार बंगाल के सारे चुनाव बेईमानी से जीते गये ये सभी चुनाव तत्काल प्रभाव से रद्द किये जाय।* *मोदी ने “लोकप्रियता” नहीं “लूटप्रियता” से चुनाव जीता है।* *:- संजय सिंह* *दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र बिहार बंगाल के सारे चुनाव बेईमानी से जीते गये ये सभी चुनाव तत्काल प्रभाव से रद्द किये जाय।* *मोदी ने “लोकप्रियता” नहीं “लूटप्रियता” से चुनाव जीता है।* *:- संजय सिंह*1
- घोडाडिहरी में आम के पेड़ के नीचे बैठे पति पर गिरा ठनका, मौत; पत्नी भी झुलसी, गांव में पसरा मातम मदनपुर प्रखंड के देवजरा थाना क्षेत्र के घोडाडिहरी गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार घोडाडिहरी निवासी विजय भुईयां (30 वर्ष), पिता बलराम भुईयां आहर पिंड के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और पेड़ पर ठनका गिर गया। ठनका की चपेट में आने से विजय भुईयां गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं पति को बुलाने पहुंची उसकी पत्नी कविता देवी भी ठनका की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। घटना के समय मृतक के बच्चे समेत गांव के अन्य बच्चे भी आसपास मौजूद थे, लेकिन बारिश शुरू होते ही वे वहां से भागकर अपने घर चले गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय भुईयां को मृत घोषित कर दिया। घायल कविता देवी का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही देवजरा थानाध्यक्ष कुशो कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि ठनका गिरने से हुई मौत के मामले में मृतक के आश्रितों को नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने के लिए अनुशंसा की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #Madanpur #Devjara #Aurangabad #ठनका #वज्रपात #मौत #घायल #बिहार_समाचार #मदनपुर_समाचार1
- बिहार में लड़की के साथ कर रहे जबरदस्ती उन लड़कों को जमुई पुलिस ने मारा गोली1
- कोंच थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षक को विभागीय प्रक्रिया के तहत अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है कोंच थाने के छह एएसआई एसआई में प्रोन्नत कोंच। कोंच थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षक को विभागीय प्रक्रिया के तहत अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में शैलेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार और ब्रजकिशोर सिंह शामिल हैं। एक साथ छह पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलने से थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी एएसआई को एसआई पद पर प्रोन्नति दी गई है। उन्होंने प्रोन्नत सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों के कार्य और जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर देती है। एसआई के रूप में पुलिस पदाधिकारियों से अनुसंधान, विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में अधिक सक्रियता की अपेक्षा रहती है। प्रोन्नति की जानकारी मिलने के बाद थाना परिसर में सहकर्मी पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों ने भी विभागीय दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।1
- औरंगाबाद खुद को प्रशिक्षु IPS अधिकारी बताकर लोगों को डराने और कथित तौर पर ठगी करने वाले एक युवक को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। खुद को प्रशिक्षु IPS अधिकारी बताकर लोगों को डराने और कथित तौर पर ठगी करने वाले एक युवक को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में जसोईया मोड़ के पास लोगों को अपने आप को प्रशिक्षु IPS बताकर भयभीत कर रहा था। सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। 📰 पूरी खबर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी अर्कदिबरिया, थाना टेकारी, जिला गया के रूप में हुई है। पूछताछ और गृह जिले से सत्यापन के बाद पुलिस का दावा है कि विकास कुमार कोई IPS अधिकारी नहीं है, बइसी ल्कि उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 में आरोपी ने कथित तौर पर खुद को पटना का SSP राजीव कुमार मिश्रा बताकर जहानाबाद रेल थाना को ट्रेन को बम से उड़ाने की सूचना दी थी। इस मामले में जहानाबाद रेल थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा, गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भी खुद को DSP बताकर कथित रूप से पैसे की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। औरंगाबाद पुलिस के अनुसार, नगर थाना में भी आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें फर्जी IPS बनकर धोखाधड़ी और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को प्रशिक्षु IPS बताते हुए सासाराम जेल अधीक्षक को फोन कर धमकाया था। वहीं, अपने आपको रोहतास SP बताकर कैमूर के मोहनिया थाना प्रभारी से कथित तौर पर स्कॉर्ट की मांग करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। 📋 आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास कुमार के खिलाफ: - नगर थाना औरंगाबाद कांड संख्या 598/26 - नगर थाना औरंगाबाद कांड संख्या 597/26 - मुफ्फसिल थाना गया कांड संख्या 664/26 - जहानाबाद रेल थाना कांड संख्या 56/23 दर्ज हैं। 🎤 आउट्रो तो फिलहाल औरंगाबाद पुलिस ने फर्जी IPS बनकर लोगों को डराने और कथित ठगी करने के मामले में विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच में आगे और क्या खुलासा होता है, यह आने वाले समय में सामने आएगा।1
- भवानोखाप नगर के पास पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर देशी शराब के साथ बाइक जब्त नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भवानोखाप नगर के पास से 30 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भवानोखाप नगर के पास मोटरसाइकिल को पकड़ा और तलाशी के दौरान उस पर लदी कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #अवैधशराब #शराबबरामद #पुलिसकार्रवाई #देशीशराब #Nabinagar #Aurangabad1
- Post by Om Singh1
- गया के जीबी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गया के जीबी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हेडलाइन: जीबी रोड पर दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत #गया #GBRoad #सड़कहादसा #दुर्घटना #GayaNews #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews1