सिद्ध पीठ सिधारिया माता महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की बृहद प्रदर्शनी का शुभारंभ कुशीनगर के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत सिधरिया स्थित सिद्ध पीठ सिधरिया माता महोत्सव के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहद विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय शेषनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र की सम्मानित जनता की उपस्थिति में किया गया।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना अत्यंत उपयोगी पहल है। प्रदर्शनी में सरकार की विगत 9 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक प्रदर्शन सामग्री, पोस्टर एवं सूचना पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण जनता को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर पर संचालित योजनाओं — जैसे आवास, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, किसान कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।प्रदर्शनी के दौरान विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में प्रदर्शनी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।यह प्रदर्शनी दिनांक 26 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
सिद्ध पीठ सिधारिया माता महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की बृहद प्रदर्शनी का शुभारंभ कुशीनगर के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत सिधरिया स्थित सिद्ध पीठ सिधरिया माता महोत्सव के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहद विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय शेषनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र की सम्मानित जनता की उपस्थिति में किया गया।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा
कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना अत्यंत उपयोगी पहल है। प्रदर्शनी में सरकार की विगत 9 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक प्रदर्शन सामग्री, पोस्टर एवं सूचना पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण जनता को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर पर संचालित योजनाओं — जैसे आवास, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, किसान कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की
विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।प्रदर्शनी के दौरान विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में प्रदर्शनी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।यह प्रदर्शनी दिनांक 26 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
- दूध के 6 बाल्टी से अवैध शराब 447 पाउच बरामद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री/निष्कर्षण/के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरवापट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कौवाखोर गाँव बरवापट्टी घाट के पास से 6 बाल्टे मे अग्रेजी शराब 8 pm कुल मात्रा 417 अदद पाउच प्रत्येक 180 ML, तथा एक दो मोटर साइकिल क्रमशः UP57BS7163 तथा UP57P3237 तथा दो अदद मोबाइल व 750 रु0 नगद के साथ 02 नफर अभियुक्तों 01. मनोज यादव पुत्र मोती यादव ग्राम जमुआन घाट थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, 02. उमेश यादव पुत्र गेना यादव ग्राम बैकुण्टपुर कोठी थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 037/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- राजकुमार चौहान के हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च, लोगों ने लगाया सरकार पर पक्षपात का आरोप, एंकर,,, चौहान समाज से उभरते हुए राजनेता जिला गोरखपुर के बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान के गोली मारकर हत्या के विरोध में आज जनपद कुशीनगर के चौहान समाज के लोगों ने बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च निकाला तथा अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि यह सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया से काम कर रही है, जिसके कारण हत्या आरोपी आज भी खुले में घूम रहा है और उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज चौहान समाज के संतोष चौहान, ग्रामप्रधान सुविंद चौहान, दिनेश चौहान, सभासद उपेंद्र चौहान , पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान आदि नेताओं के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।बायो हम आपको बता दे कि यह कैंडल मार्च जुलूस तरेया रोड स्थित दुदही ब्रह्मस्थान से होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण के बाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर समाप्त हुआ , जहां चौहान समाज के नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, चौहान समाज के लोगों का कहना था कि मृतक राजकुमार चौहान के पारिवारिक जनों को सरकार अहेतुक सहायता कम से कम 10 करोड़ उपलब्ध कराये और उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में रखा जाए, अगर यह सब मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारा समाज व्यापक पैमाने पर पूरे भारत में आंदोलन करने पर विवस हो जाएगा।3
- 🌅 चैती छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सिधुआँ-हिरनहा घाट पर दिखी भक्ति की छटा कुशीनगर | पड़रौना चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मनाए जा रहे चैती छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिल रही है। पड़रौना विकास खंड के सिधुआँ-हिरनहा छठ घाट पर व्रती महिलाओं का आस्था का कारवां लगातार बढ़ता नजर आया। सिधुआँ, सुखपुरा मोहन पट्टी, मुसहरी पट्टी, सिधुआँ स्थान, सिधुआँ-मिश्रौली और हिरनहा गांव से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं छठ घाट पर पहुंचीं। मंगलवार शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान सूप में जल, दूध, ठेकुआ और फल अर्पित कर सूर्य देव की पूजा की गई, जो आभार, तपस्या और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। 👉 पूजा विधि: व्रती महिलाएं नदी या तालाब में खड़े होकर सूप में ठेकुआ, फल व अन्य प्रसाद लेकर सूर्य देव को जल और दूध का अर्घ्य देती हैं। यह अनुष्ठान परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। बुधवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर व्रतियों ने उगते हुए सूर्य (उदीयमान भगवान भास्कर) को अर्घ्य देकर चैती छठ पर्व का समापन किया। अर्घ्य के बाद विधिवत पारण कर व्रत खोला गया। छठ घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम और चाय-पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तैयारियों में शोभिलाल, दीनानाथ यादव, आशुतोष उर्फ सन्नी यादव, अमित यादव, राजकुमार यादव, मुकेश यादव, सचिन यादव, अशोक यादव, लक्ष्मण यादव, मनोज, रामप्रसाद यादव और शिवकुमार समेत गांव के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। ➡️ कुल मिलाकर, सिधुआँ-हिरनहा छठ घाट पर चैती छठ पर्व श्रद्धा, अनुशासन और सामूहिक सहयोग का शानदार उदाहरण बनकर उभरा।6
- Post by Raju Kumar gavatam1
- रामकोला धर्मशमधा वार्ड नंबर. 12 में इस प्लांट के कारण लोगो को बहुत प्रॉब्लम हो रही है 👍1
- अम्मी की कसम! अब नही आने का! मुजफ्फरनगर में 6-8 दबंगों ने एक युवक को अपने अहाते में बंधक बनाया और आधे घंटे तक उसकी पिटाई की. यह लड़का पास के गांव में घूमने चला गया था. दबंगों ने पकड़ लिया.1
- माँ भगवती जागरण का आरती के साथ शुरू हुवा4
- राजकुमार चौहान के हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च, लोगों ने लगाया सरकार पर पक्षपात का आरोप, एंकर,,, चौहान समाज से उभरते हुए राजनेता जिला गोरखपुर के बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान के गोली मारकर हत्या के विरोध में आज जनपद कुशीनगर के चौहान समाज के लोगों ने बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च निकाला तथा अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि यह सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया से काम कर रही है, जिसके कारण हत्या आरोपी आज भी खुले में घूम रहा है और उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज चौहान समाज के संतोष चौहान, ग्रामप्रधान सुविंद चौहान, दिनेश चौहान, सभासद उपेंद्र चौहान , पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान आदि नेताओं के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।बायो हम आपको बता दे कि यह कैंडल मार्च जुलूस तरेया रोड स्थित दुदही ब्रह्मस्थान से होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण के बाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर समाप्त हुआ , जहां चौहान समाज के नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, चौहान समाज के लोगों का कहना था कि मृतक राजकुमार चौहान के पारिवारिक जनों को सरकार अहेतुक सहायता कम से कम 10 करोड़ उपलब्ध कराये और उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में रखा जाए, अगर यह सब मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारा समाज व्यापक पैमाने पर पूरे भारत में आंदोलन करने पर विवस हो जाएगा।3
- खड्डा रेलवे स्टेशन रोड से कट जाता है वार्ड नंबर 4 और 51