कोटवा लखनीपुर में 4 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां तेज पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत अंतर्गत लखनीपुर स्थित बाबा जेवहरी मठ पर 4 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में महंत श्यामसुंदर जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान यहां मेले जैसा भव्य आयोजन होगा, जिसमें बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार की दुकानें भी आएंगी, जहां खाने-पीने की चीजों से लेकर पूजा-पाठ से जुड़े सामान तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में इस महायज्ञ को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
कोटवा लखनीपुर में 4 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां तेज पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत अंतर्गत लखनीपुर स्थित बाबा जेवहरी मठ पर 4 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में महंत श्यामसुंदर जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान यहां मेले जैसा भव्य आयोजन होगा, जिसमें बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार की दुकानें भी आएंगी, जहां खाने-पीने की चीजों से लेकर पूजा-पाठ से जुड़े सामान तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में इस महायज्ञ को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
- Post by RAJA KUMAR1
- सुगौली के कैथवलिया में सिकरहना नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की हुई मौत। बताया गया कि बालक शौच के लिए गया था तभी पैर फिसल गया और नदी में डूब गया।1
- मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर चंपारण एक्सपो कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। *--आज दिनांक 26 मार्च से 5 दिन तक चंपारण एक्सपो के बैनर तले यह कार्यक्रम का संचालन होता रहेगा।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मोतिहारी 26 मार्च 2026 मोतिहारी:-आज चंपारण एक्सपो का प्रेस विज्ञप्ति श्रीमान को अवगत करा रहा हूं की 80 स्टाल लगा हुआ है आत्मनिर्भर बनने के लिए लघु उद्योग एक से एक चीज स्टाल में देखने का मौका मिल रहा है। मंचासीन मुजफ्फरपुर से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मैक्स वर्तमान विधायक प्रमोद कुमार वर्तमान लाल बाबूजी वर्तमान डीएसपी वन, वर्तमान साइबर डीएसपी पाराशर जी, गणमान्य गार्जियन उपस्थित आम आम जनता जनार्दन मालिक, मीडिया बंधु, पत्रकार बंधु, भी अपना रोल अदा किया है।पांच रोज स्टॉल चलेगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। संपर्क करेंगे उद्योग बढ़ेगा व्यापार बढ़ेगा। लोग में अमन चैन शांति कायम रहेगा। अपने देश भारत के प्रधानमंत्री का एक-एक शब्द आत्मनिर्भर बनना, बहुत बड़ा चीज अपने आप को जानना, तो आज 26 मार्च 26 को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। बहुत अच्छा लगा मैं सन ऑफ इंडिया दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार उपस्थित पुरस्कृत प्रधानमंत्री पुष्पित तान्या मुखिया जी,सिसवा के उपस्थित थे। एक-एक व्यक्ति का सम्मान हुआ। सुधांशु रंजन जी, हीरा चंद्र जी, आलोक जी, चेम्बर्स कॉमर्स के महेश जी अध्यक्ष जी, सभी साथी मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आज उद्घाटन किया गया। जो विगत पांच दिन चलेगा।1
- Post by Santosh kumar1
- बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के बॉडीगार्ड की सं'दिग्ध मौ'त, इलाके में मचा हड़कंप बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार नसीम अहमद के बॉडीगार्ड की सं'दिग्ध परिस्थिति में मौ'त हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ठेकेदार नसीम अहमद के अनुसार, उनका बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह रात में कमरे का दरवाजा बंद कर सोया था। सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे कई बार आवाज देकर बुलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो गुरप्रीत सिंह कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद उसे मृ'त घोषित कर दिया गया। नसीम अहमद ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने रात में सिर दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे आराम करने के लिए भेज दिया गया था। वह कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर सो गया, लेकिन इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौ'त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने श'व को कब्जे में लेकर पो'स्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृ'तक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के कादियात थाना क्षेत्र के सोलहपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह कई वर्षों से पश्चिम चंपारण के बेतिया में ठेकेदार नसीम अहमद के साथ बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृ'तक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पो'स्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौ'त के सही कारणों का पता चल सके।1
- बेतिया के गांधी सभागार में आयोजित बिहार दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया था। बहुत ही सुन्दर ढंग से यह तीन दिवसीय कार्यक्रम मनाया गया था।1
- पूर्वी चंपारण के चकिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बांस घाट स्थित कोन्हिया मठ परिसर में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामायण महायज्ञ के दौरान शुभ मुहूर्त में भगवान राम-जानकी, मां दुर्गा, विराट शिवलिंग एवं नंदी की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। रामायण महायज्ञ में यजमान के रूप में रघुनाथ प्रसाद सिंह अपनी धर्मपत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ उपस्थित रहे। आचार्य द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान कोन्हिया मठ का संक्षिप्त इतिहास भी बताया गया, जिसमें बाबा हनुमान दास जी महाराज की समाधि स्थल और उनके चमत्कारों का उल्लेख किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा मठ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। राम नवमी के अवसर पर आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना रहा।1
- माननीय विधायक बेबी कुमारी इंटर टॉपर्स सोनाली कुमारी के घर पहुंचीं और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया* जयचंद्र कुमार राज्य सचिव बिहार दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार प्रखंड मुशहरी के रतवारा सुस्ता निवासी सोनाली कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 465 अंक (93%) प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। सोनाली ने मुजफ्फरपुर जिला में दूसरा स्थान और बोचहां विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक प्रेरणादायक मिसाल स्थापित की है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर माननीय विधायक बेबी कुमारी स्वयं उनके घर पहुंचीं और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रतवारा निवासी अजय कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी ने कहा, “शिक्षा समाज के विकास का मूल आधार है।” उन्होंने सोनाली की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संजय पंडित बिजली मिस्त्री (इलेक्ट्रीशियन) का काम करके अपनी पुत्री सोनाली कुमारी की पढ़ाई करवाएं l उपस्थित अतिथि गण माननीय श्री मुकेश कुमार शर्मा (पूर्व मुखिया सुस्ता) कुन्दन कुमार,पिंटू श्रीवास्तव,आशीष कुमार,चुन्नू श्रीवास्तव,आदित्य राज,सौरभ कुमार1
- रामनवमी शांति व सौहार्द से मनाएं : डीएम बेतिया। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। मेला एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने तथा प्रभावी क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि बिना अनुमति कोई जुलूस या प्रतिमा स्थापना नहीं की जाएगी। मेला या जुलूस के दौरान डीजे बजाने, भड़काऊ या अश्लील गीत-नृत्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और उसकी वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं ड्रोन से निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन के दौरान घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही विद्युत विभाग को वायरिंग की जांच, स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट रखने तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है। जिला पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति कोई भी पदाधिकारी ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण में सतर्क रहने और अनाधिकृत जुलूसों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बाइकर गैंग पर विशेष नजर रखने और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जिले में रामनवमी का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा।1