*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर* *भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा शनिवार को श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर, डेरापुर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, अधिशासी अधिकारी डेरापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर* *भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा शनिवार को श्री कपालेश्वर
महादेव मंदिर, डेरापुर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा
के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के
लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, अधिशासी अधिकारी डेरापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मारकंडेश्वर तिराहे के पास विमल क्लीनिक और तृप्ति मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी अनियमितताएं पकड़ीं। एसीएमओ (ACMO) अरविंद भूषण के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, जहां क्लीनिक और मेडिकल स्टोर में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को विमल क्लीनिक में डॉक्टर की गैरमौजूदगी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मारकंडेश्वर तिराहे के पास विमल क्लीनिक और तृप्ति मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी अनियमितताएं पकड़ीं। एसीएमओ (ACMO) अरविंद भूषण के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, जहां क्लीनिक और मेडिकल स्टोर में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को विमल क्लीनिक में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में एक अन्य व्यक्ति द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया। इस क्लीनिक में आंखों का इलाज किया जा रहा था टीम ने क्लीनिक में मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमों के विपरीत गंभीर मामला माना। वहीं, तृप्ति मेडिकल स्टोर की जांच में भी रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में एक अन्य व्यक्ति द्वारा मरीजों को दवाएं दिए जाने की बात सामने आई। निरीक्षण के दौरान मिली इन अनियमितताओं पर एसीएमओ अरविंद भूषण ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना योग्य चिकित्सक या पंजीकृत फार्मासिस्ट के चिकित्सा सेवाएं और दवा वितरण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने गेट पर रोका, टला बड़ा खेल उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।2
- डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?1
- माती कोर्ट ने महिला को छत से गिरा देने और इलाज के दौरान मौत होने के मामले में अभियुक्त को सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित महिला को छत से गिरा देने और इलाज के दौरान मौत होने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 4 ने अभियुक्त लवकेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम चाँदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 7 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।1
- जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला4
- जालौन में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी की फोटो-वीडियो शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार। जालौन में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी की फोटो-वीडियो शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार जालौन। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बाल अश्लीलता (Child Sexual Abuse Material - CSAM) से संबंधित फोटो और वीडियो पोस्ट व शेयर कर रहा था। साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को न देखें, न डाउनलोड करें और न ही शेयर करें। ऐसी गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और दो�1