अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवादा में जनवादी संगठनों की विशाल रैली महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग संजय वर्मा नवादा, 09 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न जनवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नवादा नगर में एक आकर्षक एवं विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को संवैधानिक अधिकार, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं पर होने वाली हिंसा की समाप्ति, समान काम के लिए समान मजदूरी, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी और सामाजिक समानता की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व एडवा की सचिव विनीता कुमारी, सीपीएम के वरिष्ठ नेता प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, श्रमिक नेता कामरेड रामरतन सिंह, सीपीएम के जिला सचिव दानी विद्यार्थी, विजय कुमार और सीमा कला सहित कई जनवादी संगठनों के नेताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो भी अधिकार मिले हैं, वह लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार देश को कॉरपोरेट शक्तियों के हाथों सौंपने की दिशा में काम कर रही है और धीरे-धीरे संविधान प्रदत्त अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1908 में न्यूयॉर्क की कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिला मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस, बेहतर मजदूरी और मतदान के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिससे दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरणा मिली। पुष्पा कुमारी ने सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवादा में जनवादी संगठनों की विशाल रैली महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग संजय वर्मा नवादा, 09 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न जनवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नवादा नगर में एक आकर्षक एवं विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को संवैधानिक अधिकार, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं पर होने वाली हिंसा की समाप्ति, समान काम के लिए समान मजदूरी, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी और सामाजिक समानता की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व एडवा की सचिव विनीता कुमारी, सीपीएम के वरिष्ठ नेता प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, श्रमिक नेता कामरेड रामरतन सिंह, सीपीएम के जिला सचिव दानी विद्यार्थी, विजय कुमार और सीमा कला सहित कई
जनवादी संगठनों के नेताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो भी अधिकार मिले हैं, वह लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार देश को कॉरपोरेट शक्तियों के हाथों सौंपने की दिशा में काम कर रही है और धीरे-धीरे संविधान प्रदत्त अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1908 में न्यूयॉर्क की कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिला मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस, बेहतर मजदूरी और मतदान के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिससे दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरणा मिली। पुष्पा कुमारी ने सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर किया गया।
- पटना जंक्शन चलते हुए ट्रेन में चैन कॉलिंग करता है बच्चा 15 साल का1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपने 65 साल के ससुर पर शादी के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। मार्च 2024 में पति की बीमारी से मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़कर कहा कि “तुम भी अकेली हो और मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।” महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी ससुर का समर्थन करने लगे। जेठ ने भी उसे ससुर की बात मानने के लिए कहा। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है।1
- 🗣️*इससे बड़ा अपराध कोई नहीं है...??* *प्रेमानंद जी के अनमोल विचारों की लाइक शेयर जरूर करें* 👍❤️1
- Bihar will never get a Chief Minister like Nitish Kumar again, people will remember fo… more1
- दानापुर जंक्शन का यह वीडियो है भाई #shuruapps #funny #trending #madhepuranews #patnanews1
- वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की निगरानी में सूखे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07.03.2026 को #अगमकुआँ थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को नशीले पदार्थों के साथ #गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से Alprazolam की 10800 टैबलेट, Lecgesic इंजेक्शन 60 पीस, Silent इंजेक्शन 52 पीस, Talgesic इंजेक्शन 59 पीस, Rainkout इंजेक्शन 10 पीस, Zepine इंजेक्शन 130 पीस, Unlabelled Ampules इंजेक्शन 90 पीस, Avil इंजेक्शन 10600 पीस, Fenargan इंजेक्शन 330 पीस तथा एक मोटरसाइकिल #बरामद की गई है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADDNewsLive #Patna Police #Bihar Police #agamkuaps PATNA POLICE1
- *इतना मत देखो कि तुम्हें कोई कुचल दे* 👏 _राधे राधे राधे राधे_ ❤️👍 *Agree ?* *Yes ❤️* *No 👍*1