Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजल की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई - यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई - यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीज़ल टीम ने पकड़ा - पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है - ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप - एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश - डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।
Aditya pandey
डीजल की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई - यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई - यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीज़ल टीम ने पकड़ा - पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है - ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप - एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश - डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पडरौना शहर मे धूम धाम से निकाला गया गणगौर विदाई समारोह का शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा लगभग 25 वर्षो से मनाया जाता है इस कार्क्रम में महिलाओं की भव्य एवं उत्साहपूर्ण महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जो माँ गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी क्रम में आयोजित इस विदाई समारोह में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना एवं समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित भव्य विदाई शोभायात्रा नगर के साहबगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर चौराहा, अग्रवाल विवाह भवन, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माँ गौरा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का परिचय देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल, अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने कहा कि सभी महिलाओं के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।4
- ईद नमाज के बाद शिया समुदाय ने जताया शोक, काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि, खबर का असर संवाददाता कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में आज शनिवार, दिनांक 21-03-2026 को ईद की नमाज़ के बाद एक भावुक दृश्य देखने को मिला। शिया समुदाय के लगभग 10-15 लोगों ने शिया मस्जिद में एकत्र होकर ईरान के राष्ट्रपति खामनेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।इस दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।यह कार्यक्रम सादगी और शांति के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें समुदाय के लोगों ने दुख की इस घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश भी दिया।1
- ब्रेकिंग कुशीनगर, - बिना रजिस्टर्ड अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत - पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई ओटलाल कुशवाहा की मौत - मौत के बाद अस्पताल में काम कर रहे सभी लोग अस्पताल छोड़कर भागे - सील हो चुके ऑपरेशन थिएटर का ताला तोड़कर अस्पताल में किया जा रहा था ऑपरेशन का काम - कुशीनगर जिले के खड्डा नगर में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल का पूरा मामला1
- 🔵सेवइयों की मिठास में घुला प्यार, ईद पर एकजुट दिखा कुशीनगर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। रहमतों और बरकतों का त्योहार ईद-उल-फितर जनपद में पूरे जज्बे, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंजती रहीं और लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की सलामती, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दिल से दुआएं मांगीं। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे माहौल को मोहब्बत और अपनापन से सराबोर कर दिया। इस मौके पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने भेदभाव भुलाकर एकता की मिसाल पेश की। ईदगाहों के बाहर और गलियों में भाईचारे की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। ने परिधान, हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां और चेहरों पर मुस्कान हर तरफ खुशियों की झलक दिखाई दी। बच्चों ने ईदी पाकर खुशी जताई तो घरों में सेवइयों, शीरखुर्मा और लजीज पकवानों की महक ने त्योहार की मिठास को और बढ़ा दिया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा कराया और रिश्तों की मिठास को और गहरा किया। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता की भी खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं। 🔴 प्रशासन रहा मुस्तैद त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले के प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे लोगों ने बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठाया।ईद का यह पावन पर्व एक बार फिर यह संदेश दे गया कि जब दिलों में मोहब्बत और जुबां पर दुआ होती है, तो हर फासला मिट जाता है और समाज में अमन-चैन कायम होता है।1
- खड्डा (कुशीनगर)। ईद-उल-फितर का त्योहार नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह लगभग 9 बजे मुख्य ईदगाह मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज से पूर्व मौलाना सकील अहमद ने तकरीर करते हुए देश में अमन-शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था, पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मौलाना सकील अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और नमाज के पश्चात विशेष दुआ कराई गई। नमाज के दौरान ईदगाह में सभी नमाजियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। नमाज के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वरी वर्मा, सपा नेता अमर जायसवाल, कांग्रेस नेता अजय जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ईद के मौके पर खड्डा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर* पडरौना शहर मे धूम धाम से निकाला गया गणगौर विदाई समारोह का शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा लगभग 25 वर्षो से निकाला जाता है महिलाओं की भव्य एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता आज राधा महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जो माँ गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी क्रम में आयोजित इस विदाई समारोह में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना एवं समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित भव्य विदाई शोभायात्रा नगर के साहबगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर चौराहा, अग्रवाल विवाह भवन, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माँ गौरा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का परिचय देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल, राजेश सैनी. अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने कहा कि सभी महिलाओं के gउत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कुशीनगर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से कुशीनगर में किसानों को बड़ा नुकसान।गेहूं की फसलें खेतों में जमीन पर गिरकर (जमींदोज) हुई बर्बाद।हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसान चिंता बड़ी1
- 🔴 जनता लाइन में बेहाल, दुकानों पर हर दो दिन में बदल रहा सिलेंडर 🔵कुशीनगर में बड़ा खेल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू गैस की भारी किल्लत से आम जनता त्रस्त है। हालात यह हैं कि उपभोक्ता भोर से ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोग सरकार और व्यवस्था दोनों को कोसते नजर आ रहे हैं। पडरौना नगर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो इस संकट के पीछे चल रहे ‘काले खेल’ की पोल खोल रही है। बुढ़िया माई मंदिर के बगल में संचालित पकौड़ी दुकानों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह न केवल नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने जैसा है, बल्कि आम जनता के हिस्से की गैस पर भी डाका डालने के समान है। 🔴लाइन में जनता, दुकानों पर ‘नो टेंशन’ एक तरफ आम उपभोक्ता 20-25 दिन तक बुकिंग के बाद गैस के लिए तरस रहे हैं, वहीं इन दुकानों पर गैस की सप्लाई इतनी ‘स्मूद’ है कि हर दो दिन में नया सिलेंडर बदल दिया जाता है। यह व्यवस्था अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करती है। 🔴 कहां से आ रहे हैं इतने सिलेंडर? सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब गैस एजेंसियों के पास आम लोगों को देने के लिए सिलेंडर नहीं हैं, तो फिर इन दुकानदारों को लगातार सप्लाई कौन और कैसे दे रहा है? क्या इसके पीछे कोई संगठित ‘सिलेंडर सिंडिकेट’ काम कर रहा है? या फिर जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? 🔴 पूरा जिला चपेट में पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर के समीप स्थित पकौड़ी के दुकानो के यह कारनामे महज एक बानगी है। जिले के कसया, हाटा, तमकुहीराज और सेवरही जैसे इलाकों में होटल और दुकानों पर बेखौफ घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग धड़ल्ले से जारी है। यानी यह समस्या अब पूरे जिले में फैल चुकी है। 🔴 प्रशासन बना मूकदर्शक? इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस खेल के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक नहीं है, या फिर जानबूझकर धृतराष्ट्र बने बैठे हैं? यही वजह है कि आम उपभोक्ता यह जानना चाहता है कि उसके हिस्से की गैस आखिर जा कहां रही है? और इस पूरे खेल में कौन-कौन शामिल है? 🔴 तत्काल कार्रवाई की जाए जानकारों का कहना है कि समय रहते प्रशासन द्वारा इस ‘सिलेंडर खेल’ पर लगाम नहीं लगायी गयी , तो हालात और भयावह हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।1