रक्षाबंधन के अवसर पर जयनगर भारत-नेपाल सीमा पर भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। महिला विकास मंच, मधुबनी जिला इकाई की सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में SSB 48वीं बटालियन के अधिकारियों, पुरुष एवं महिला जवानों की कलाई पर राखी बांधी। तिलक, मिठाई और सम्मान के साथ जवानों के प्रति स्नेह एवं कृतज्ञता जताई गई। कार्यक्रम में महिला जवानों को राखी बांधना विशेष आकर्षण रहा। सदस्यों ने कहा कि सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान परिवार से दूर जरूर हैं, लेकिन देश का समाज उनके साथ खड़ा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधों का पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महिला विकास मंच जयनगर, मधुबनी और रोटी बैंक जयनगर के सदस्य मौजूद रहे। #रक्षाबंधन #जयनगर #मधुबनी #भारतनेपालसीमा #SSB #SSB48वीं_बटालियन #महिला_विकास_मंच #सीमाजवान #महिलाजवान #रक्षासूत्र #देशकीसुरक्षा #पौधरोपण #पर्यावरणसंरक्षण #DCNewsChannel

- नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में घरों, सड़कों और पुलों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज बहाव में इमारतें और बुनियादी ढांचा तिनके की तरह बहते नजर आए। तबाही के भयावह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल। #नेपाल #नेपालबाढ़ #नेपालआपदा #Flood #NepalFlood तबाही सैलाब प्राकृतिकआपदा BreakingNews NepalNews DCNewsChannel1
- प्राथमिक विद्यालय सिनुआर की जर्जर हालत पर विजय श्री टुना ने उठाई आवाज, मामला उजागर होते ही डीएम आनंद शर्मा पहुंचे मौके पर, बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला1
- विदेश जाना हुआ आसान दरभंगा में खुल गया मिथिला टेक्निकल अकैडमी1
- मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां। बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च। अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’ मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया। गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया। इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।1
- जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी1
- Post by Khabar halchal1
- सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने राखी पर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया यह पर्व सबों के लिए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। साथी उन्होंने कहा की कई अल्ट्रासाउंड केदो एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। जिसमें विनोद नर्सिंग होम कोतवाली चौक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र जयनगर शील किया गया है एवं प्रार्थमिकी दर्ज की गई है। सिविल सर्जन ने बताया की अवैध नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केदो पर बराबर छापेमारी की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में कई तरह की घटनाएं होती रहती है विनोद नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसाद के समय ऑपरेशन करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई तुरंत टीम पहुंचकर जांच किया और फिर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी जारी रहेगी।1
- जयनगर में अभया ब्रिगेड को मिली 3 स्कूटी और 2 बाइक, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बढ़ी सक्रियता, स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर होगी नियमित गश्ती1