logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार वापस, अवैध वसूली और लापरवाही के आरोपों की जांच तेज कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया पर लगे अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उनके अधिकार क्षेत्र से कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना हटाकर उनका प्रभार अजाक डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दिया गया है। वहीं, पूरे मामले की विभागीय जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को सौंपी गई है ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली का आरोपकटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र जैन ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि 21 जुलाई की रात वाहन जांच के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोककर 30 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार मौके पर 25 हजार रुपये नकद लिए गए, जबकि शेष 5 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम नहीं देने पर वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी गई। उन्होंने साक्ष्यों के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की है।चालक निलंबित, तीन थानों का प्रभार छीनामामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने प्रारंभिक जांच के बाद सीएसपी के चालक एवं आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीएसपी नेहा पच्चीसिया से तीन प्रमुख थानों का प्रभार वापस ले लिया गयाहत्या के मामले में भी उठे सवालसीएसपी नेहा पच्चीसिया पर एक हत्या के मामले में भी विभागीय लापरवाही के आरोप लगे हैं। आरोप है कि निर्धारित 90 दिनों की अवधि में न्यायालय में चालान पेश नहीं किए जाने के कारण आरोपी को डिफॉल्ट बेल मिल गई। इसके अलावा आरोपी ने न्यायालय में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि मामले में कानूनी लाभ पहुंचाने के एवज में उसकी कीमती जमीन को कम कीमत पर बेचने में भूमिका निभाई गई।कटनी पुलिस प्रशासन ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।एयर होस्टेस से पुलिस अधिकारी तक का सफरराजगढ़ जिले की पचोर निवासी नेहा पच्चीसिया ने अपने करियर की शुरुआत एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में की थी। बाद में उन्होंने MPPSC-2012 परीक्षा (अंतिम परिणाम 2016) में प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में चयन प्राप्त किया। उन्होंने गुना, भोपाल पुलिस मुख्यालय, खंडवा और मई 2025 से कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। गुना में महिला सुरक्षा के लिए शुरू किए गए "महिला मोबाइल पुलिस स्टेशन" जैसी पहल को सराहना मिली थी

17 hrs ago
user_Vikram Singh thakur
Vikram Singh thakur
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
f0fc5a5a-f5a5-4295-8e5f-dae0ba486e09

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया
    4
    विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प
न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी
मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ।
कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं।
कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report 🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज! दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
    1
    🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report
🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज!
दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए।
ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    1
    'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों  के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल जवाब
    1
    पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने
पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल  जवाब
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।
    4
    गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा।
इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर: मदन महल पुलिस का छापा, 249 लीटर अवैध शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत: करीब 1 लाख 85 हजार रुपये। स्थान: कालीमठ आमनपुर क्षेत्र, मदन महल थाना (जबलपुर)। गिरफ्तार आरोपी: मकान मालिक बिंदु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा। कारवाई: मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में दबिश; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच: सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, शराब के इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से छानबीन जारी है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
जबलपुर: मदन महल पुलिस का छापा, 249 लीटर अवैध शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
बरामद शराब की कीमत: करीब 1 लाख 85 हजार रुपये।
स्थान: कालीमठ आमनपुर क्षेत्र, मदन महल थाना (जबलपुर)।
गिरफ्तार आरोपी: मकान मालिक बिंदु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा।
कारवाई: मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में दबिश; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
आगे की जांच: सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, शराब के इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से छानबीन जारी है।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.