logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर में विद्या संबल योजना के फर्जी आदेश वायरल, CDEO ने कराया FIR, क्लॉक टॉवर थाना पुलिस करेगी जांच ... अजमेर में समग्र शिक्षा के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से विद्या संबल योजना के दो फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द अजमेरा ने बताया कि आदेश क्रमांक 445 दिनांक 25.08.2026 और क्रमांक 3341 दिनांक 26.08.2026 इस कार्यालय द्वारा जारी नहीं किये गए हैं। यह फर्जी आदेश वाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किये जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने क्लॉक टावर थानाधिकारी को पत्र लिखकर फर्जी आदेशों की गहन जांच की मांग की है ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।

2 hrs ago
user_PRADEEP CHOUDHARY
PRADEEP CHOUDHARY
पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago
41569cb3-1026-48b8-bead-88553c5d761b

अजमेर में विद्या संबल योजना के फर्जी आदेश वायरल, CDEO ने कराया FIR, क्लॉक टॉवर थाना पुलिस करेगी जांच ... अजमेर में समग्र शिक्षा के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से विद्या संबल योजना के दो फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द अजमेरा ने बताया कि आदेश क्रमांक 445 दिनांक 25.08.2026 और क्रमांक 3341 दिनांक 26.08.2026 इस कार्यालय द्वारा जारी नहीं किये गए हैं। यह फर्जी आदेश वाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किये जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने क्लॉक टावर थानाधिकारी को पत्र लिखकर फर्जी आदेशों की गहन जांच की मांग की है ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अर्जुनपुरा में बाइक हादसा, मोतिसा का बाडिया निवासी युवक की मौत, मांगलियावास थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा जागीर में वीएच फार्म हाउस के पास बाइक से गिरकर घायल हुए मोतिसा का बाडिया निवासी नेपाल सिंह की JLN अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने से हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। जांच ASI बाबू लाल कर रहे हैं।
    1
    अर्जुनपुरा में बाइक हादसा, मोतिसा का बाडिया निवासी युवक की मौत,
मांगलियावास थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा जागीर में वीएच फार्म हाउस के पास बाइक से गिरकर घायल हुए मोतिसा का बाडिया निवासी नेपाल सिंह की JLN अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
हादसा तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने से हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। जांच ASI बाबू लाल कर रहे हैं।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा मांगलियावास- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि पीले रंग की हाफ बाजू की टीशर्ट और काले रंग का पजामा पहने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भटसूरी से नाड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा नंबर 147/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी और कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान अवैध पिस्टल बेचने वाले आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र घीसाराम (24) निवासी गांव पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक विमलेश, सहायक उप निरीक्षक गणेश, कांस्टेबल भोमाराम, गोपाल, सुखराम सेवदा और कमलेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा
अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा
मांगलियावास- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि पीले रंग की हाफ बाजू की टीशर्ट और काले रंग का पजामा पहने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भटसूरी से नाड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा नंबर 147/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी और कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान अवैध पिस्टल बेचने वाले आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र घीसाराम (24) निवासी गांव पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक विमलेश, सहायक उप निरीक्षक गणेश, कांस्टेबल भोमाराम, गोपाल, सुखराम सेवदा और कमलेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    1
    रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके।
स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नसीराबाद में श्रावण की अंतिम प्रदोष पर गूंजे हर-हर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई वार्षिक सहस्त्रधारा नसीराबाद में श्रावण की अंतिम प्रदोष पर गूंजे हर-हर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई वार्षिक सहस्त्रधारा
    1
    नसीराबाद में श्रावण की अंतिम प्रदोष पर गूंजे हर-हर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई वार्षिक सहस्त्रधारा
नसीराबाद में श्रावण की अंतिम प्रदोष पर गूंजे हर-हर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई वार्षिक सहस्त्रधारा
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ के बाद हेलीकॉप्टर से युवक का रेस्क्यू करते वीडियो आया सामने, भोटाकोशी और त्रिशूल नदी में बाढ़ आने से नेपाल में मची है तबाही #nepal
    1
    नेपाल में बाढ़ के बाद हेलीकॉप्टर से युवक का रेस्क्यू करते वीडियो आया सामने, भोटाकोशी और त्रिशूल नदी में बाढ़ आने से नेपाल में मची है तबाही #nepal
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
    1
    आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 

आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार.. अराई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 9 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजमल कुमावत के नेतृत्व में पुलिस ने मुकेश वैष्णव पुत्र श्रीनिवास (42) निवासी अराई के मकान पर दबिश दी। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे में रखा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी बोराड़ा को सौंपा गया है।
    1
    अराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त, एक गिरफ्तार..

अराई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 9 किलो 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी राजमल कुमावत के नेतृत्व में पुलिस ने मुकेश वैष्णव पुत्र श्रीनिवास (42) निवासी अराई के मकान पर दबिश दी। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे में रखा डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी बोराड़ा को सौंपा गया है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨 सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨
    1
    नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨
सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨
    user_Sagar bwr
    Sagar bwr
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.