logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 हजार वोल्ट लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ एकड़ गेहूं खाक हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 17 स्थित थरुहाडीह के दूबे टोला में बुधवार को हाईटेंशन बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में करीब आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नुकसान को लेकर मायूसी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। तार से उठी चिंगारी पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, पानी, मिट्टी और टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जब तक लोग पूरी तरह काबू पा पाते, तब तक कई किसानों की मेहनत की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन घटना स्थल पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत और घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका। इस आगलगी की घटना में थरुहाडीह दूबे टोला निवासी कमलेश दूबे, अवधेश दूबे, भृगुनाथ दूबे, संजय दूबे, मुन्द्रीका गुप्ता, राबड़ी देवी, राम लक्ष्मण और रामदुलारे समेत कई अन्य किसानों की लगभग आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। आगलगी की इस घटना ने क्षेत्र के किसानों को चिंता में डाल दिया है।

5 hrs ago
user_विवेकानन्द
विवेकानन्द
Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • कुशीनगर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन बुधवार की सुबह युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 10 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। साथ ही इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और एकता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही कृषि विश्वविद्यालय परिसर में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ दौड़ पूरी की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना है। इस आयोजन को सफल बनाने में संबंधित विभागों, आयोजकों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    कुशीनगर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन बुधवार की सुबह युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 10 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। साथ ही इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और एकता का संदेश भी देते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही कृषि विश्वविद्यालय परिसर में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ दौड़ पूरी की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना है।
इस आयोजन को सफल बनाने में संबंधित विभागों, आयोजकों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारत सरकार इन सूअरों की इस तरह की हरकत पर कठोर कानून बनाए और,सैकड़ों लोगों की हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए, फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजाए मौत, फांसी पर लटका देना चाहिए,जब तक कठोर कानून नही बनाया जाता ये सूअर ऐसी हरकतें करते रहेंगे । वैसे इस समाज से संबंध रखना भी गलत है।। 🧐😳
    1
    भारत सरकार  इन सूअरों की इस तरह की हरकत पर कठोर कानून बनाए और,सैकड़ों लोगों की हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए, फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजाए मौत, फांसी पर लटका देना चाहिए,जब तक कठोर कानून नही बनाया जाता ये सूअर ऐसी हरकतें करते रहेंगे ।
वैसे इस समाज से संबंध रखना भी गलत है।।
🧐😳
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।
    1
    अशोक खरात कौन है..? 👇
अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 2 दर्जन लोग घायल - श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी - हादसे में कुल दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल - ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकि अस्पताल में कराया गया भर्ती - गंभीर हालत में 14 लोगों को किया गया जिला अस्पताल रेफर - अचानक ट्रैक्टर से टूटकर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी - महराजगंज के बड़हरा से भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु - खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल की घटना ।
    4
    बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 
कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 2 दर्जन लोग घायल
- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी 
- हादसे में कुल दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल 
- ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकि अस्पताल में कराया गया भर्ती
- गंभीर हालत में 14 लोगों को किया गया जिला अस्पताल रेफर 
- अचानक ट्रैक्टर से टूटकर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी
- महराजगंज के बड़हरा से भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु
- खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल की घटना ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    1 hr ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अमरोहा में बिरयानी के लेग पीस को लेकर चली कुर्सियां। पूरा बैंकेट हाल बना युद्ध का मैदान, वीडियो वायरल। #Amroha​ #ViralNews​ #BanquetHallFight​ #BaratiFight​ #UPViralNews​ #PoliceAction​ #FoodFight​ #ViralVideo​ #BreakingNews
    1
    अमरोहा में बिरयानी के लेग पीस को लेकर चली कुर्सियां। पूरा बैंकेट हाल बना युद्ध का मैदान, वीडियो वायरल।
#Amroha​ #ViralNews​ #BanquetHallFight​ #BaratiFight​ #UPViralNews​ #PoliceAction​ #FoodFight​ #ViralVideo​ #BreakingNews
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.