खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की रामनगर एवं कालाढूंगी,नैनीताल में छापेमारी जारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रामनगर एवं कालाढूंगी,नैनीताल द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2026 को की गई कार्यवाही की। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी , नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही का विवरण: रामनगर क्षेत्र से अभियान के दौरान क्षेत्र के 03 खाद्य प्रतिष्ठानों (जिसमें 02 खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल हैं) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार निम्नलिखित विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए: गेहूं आटा - (खाद्य उत्पादन इकाई से) गरम मसाला (खड़ा) - (खाद्य उत्पादन इकाई से) उक्त विधिक खाद्य नमूनों को परीक्षण एवं जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर को प्रेषित किया जा रहा है। एक प्रतिष्ठान को मौके पर फ़ूड पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया। लाइसेंस के अनुपालन प्रपत्र मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कन्ट्रोल एवं खाद्य टेस्ट रिपोर्ट न पाए जाने पर ऑनलाइन सबमिट करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया। दी गई समयावधि में अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की यह कार्यवाही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर एवं कालाढूंगी, श्री असलम खान के नेतृत्व में संपन्न की गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की रामनगर एवं कालाढूंगी,नैनीताल में छापेमारी जारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रामनगर एवं कालाढूंगी,नैनीताल द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2026 को की गई कार्यवाही की। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी , नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही का विवरण: रामनगर क्षेत्र से अभियान के दौरान क्षेत्र के 03 खाद्य प्रतिष्ठानों
(जिसमें 02 खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल हैं) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार निम्नलिखित विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए: गेहूं आटा - (खाद्य उत्पादन इकाई से) गरम मसाला (खड़ा) - (खाद्य उत्पादन इकाई से) उक्त विधिक खाद्य नमूनों को परीक्षण एवं जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर को प्रेषित किया जा रहा है। एक प्रतिष्ठान को मौके पर फ़ूड पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया। लाइसेंस के अनुपालन प्रपत्र मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कन्ट्रोल एवं खाद्य टेस्ट रिपोर्ट न पाए जाने पर ऑनलाइन सबमिट करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया। दी गई समयावधि में अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की यह कार्यवाही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर एवं कालाढूंगी, श्री असलम खान के नेतृत्व में संपन्न की गई।
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के डॉन परेवा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या को घेरकर सरेआम खरी-खोटी सुना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उबड़-खाबड़ और गड्डों में तब्दील हो चुके मुख्य मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और धरातल पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। जनता के भारी विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच घिरे नेताओं ने किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए, हालांकि ग्रामीणों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला बाजपुर। बुधवार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बन्नाखेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में डीके जोशी, जसपाल सिंह बिल्लू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मुस्लिम भाइयों ने मनाया अपने नबी का जन्म दिवस सड़क किया जाम मुस्लिम भाइयों मनाया अपने नबी का जन्म दिवस1
- सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण लोहाघाट/चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्राम सुई में आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार 25 अगस्त 2026 को आयोजित अभियान में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आग पर शुरुआती स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।1
- झांसी : पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बुलाया रंगे हाथ पकड़े गए दोनों1
- रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और जनसुविधाओं तक की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण चम्पावत, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और आमजन के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी समन्वय के साथ सफल बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज कालाकोटी, दर्जा प्राप्त मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुन्दर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र पलड़िया सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- स्कूल से चोरी लैपटॉप और नकदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार रामनगर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद रामनगर। थाना रामनगर क्षेत्र में स्कूल से लैपटॉप और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, चार्जर, नकदी, ब्लूटूथ स्पीकर और वारदात में ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया पाना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को कानिया निवासी कैलाश चन्द्र पाण्डेय ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से लैपटॉप और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 261/26 के तहत धारा 331 (4)/305(ए) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।1
- तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बतबाट आएको बाढीले नेपालमा ठूलो क्षति, भोटेकोशीमा देखियो भयावह अवस्था तिब्बततर्फबाट आएको बाढीका कारण नेपालको भोटेकोशी क्षेत्रमा ठूलो प्रभाव परेको छ। अचानक आएको बाढी र तीव्र जलप्रवाहसँगै नदीमा पानी, ढुंगा, माटो तथा अन्य मलबे बगेर आउँदा आसपासका क्षेत्रमा त्रास र जोखिम बढेको छ। भोटेकोशी नदीमा देखिएको बाढीको तीव्र बहावले आसपासका बस्ती तथा संरचनामा समेत जोखिम बढाएको देखिन्छ। सामान्य अवस्थामा शान्त देखिने नदीले एकाएक उग्र रूप लिएपछि स्थानीयवासीमा चिन्ता बढेको छ। बाढीको पानीसँगै आएको मलबाले नदी आसपासको क्षेत्रमा थप खतरा सिर्जना गरेको छ। प्राकृतिक विपद्को यस्तो अवस्थामा स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा निकाय तथा उद्धार टोलीहरूलाई उच्च सतर्कता अपनाउनुपर्ने देखिएको छ। जोखिममा रहेका नागरिकहरूलाई सुरक्षित स्थानमा जान, नदी तथा खोलाको किनारमा नजान र प्रशासन तथा सुरक्षा निकायले जारी गरेका सूचनाहरू पालना गर्न आग्रह गरिएको छ। आपत्कालीन अवस्थामा तत्काल सहयोग आवश्यक परेमा नेपालमा निम्न सम्पर्क नम्बरहरूमा सम्पर्क गर्न सकिन्छ। 🚨 सशस्त्र प्रहरी बल (APF): १११४ 👮 नेपाल प्रहरी: १०० 🚑 एम्बुलेन्स: १०२ 📞 DEOC: १२३४ रसुवा सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५११६४४२२ रसुवा प्रहरी: ९८५१२५४९६० नुवाकोट सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४८७७७ नुवाकोट प्रहरी: ९८५१२८२३८० धादिङ प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५१२४७७७७ धादिङ प्रहरी: ९८५१२२९८६० चितवन सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी: ९८५५०८८८९१ चितवन प्रहरी: ९८५५०१३९९९ बाढी तथा पहिरोजस्ता प्राकृतिक विपद्का बेला अफवाहमा विश्वास नगरी आधिकारिक सूचनालाई प्राथमिकता दिनु आवश्यक छ। जोखिमयुक्त क्षेत्रका नागरिकहरूले आफ्नो तथा परिवारका सदस्यहरूको सुरक्षालाई पहिलो प्राथमिकता दिनुहोस्। आवश्यक परेमा उद्धार तथा राहतका लागि माथि उल्लेखित आपत्कालीन सम्पर्क नम्बरहरूमा तत्काल सम्पर्क गर्नुहोस्। भोटेकोशी क्षेत्रमा देखिएको यो भयावह प्राकृतिक अवस्थाबाट प्रभावित सबै नागरिकको शीघ्र सुरक्षा, उद्धार तथा राहतको कामना गर्दछौँ। 🙏 #नेपाल #Nepal #Bhotekoshi #BhotekoshiRiver #FlashFlood #NepalFlood #FloodAlert #NaturalDisaster #Flood #DisasterAlert #PrayForNepal #BreakingNews #EmergencyContact #ReliefAndRescue1