logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महावीर इंटरनेशनल नोगामा का सराहनीय आयोजन, विद्यालय में किट व परिंडे वितरण कार्यक्रम सम्पन्न महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी सीनियर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरथुना ब्लॉक CBEo माया सैमसंन, ACBEo सुरेश पाटीदार, शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोटिया, प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार, कालिका पेट्रोलिग से अनिता पाटीदार व प्रियंका पाटीदार, पूर्व SMC अध्यक्ष रमेश पाटीदार, गोविन्द राम पाटीदार, वर्तमान SMC अध्यक्ष विनोद पंचाल, ग्राम पंचायत रैयाना के उप सरपंच, पुलिस विभाग से चौकी जौलाना के बीट प्रभारी, PEEO बापुलाल चरपोटा, MGGS स्टाफ व स्काउट मास्टर अनिल भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ हुई। अतिथियों का तिलक, उपरणा ओढ़ाकर तथा स्काउट परंपरा अनुसार स्कार्फ व वोगल पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा सभी अतिथियों को जीवन रक्षक किट वितरित की गई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांटे गए। सुरेश चंद्र गांधी ने सभी से घरों के बाहर व छतों पर परिंडे लगाने व पानी भरने की अपील की। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। माया सैमसंन ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार ने महावीर इंटरनेशनल के सामाजिक योगदान को प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम में स्काउट छात्रों ने अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया तथा “सिंगल प्लास्टिक मुक्त” व “कपड़े की थैली मेरी सहेली” पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही महावीर प्रवाह अंक अतिथियों को भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल भट्ट ने किया एवं आभार प्रीतेश दर्जी ने व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

महावीर इंटरनेशनल नोगामा का सराहनीय आयोजन, विद्यालय में किट व परिंडे वितरण कार्यक्रम सम्पन्न महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी सीनियर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरथुना ब्लॉक CBEo माया सैमसंन, ACBEo सुरेश पाटीदार, शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोटिया, प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार, कालिका पेट्रोलिग से अनिता पाटीदार व प्रियंका पाटीदार, पूर्व SMC अध्यक्ष रमेश पाटीदार, गोविन्द राम पाटीदार, वर्तमान SMC अध्यक्ष विनोद पंचाल, ग्राम पंचायत रैयाना के उप सरपंच, पुलिस विभाग से चौकी जौलाना के बीट प्रभारी, PEEO बापुलाल चरपोटा, MGGS स्टाफ व स्काउट मास्टर अनिल भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ हुई। अतिथियों का तिलक, उपरणा ओढ़ाकर तथा स्काउट परंपरा अनुसार स्कार्फ व वोगल पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा सभी अतिथियों को जीवन रक्षक किट वितरित की गई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांटे गए। सुरेश चंद्र गांधी ने सभी से घरों के बाहर व छतों पर परिंडे लगाने व पानी भरने की अपील की। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। माया सैमसंन ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार ने महावीर इंटरनेशनल के सामाजिक योगदान को प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम में स्काउट छात्रों ने अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया तथा “सिंगल प्लास्टिक मुक्त” व “कपड़े की थैली मेरी सहेली” पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही महावीर प्रवाह अंक अतिथियों को भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल भट्ट ने किया एवं आभार प्रीतेश दर्जी ने व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गढी क्षेत्र के मादलदा गाँव मे शिक्षक डूंगरलाल यादव कि संदिग्ध मौत जाँच जारी मगर सवाल :क्या पीडीत परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलेगा । Sc यादव समुदाय बाँसवाडा सरकार से विषेश संरक्षण कि मांग करता है ।
    1
    गढी क्षेत्र के मादलदा गाँव मे शिक्षक डूंगरलाल यादव कि संदिग्ध मौत जाँच जारी
मगर सवाल :क्या पीडीत परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलेगा । 
Sc यादव समुदाय बाँसवाडा सरकार से विषेश संरक्षण कि मांग करता है ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बागेश्वर धाम के संत धिरेन्द्र शास्त्री के शिष्य व संत समाज,गौ रक्षा दल व सनातनियों ने अवैध धर्मांतरण को लेकर कुशलगढ़ नगर रहा दोपहर 12बजे तक बंद,नगर में रेली निकालकर सोपा एसडीएम को ज्ञापन पुलिस व प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के कलिजंरा गांव में हुएं गो रक्षकों सनातनियों के उपर हुएं हमलें मारपीट व खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र सहित पुरी विधानसभा क्षेत्र में बने अवैध रूप से ईसाई मिशनरियों के चर्चों की गहन जांच कराने क्षेत्र में होनेवाले धर्मांतरण को पुरी तरह बंद कराने गौ भक्तो सनातनियों पर हमला करने वालों पर सख् त से सख्त कानूनी कार्रवाई व इस धर्मांतरण के दल-दल में मुख्य भूमिका निभाने वाले ।तथाकथित ईसाई मिशनरियों राजकिय सेवा में रहते हुए । अवैद्य धर्मांतरण में लिप्तो की बारीकी से जांच करवाने, तथा जहां ज़हां ईसाई मिशनरियों ने चर्च बनाएं उसकी स्वीकृति की जांच कराने अवैध चर्चों पर कानुनी कार्यवाही को लेकर आज कुशलगढ़ में सर्व समाज दुकानदारों प्रतिष्ठानों ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन करते हुए दोपहर 12बजे तक कुशलगढ़ नगर पुर्ण रुप से बंद रहा व सभी सनातनियों ने रेली के रुप में कुशलगढ़ उपखंड कार्यालय पंहुच। कुशलगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर बागेश्वर धाम के संत धिरेन्द्र शास्त्री के शिष्य, साधु संतोंछ गौ भक्तो सनातनियों व सर्व समाज ने ज्ञापन देते समय अपनी भुमिका निभाई, इस मौके पर शांति व्यवस्था में कुशल गशढ़ पुलिस व प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाई
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी
कुशलगढ़ बागेश्वर धाम के संत धिरेन्द्र शास्त्री के शिष्य व संत समाज,गौ रक्षा दल व सनातनियों ने अवैध धर्मांतरण को लेकर कुशलगढ़ नगर रहा दोपहर 12बजे तक बंद,नगर में रेली निकालकर सोपा एसडीएम को ज्ञापन 
पुलिस व प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के कलिजंरा गांव में हुएं गो रक्षकों सनातनियों के उपर हुएं हमलें मारपीट व खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र सहित पुरी विधानसभा क्षेत्र में बने अवैध रूप से ईसाई मिशनरियों के चर्चों की गहन जांच कराने क्षेत्र में होनेवाले धर्मांतरण को पुरी तरह बंद कराने गौ भक्तो सनातनियों पर हमला करने वालों पर सख् त से सख्त कानूनी कार्रवाई व इस धर्मांतरण के दल-दल में मुख्य भूमिका निभाने वाले ।तथाकथित ईसाई मिशनरियों राजकिय सेवा में रहते हुए । अवैद्य धर्मांतरण में लिप्तो की बारीकी से जांच करवाने, तथा जहां ज़हां ईसाई मिशनरियों ने चर्च बनाएं उसकी स्वीकृति की जांच कराने अवैध चर्चों पर कानुनी कार्यवाही को लेकर आज कुशलगढ़ में सर्व समाज दुकानदारों प्रतिष्ठानों ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन करते हुए दोपहर 12बजे तक कुशलगढ़ नगर पुर्ण रुप से बंद रहा व सभी सनातनियों ने रेली के रुप में कुशलगढ़ उपखंड कार्यालय पंहुच। कुशलगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर बागेश्वर धाम के संत धिरेन्द्र शास्त्री के शिष्य, साधु संतोंछ गौ भक्तो सनातनियों व सर्व समाज ने ज्ञापन देते समय अपनी भुमिका निभाई, इस मौके पर शांति व्यवस्था में कुशल गशढ़ पुलिस व प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाई
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गामड़ा ब्राह्मणिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोपों पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करवाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    गामड़ा ब्राह्मणिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोपों पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करवाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Baba
    1
    Post by Baba
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सैलाना रोड सरवन में काम करते हुए सब्सक्राइबर कर देना मुझे आगे ले जाना भाई
    1
    सैलाना रोड सरवन में काम करते हुए सब्सक्राइबर कर देना मुझे आगे ले जाना भाई
    user_𝗿𝗮𝘃𝗶 𝗱𝗮𝘃𝗱𝗮 𝗷𝗶
    𝗿𝗮𝘃𝗶 𝗱𝗮𝘃𝗱𝗮 𝗷𝗶
    Construction Worker पिपलोदा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बंगाल पर ऐतिहासिक जीत पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रताओं में भरपूर जोश दिखाई दिया। धंबोला,पीठ,कुंआ, चिखली सहित कस्बों में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के नारों से वातावरण भगवा हो गया।
    1
    बंगाल पर ऐतिहासिक जीत पर चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रताओं में भरपूर जोश दिखाई दिया। धंबोला,पीठ,कुंआ, चिखली सहित कस्बों में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के नारों से वातावरण भगवा हो गया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • छींच। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में शानदार जीत की सूचना मिलते ही स्थानीय ब्रह्मा मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष खुमानसिंह चौहान, पूर्व जिला आईटी संयोजक धर्मेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष वालेंग सोलंकी, डूंगर सिंह चौहान, रतन सिंह राव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरालाल सोलंकी, बालमुकुंद दवे, गौतम भाई, मनोज चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
    1
    छींच। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में शानदार जीत की सूचना मिलते ही स्थानीय ब्रह्मा मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष खुमानसिंह चौहान, पूर्व जिला आईटी संयोजक धर्मेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष वालेंग सोलंकी, डूंगर सिंह चौहान, रतन सिंह राव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरालाल सोलंकी, बालमुकुंद दवे, गौतम भाई, मनोज चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिप्लोदा लाइव
    1
    पिप्लोदा लाइव
    user_𝗿𝗮𝘃𝗶 𝗱𝗮𝘃𝗱𝗮 𝗷𝗶
    𝗿𝗮𝘃𝗶 𝗱𝗮𝘃𝗱𝗮 𝗷𝗶
    Construction Worker पिपलोदा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुझाव भी आमंत्रित किए गए। “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के थाम का तालाब, सूजा तलाई, धौधरा, गड़ा पट्टा पीठ सहित सीमलवाड़ा मुख्यालय पर रथ पहुंचा। इस दौरान सूजा तलाई में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर रथ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार भूमल चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, बूथ अध्यक्ष जगदीश पंड्या तथा पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब आमजन सजग होकर इनका लाभ उठाएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों और आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है। रथ के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभाग शामिल हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें फार्म पॉन्ड (खेत तालाब), तारबंदी योजना, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और फसल उत्पादन बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सोलर पंप एवं सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे किसान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर की उपयोगिता और बिजली खपत को नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी साझा की गई। रथ के साथ एक “सुझाव पेटी” भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और समस्याएं लिखकर डालीं। सूजा तलाई में भीखा लाल यादव ने गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए सुझाव पेटी में पत्र डाला। अधिकारियों ने बताया कि इस रथ अभियान का उद्देश्य सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा, कृषि अधिकारी दिलीप सिंह, जयदीप सिंह चौहान, कृषि पर्यवेक्षक भाविन कुमार, पटवारी रीना डामोर, ग्राम विकास अधिकारी शिल्पा कुमारी, जेईएन रविंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, प्रियंका लोहार, प्रीति भट्ट, मुकेश कुमार रोत, अजीत सिंह चुंडावत, जयंतीलाल ताबियाड, मुकेश मालिवाड़, पोपटलाल खराड़ी, विजयपाल डोडियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सीमलवाड़ा कस्बे में देर शाम को रथ आया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य कारी लाल ननोमा,नायब तहसीलदार भूमल चौहान,मण्डल अध्यक्ष परेश पाटीदार,प्रकाश पंड्या,सरपंच विजयपाल डोडियार, देवेंद्र दर्जी,जगदीश पंड्या,प्रवीण पाटीदार , अशोक उपाध्याय,संजय भोई सहित मौजूद रहे।
    1
    सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
“समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के थाम का तालाब, सूजा तलाई, धौधरा, गड़ा पट्टा पीठ सहित सीमलवाड़ा मुख्यालय पर रथ पहुंचा। इस दौरान सूजा तलाई में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर रथ का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार भूमल चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, बूथ अध्यक्ष जगदीश पंड्या तथा पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब आमजन सजग होकर इनका लाभ उठाएं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों और आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है। रथ के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभाग शामिल हैं।
कृषि विभाग की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें फार्म पॉन्ड (खेत तालाब), तारबंदी योजना, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और फसल उत्पादन बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सोलर पंप एवं सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे किसान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।
विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर की उपयोगिता और बिजली खपत को नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
रथ के साथ एक “सुझाव पेटी” भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और समस्याएं लिखकर डालीं। सूजा तलाई में भीखा लाल यादव ने गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए सुझाव पेटी में पत्र डाला।
अधिकारियों ने बताया कि इस रथ अभियान का उद्देश्य सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा, कृषि अधिकारी दिलीप सिंह, जयदीप सिंह चौहान, कृषि पर्यवेक्षक भाविन कुमार, पटवारी रीना डामोर, ग्राम विकास अधिकारी शिल्पा कुमारी, जेईएन रविंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, प्रियंका लोहार, प्रीति भट्ट, मुकेश कुमार रोत, अजीत सिंह चुंडावत, जयंतीलाल ताबियाड, मुकेश मालिवाड़, पोपटलाल खराड़ी, विजयपाल डोडियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सीमलवाड़ा कस्बे में देर शाम को रथ आया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य कारी लाल ननोमा,नायब तहसीलदार भूमल चौहान,मण्डल अध्यक्ष परेश पाटीदार,प्रकाश पंड्या,सरपंच विजयपाल डोडियार, देवेंद्र दर्जी,जगदीश पंड्या,प्रवीण पाटीदार , अशोक उपाध्याय,संजय भोई सहित मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.