logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में 5 फरवरी को अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, तहसील कार्यालय के आसपास सड़क किनारे रखी गुमटियां हटाई।

2 hrs ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में 5 फरवरी को अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, तहसील कार्यालय के आसपास सड़क किनारे रखी गुमटियां हटाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टीकमगढ़ के ढोगा के पास वने मुक्तिधाम में गौवंश‌ के कंकाल मिलने से लोगों में नाराज़गी
    1
    टीकमगढ़ के ढोगा के पास वने मुक्तिधाम में गौवंश‌ के कंकाल मिलने से लोगों में नाराज़गी
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ ललितपुर महरौनी खितबास शराब दुकान तोड़फोड़ मामला 21 नामजद सहित अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितबास में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़, शराब की पेटियां उठाकर ले जाने तथा रोड जाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस प्रकरण में 21 नामजद आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और मामले की जांच जारी है। ललितपुर पुलिस #हिन्दी_न्यूज #UPPolice #UpdateNews #UPPolice #up #Jaybajnibabakhadowara #UPNews #KHABAR #ब्रेकिंग_न्यूज #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़  ललितपुर महरौनी खितबास शराब दुकान तोड़फोड़ मामला 21 नामजद सहित अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितबास में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़, शराब की पेटियां उठाकर ले जाने तथा रोड जाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
इस प्रकरण में 21 नामजद आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और मामले की जांच जारी है।
ललितपुर पुलिस 
#हिन्दी_न्यूज 
#UPPolice #UpdateNews #UPPolice #up
#Jaybajnibabakhadowara 
#UPNews #KHABAR #ब्रेकिंग_न्यूज 
#जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    पत्रकार Lalitpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Chhota balak
    1
    Post by Chhota balak
    user_Chhota balak
    Chhota balak
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🥇 सांदीपनि विद्यालय पलेरा के छात्र नीरेंद्र अहिरवार ने राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल नागपुर (महाराष्ट्र)में शामिल होकर नाम किया रोशन🥇 सांदीपनि विद्यालय पलेरा में अध्ययनरत नीरेंद्र अहिरवार कक्षा 12 वी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। शासकीय सांदीपनि विद्यालय पलेरा के प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत के निर्देशन एवं खेल शिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह राय सर की बेहतरीन कोचिंग के कारण हर वर्ष विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय,राज्य,संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे है। पिछले वर्ष भी मिनी टीम की दो छात्राओं कु.सिमरन बानो तथा कु.आफरीन बानो निवासी पलेरा का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिया किया गया था और इस वर्ष छात्र नीरेंद्र अहिरवार (निवासी कछौरा) ने 30 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित 69 वी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता नागपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम से खोलते हुए जीत हासिल की है। नीरेंद्र अहिरवार की इस उपलब्धि ने न केवल तहसील पलेरा बल्कि पूरे जिले टीकमगढ़ का नाम रोशन किया है। नीरेंद्र जब जीतकर अपने क्षेत्र पलेरा आए तो पलेरा के लोगो ने उनका स्वागत किया। और पलेरा से लेकर उनके गांव कछौरा तक धूम धाम से रैली निकाली गई। साथ ही जब नीरेंद्र अहिरवार अपने विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत जी एवं संस्था क्रीड़ा प्रभारी एवं सॉफ्टबॉल कैच श्री शैलेन्द्र सिंह राय (खेल शिक्षक )ने मेडल पहनाकर एवं शील्ड देकर उसका हौसला बढ़ाया । इस मौके पर सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी पलेरा सुश्री अक्षिता शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के.जैन,कन्या प्राचार्य पी.एल.अहिरवार, मॉडल प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत, विकासखंड योग प्रभारी रामसिंह राजपूत, डॉ. गौरीशंकर यादव,डॉ.अजय खरे,मंगल सिंह राजपूत,गफ्फार खान,रमेश पाल,राम नरेश घोष,राघवेंद्र सिंह बिसेन,राजीव नामदेव,अखिलेश शर्मा,फिरोज मंसूरी,विनीत सिंह,रामकुमार नायक,अनिल मिश्रा,अखिलेश अहिरवार,श्री मति किरण भार्गव,महजबी फातिमा,कल्पना चौरसिया,बेबी जाटव,कविता स्नेही, रंजनी अहिरवार,वर्षा नरवरिया, सविता जड़िया,आशा कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ ने बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।(सांदीपनि विद्यालय पलेरा)
    1
    🥇 सांदीपनि विद्यालय पलेरा के छात्र नीरेंद्र अहिरवार ने राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल नागपुर (महाराष्ट्र)में शामिल होकर नाम किया रोशन🥇
सांदीपनि विद्यालय पलेरा में अध्ययनरत नीरेंद्र अहिरवार कक्षा 12 वी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हो तो राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। शासकीय सांदीपनि विद्यालय पलेरा के प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत के निर्देशन एवं खेल शिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह राय सर की बेहतरीन  कोचिंग के कारण हर वर्ष विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय,राज्य,संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे है। पिछले वर्ष भी  मिनी टीम की दो  छात्राओं कु.सिमरन बानो   तथा कु.आफरीन बानो निवासी पलेरा  का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिया किया गया था और इस वर्ष छात्र नीरेंद्र अहिरवार (निवासी कछौरा) ने 30 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित 69 वी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता नागपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम से खोलते हुए जीत हासिल की है।  नीरेंद्र अहिरवार की इस उपलब्धि ने न केवल तहसील पलेरा बल्कि पूरे जिले टीकमगढ़ का नाम रोशन किया है। नीरेंद्र जब जीतकर अपने क्षेत्र पलेरा आए तो पलेरा के लोगो ने उनका स्वागत किया। और पलेरा से लेकर उनके गांव कछौरा तक धूम धाम से रैली निकाली गई। साथ ही जब नीरेंद्र अहिरवार अपने विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य महोदय श्री महेश कुमार रावत जी एवं संस्था क्रीड़ा प्रभारी  एवं सॉफ्टबॉल कैच श्री शैलेन्द्र सिंह राय  (खेल शिक्षक )ने मेडल पहनाकर  एवं  शील्ड देकर उसका हौसला बढ़ाया । इस मौके पर सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी पलेरा सुश्री अक्षिता शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के.जैन,कन्या प्राचार्य पी.एल.अहिरवार, मॉडल प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत, विकासखंड योग प्रभारी रामसिंह राजपूत, डॉ. गौरीशंकर यादव,डॉ.अजय खरे,मंगल सिंह राजपूत,गफ्फार खान,रमेश पाल,राम नरेश घोष,राघवेंद्र सिंह बिसेन,राजीव नामदेव,अखिलेश शर्मा,फिरोज मंसूरी,विनीत सिंह,रामकुमार नायक,अनिल मिश्रा,अखिलेश अहिरवार,श्री मति किरण भार्गव,महजबी फातिमा,कल्पना चौरसिया,बेबी जाटव,कविता स्नेही, रंजनी अहिरवार,वर्षा नरवरिया, सविता जड़िया,आशा कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ ने बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।(सांदीपनि विद्यालय पलेरा)
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए। 23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ—लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य—सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा। अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    1
    यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए।
23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ—लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी।
जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य—सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा।
अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है
क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    user_Durgesh mali
    Durgesh mali
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • सेवा में, माननीय बाल विकास परियोजना अधिकारी / जिला शिक्षा अधिकारी जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश विषय: प्राइमरी स्कूल बेला में 4 वर्षीय आंगनबाड़ी बच्ची को भोजन से रोके जाने के संबंध में शिकायत। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) स्थित प्राइमरी स्कूल बेला में एक अत्यंत संवेदनशील एवं निंदनीय घटना घटित हुई है। दिनांक **4/2/2026___**को प्रज्ञा अहिरवार  (उम्र लगभग 4 वर्ष), जो कि आंगनबाड़ी आयु वर्ग की बच्ची है, आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 1 किलोमीटर दूर होने के कारण भटकते हुए प्राइमरी स्कूल बेला पहुँच गई। भोजन के समय वह अन्य बच्चों के साथ बैठ गई। उक्त समय पर विद्यालय में उपस्थित भोजन कर्मचारी द्वारा बच्ची को खाना देने से मना कर दिया गया तथा बच्ची से यह भी कहा गया कि “यहाँ मत आया करो”। एक 4 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ इस प्रकार का व्यवहार अमानवीय, असंवेदनशील और बाल अधिकारों के विरुद्ध है। यद्यपि मिड-डे मील योजना विद्यालय में नामांकित बच्चों के लिए निर्धारित है, परंतु किसी नाबालिग बच्ची को भूखा बैठाकर अपमानित करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह घटना बाल संरक्षण, मानवीय संवेदना और सरकारी दिशा-निर्देशों के विपरीत है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि: इस घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए। संबंधित भोजन कर्मचारी/जिम्मेदार व्यक्ति को उचित चेतावनी व आवश्यक कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए विद्यालयों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता संबंधी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ। आशा है कि आप इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे। धन्यवाद। भवदीय, नाम: सुरेंद्र सिंह चौधरी पद/परिचय: ग्राम अध्यक्ष, बेला मोबाइल नंबर: 7489876346 पता: ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (म.प्र.) दिनांक: __________ हस्ताक्षर: __________
    1
    सेवा में,
माननीय बाल विकास परियोजना अधिकारी /
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश
विषय: प्राइमरी स्कूल बेला में 4 वर्षीय आंगनबाड़ी बच्ची को भोजन से रोके जाने के संबंध में शिकायत।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) स्थित प्राइमरी स्कूल बेला में एक अत्यंत संवेदनशील एवं निंदनीय घटना घटित हुई है।
दिनांक **4/2/2026___**को प्रज्ञा अहिरवार  (उम्र लगभग 4 वर्ष), जो कि आंगनबाड़ी आयु वर्ग की बच्ची है, आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 1 किलोमीटर दूर होने के कारण भटकते हुए प्राइमरी स्कूल बेला पहुँच गई। भोजन के समय वह अन्य बच्चों के साथ बैठ गई।
उक्त समय पर विद्यालय में उपस्थित भोजन कर्मचारी द्वारा बच्ची को खाना देने से मना कर दिया गया तथा बच्ची से यह भी कहा गया कि “यहाँ मत आया करो”। एक 4 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ इस प्रकार का व्यवहार अमानवीय, असंवेदनशील और बाल अधिकारों के विरुद्ध है।
यद्यपि मिड-डे मील योजना विद्यालय में नामांकित बच्चों के लिए निर्धारित है, परंतु किसी नाबालिग बच्ची को भूखा बैठाकर अपमानित करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह घटना बाल संरक्षण, मानवीय संवेदना और सरकारी दिशा-निर्देशों के विपरीत है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
इस घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
संबंधित भोजन कर्मचारी/जिम्मेदार व्यक्ति को उचित चेतावनी व आवश्यक कार्रवाई की जाए।
भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए विद्यालयों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता संबंधी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ।
आशा है कि आप इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय,
नाम: सुरेंद्र सिंह चौधरी
पद/परिचय: ग्राम अध्यक्ष, बेला
मोबाइल नंबर: 7489876346
पता: ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (म.प्र.)
दिनांक: __________
हस्ताक्षर: __________
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.