मंडलायुक्त ने किया रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कार्यालय आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा आयुक्त का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक—जनहित में दिए महत्वपूर्ण निर्देश आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार द्वारा आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जिस पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए तथा अधिकतम उपचार मेडिकल कॉलेज स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समुचित एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना चिकित्सकीय व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य न होना पड़े। आयुक्त ने निर्देशित किया कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में दवा बाहर से मंगवानी आवश्यक हो, तो मरीजों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया। गर्मी के दृष्टिगत आयुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त पेयजल, पंखे/कूलर की व्यवस्था, छायादार प्रतीक्षा स्थल तथा हीट वेव से बचाव हेतु आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखते हुए हीट स्ट्रोक के संभावित मरीजों के उपचार हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं स्टाफ समय से उपस्थित रहें तथा ड्यूटी रोस्टर को सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किया जाए, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके। उन्होंने ई-संजीवनी सेवा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि इसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, अस्पताल में शिकायत निवारण प्रणाली को सक्रिय रखने, हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने तथा मरीजों के मार्गदर्शन हेतु स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

- सुल्तानपुर जिले में थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा ७मार्च २०२६ को सिक्स लेन के पास में २४यूकेलिप्टस के चोरी हुए मामले में लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया,पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा मामले में दी गई जानकारी।1
- भारत भर में 2026 जनगणना की तैयारियां जोर-जोर के साथ चल रही है गांव पर अब प्रशिक्षण की कार्यक्रम शुरुआत हो चुकी है जिसमें की अप शिक्षक अब जो है तेजी के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं जिस्म की आपको बता दूं कि या 2026 जनगणना की दिशा तय करती है कि हमारे देश की आधारशिला क्या है और भारत सरकार राज्यों की सरकार इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विभिन्न योजनाएं नीतियां निर्माण क्रियाविधि करती है इसलिए प्रत्येक प्रगारंग की जिम्मेदारी बेहद बन जाती है की सच्चाई ईमानदारी और सावधानी के साथ रिपोर्ट तैयार करें और 2026 जनगणना में स्मार्ट जनगणना के रूप में या आयुक्त की जा रही है जनगणना के रूप में आप जिसमें कि प्रत्येक डाटा संकलित किया जाएगा और या जिम्मेदारियां के साथ जनगणना की प्रशिक्षण अब होना शुरू हो चुका है जिसमें की सभी टीचर का ड्यूटी लगा और अनेक कैसे कर्मचारियों का ड्यूटी लगा आता है मानी जा रही है तो अब तेजी के साथ सभी लोग अब मन बना लीजिए और 2026 जनगणना की तैयारियां जोर-जोर के साथ कीजिए तो सही जानकारी सटीक जानकारी और सहयोग आप सब का वांछनीय है तो बस हम यही तक फिर आपसे मिलते हैं किसी मुद्दे के साथ।।।।। रिपोर्टिंगलालचंद सोनी की खास रिपोर्टिंग आज सुबह टाइम्स लखनऊ1
- महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़ पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल अयोध्या राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नशे में धुत युवक ने महिलाओं से अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by जिला पंचायत सदस्य बेलसर प्रथम1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के खडभडिया से आनंद नगर भिटारी तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों—धर्मगंज, चिल्लबिली, देवरा और बहुरावा—को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो अयोध्या और सुल्तानपुर जनपद के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण साधन भी है। सड़क की जर्जर स्थिति के चलते आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे राह चलना जोखिम भरा बन जाता है। स्कूली बच्चे, किसान और दैनिक यात्री इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण राजेश सिंह, राम बहादुर चौरसिया, ओम प्रकाश और दीपक तिवारी समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जनहित में इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।4
- Post by हरिशंकर पांडेय1
- महाराष्ट्र के मुंबई में बीजेपी लीडर नाजिया इलाही खान ने Lenskart शोरूम में जाकर हिंदू वर्कर्स को तिलक लगाया, और मुस्लिम मैनेजर मोहसिन खान को खरी–खोटी सुनाई,Lenskart से जुड़ा “Staff Uniform and Grooming Guide” दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया, फरवरी 2026 के इस 23 पेज के गाइडलाइन में बिंदी, तिलक और कलावा जैसी हिंदू धार्मिक निशानियों को “अनप्रोफेशनल” बताते हुए प्रतिबंधित किए जाने का दावा,दस्तावेज में हिजाब (काले रंग की शर्त के साथ) और पगड़ी/टर्बन को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दिए जाने का उल्लेख, जिससे भेदभाव के आरोप तेज हुए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहस छिड़ी,कुछ स्टोर कर्मचारियों, जिनमें पुणे के एक मैनेजर भी शामिल बताए जा रहे हैं, ने आरोप लगाया कि ऑडिट के दौरान कलावा या बिंदी पहनने पर पेनाल्टी या पॉइंट्स काटे जाते थे।1